*बोकारो में पुलिस टीम पर हमला कर फूंक डाली कार, पहचान कराने गया युवक अचानक लापता* *बोकारो :* बोकारो स्टील सिटी के पत्थरकट्टा चौक इलाके में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और मौके पर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की पहचान कराने गया युवक कुणाल सिंह अचानक लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। *एक महीने पहले हुई थी हिंसक झड़प* जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले पत्थरकट्टा चौक पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस मामले के कुछ आरोपी सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल के परिसर में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अपने साथ स्थानीय युवक कुणाल सिंह को भी लेकर गई थी। *पुलिस को देखते ही शुरू हुआ पथराव* बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस टीम डीएवी स्कूल के पीछे के हिस्से में पहुंची, वहां मौजूद संदिग्ध लोगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों और उनके साथ मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। *कार को किया आग के हवाले* हमले के दौरान उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी एक कार (संख्या JH15AG-1267) को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। पथराव के दौरान कई युवक घायल भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *पथराव के बीच लापता हो गया कुणाल* इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पुलिस के साथ पहचान कराने गया युवक कुणाल सिंह अचानक लापता हो गया। पथराव और भगदड़ के बीच वह कहां चला गया, इसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। कुणाल के परिवार वाले काफी परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। *पुलिस कर रही तलाश* घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। डीएवी स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा में माहुरी समाज के द्वारा मां मथुरासिनी पूजा को लेकर बुधवार के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस मौके पर समाज के सभी बंधु बांधव पीला वस्त्र धारण कर जयकारा लगाते चल रहे थे. इस मौके पर समाज की श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा माथे पर पूजन हेतु कलश लेकर चल रही थी. वहीं शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, युवक व बच्चे अपने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे. शोभा यात्रा में माँ मथुरासिनी एवं जय श्री राम के नारों से वातावरण धार्मिक मय हो उठा. इस मौके पर माहुरी समाज के बाघमारा समिति मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की बाघमारा के राज स्थानी धर्मशाला में तीन दिवसीय माँ मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया गया है. जिसमें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस पूजा महोत्सव में मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता सपत्निक शामिल हुए. भव्य शोभा यात्रा में मुख्य रूप से बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, पूजा समिति अध्यक्ष रघुनंदन राम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज भदानी, अंकित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, उपमा कन्धवे, पूनम भदानी, अर्पणा भदानी, सुप्रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.1
- धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी बाजार स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 16 से 17 लाख रुपये के सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। दुकान मालिक के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की क्षति हुई है। पुलिस ने चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।1
- धनबाद,पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बाघमारा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by DINESHCHANDRA SHARMA1
- जिले के निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 9 बजे आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। लाठी डंडे और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज दोनों गुटों के बीच किसी बात पर कहासुनी और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक वृद्ध महिला को पत्थर और डंडे से इतना मारा गया कि वह लहू लुहान हो गई। तस्वीरें बता रही है कि कैसे वृद्ध महिला को क्रूर तरीके से पटक पटक कर मारा जा रहा है। वृद्ध घायल महिला सहित सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। यह विवाद पिछले दो दिनों से चला आ रहा है, लेकिन निरसा पुलिस की शिथिलता के कारण आज यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था ऐसे में समय पर पुलिस ने कोई कार्यवाही की होती तो शायद यह घटना नहीं घटती।1
- डुमरा हॉस्पिटल के समक्ष जेवर बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल के सामने व्यस्तम बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा कर यहाँ सनसनी फैला दी. इस चोरी की घटना क़ो लेकर यहाँ लोगो में गहरा आक्रोश है. मौके पर दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया की वे जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकान में सारा सामान बिखरा पाया. दुकान में रखे तिजोरी क़ो तोड़कर उसमें रखे करीब 6 किलो चांदी व करीब 70 ग्राम सोना व अन्य गहने गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखा करीब 50 हजार केश गायब मिला. घटना की सूचना बाघमारा थाना में दिये जाने पर सदल-बल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. फिलहाल चोरी की इस घटना क़ो लेकर यहाँ लोग काफ़ी अचभित हैं. घटना के बाद बोकारो से कुत्ता मंगा कर जांच किया गया. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग मिलने की खबर नहीं है. मौके पर पहुँचे चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शशिकांत शरण, गुड्डू सोनी इत्यादि ने घटना क़ो लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है.1