Shuru
Apke Nagar Ki App…
कंपनी में दीपावली
Manish Singh
कंपनी में दीपावली
More news from हरियाणा and nearby areas
- कंपनी में दीपावली1
- गुरुग्राम में चलते ऑटो से महिला का मोबाइल छीनाः एक हाथ से बाइक का हैंडल संभाला, दूसरे से झपटा फोन; VIDEO आया सामने गुरुग्राम में इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास एमजी रोड पर बाइक सवार युवकों ने ऑटो में जा रही महिला का मोबाइल छीन लिया। वारदात 31 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका डैशकैम वीडियो 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ऑटो इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहा है। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करते हुए ऑटो के बराबर पहुंचता है और महिला के हाथ से मोबाइल छीन लेता है। हैरानी की बात यह है कि बाइक चला रहे युवक ने एक हाथ से हैंडल संभालते हुए दूसरे हाथ से मोबाइल छीना। वारदात के बाद आरोपी ट्रैफिक के बीच फरार हो गया। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- "ये छोड़ी नौकरी, हमने नहीं लेनी नौकरी, नहीं लेने पैसे" "ਆਹ ਛੱਡੀ ਨੌਕਰੀ, ਅਸੀਂ ਨੀਂ ਲੈਣੀ ਨੌਕਰੀ, ਨਹੀਂ ਲੈਣੇ ਪੈਸੇ" "ये छोड़ी नौकरी, हमने नहीं लेनी नौकरी, नहीं लेने पैसे" झोटे के पिता ने ट्रोलरों को दिया जवाब शुरू की भूख हड़ताल ! "ਆਹ ਛੱਡੀ ਨੌਕਰੀ, ਅਸੀਂ ਨੀਂ ਲੈਣੀ ਨੌਕਰੀ, ਨਹੀਂ ਲੈਣੇ ਪੈਸੇ" ਝੋਟੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਟ੍ਰੋਲਰਾਂ ਨੂੰ ਪਾਈਆਂ ਲਾਹਨਤਾਂ, ਰੱਖੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ !1
- धनतेरस पर सजे बाजार, खरीदारी को लेकर लोगों में दिखा उत्साह। फरूखनगर (जयप्रकाश शर्मा) दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई है। धनतेरस पर क्षेत्र में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। ज्वेलरी दुकानों पर महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। बढ़ती कीमतों के बावजूद आभूषणों की मांग बनी हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों की ओर से विभिन्न ऑफर और छूट भी दी जा रही हैं। बाजारों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ दीपक, मोमबत्तियां, रंगोली और अन्य सजावटी सामान की भी खूब बिक्री हो रही है। दुकानदारों का मानना है कि धनतेरस के बाद दीपावली की खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है। वहीं, बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और व्यापारियों की ओर से यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार धनतेरस पर पूजा-अर्चना और खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के साथ ही दीपावली पर्व की रौनक चरम पर पहुंचने लगी है।1
- साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल का इस्तेमाल कर लोगों से करते थे साइबर ठगी, एक आरोपी रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों को बनाता था निशाना साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल का इस्तेमाल कर लोगों से करते थे साइबर ठगी, एक आरोपी रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों को बनाता था निशाना नूंह। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस की साइबर थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपनी असली पहचान छिपाते हुए अलग-अलग तरीकों से आमजन के साथ साइबर धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में 6 नवंबर पुलिस टीम नूंह-सोहना रोड स्थित घासेड़ा बाईपास के नजदीक गश्त और अपराध जांच पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साजिद पुत्र सुब खान और आकिल पुत्र शरीफ निवासी महूं फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी करते हैं, जो सलंबा बाईपास के नजदीक बोलेरो गाड़ी में फर्जी सिम व मोबाइल लेकर किसी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आकिल और साजिद के कब्जे से दो मोबाइल मिले। इन मोबाइल फोन में अलग-अलग नामों से व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन मिले। इसके अलावा मोबाइल के कवर से दो- दो सिम कार्ड भी बरामद किए गए आरोपी फर्जी सिम के माध्यम से अपनी असली पहचान छिपाकर व्हाट्सएप चलाते थे और सस्ते दामों पर लैपटॉप बेचने का झांसा देकर डिलीवरी के नाम पर लोगों से रुपये ठगते थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड को अलग-अलग लिफाफों में सील कर कब्जे में लिया तथा आरोपियों के कब्जे से बोलेरो गाड़ी भी बरामद की। इस संबंध में साइबर थाना नूंह में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में हरियाणा पुलिस के मानचित्र पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान एक मोबाइल नम्बर साइबर अपराध से जुड़ा पाया। इस मोबाइल नंबर के खिलाफ आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम थाने में 4 नवंबर को 3,000 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज थी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम नूंह-होडल रोड पर गांव हुसैनपुर के नजदीक पहुंची, जहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान अनवर पुत्र यूनुस निवासी गांव जलालपुर, थाना नगीना, जिला नूंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें संबंधित सिम लगी हुई थी। मोबाइल की जांच करने पर नंबर से रजिस्टर व्हाट्सएप अकाउंट मिला, जिसकी प्रोफाइल का नाम रिजर्वेशन था। पुलिस को मोबाइल में आंध्र प्रदेश स्थित रामबगीचा रेस्ट हाउस, तिरुमला की बुकिंग के नाम पर लोगों के साथ की गई संदिग्ध चैटिंग और कॉलिंग के साक्ष्य मिले। मोबाइल की गैलरी में रेस्ट हाउस के फोटो और क्यूआर कोड की तस्वीरें भी बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेस्ट हाउस में बुकिंग कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करता था। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित जियो सिम मध्य प्रदेश के गुना निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड को सील कर कब्जे में लेते हुए इस मामले में भी केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराध के खिलाफ साइबर मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर थाना पुलिस लगातार साइबर ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील की कि ऑनलाइन खरीदारी, होटल या रेस्ट हाउस की बुकिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अग्रिम भुगतान न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल की ओर से दिवाली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद कमलजीत सहरावत, कई विधायक और निगम पार्षद समारोह में शामिल हुए। सभी ने प्रवीण खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। वहीं, इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पत्रकारों से बातचीत की और दीपावली के पर्व को लेकर अपनी बात रखी।1
- नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार,एक ने पुराने नोट-सिक्के बेचने के नाम पर किया फ्रॉड, दूसरे पर फर्जी सिम बेचने और फ्रॉड का पैसा निकालने का आरोप नूंह साइबर क्राइम पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर फर्जी सिम, फेक व्हाट्सएप अकाउंट और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर आम लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, फर्जी एक्टिवेटिड सिम और तकनीकी डाटा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहली कार्रवाई में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने बडकली चौक के पास से सोयब पुत्र समसु निवासी दोरखी को काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोयब अपनी असल पहचान छिपाकर फर्जी एक्टिवेटिड सिम और फ्रॉड मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पुराने करेंसी नोट और पुराने सिक्के बेचने-खरीदने के नाम पर लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करता है। सूचना पर बडकली चौक से नूंह की तरफ यूरिया पंप के सामने रोड पर रेड की। तलाशी में आरोपी के पास से एक नीले रंग का फोन मिला, जिसमें लगी सिम व फोन में राज ग्यानी और विक्रम राठौड़ नाम से 4 अलग-अलग व्हाट्सएप /व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट लॉगिन मिले। इसके अलावा एक आई फ़ोन भी मिला, जिसमें सोएब हरियाणवी नाम से व्हाट्सएप, गूगल पे व फम अप्प वॉलेट लॉगिन मिला। फोन की गैलरी और व्हाट्सएप में पुराने नोट-सिक्के बेचने-खरीदने के नाम पर संदिग्ध चैटिंग और फोटो के स्क्रीनशॉट मिले। पूछताछ में आरोपी दोनों सिमों को फर्जी बताने के अलावा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच में सिम राजस्थान के जालौर के प्रवीन के नाम और सिम सकूनत निवासी दोरखी के नाम रजिस्टर्ड मिली। दूसरी कार्रवाई में सीएस पीओ स्टाफ पुन्हाना की टीम ने सलमान पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी बीसरू को होडल-पुन्हाना रोड से दल्लाबास को जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सलमान साइबर ठगों को फर्जी सिम बेचने और अपने खाते में साइबर फ्रॉड का पैसा डलवाकर कमीशन पर निकालने का काम करता है। तलाशी में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सिमें लगी थीं। मोबाइल कवर से एक फर्जी एक्टिवेटिड सिम कार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाता नंबर में साइबर फ्रॉड का पैसा डलवाकर कमीशन पर निकालता था। साइबर पुलिस पोर्टल पर चेक करने पर इस खाते के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के 8 साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिलीं। फर्जी सिम को सील कर कब्जे में लिया।2
- दिल्ली के साकेत में कार शोरूम में लगी भीषण आग, 7 लोग घायल और 15 का रेस्क्यू नई दिल्ली, 6 नवंबर 2026: दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार दोपहर एक किआ कार शोरूम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इमारत से काले धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की करीब 10 दमकल गाड़ियां, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में सात लोग घायल हुए, जबकि इमारत में फंसे करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से छह गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घायलों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल और मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।2