Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद,पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बाघमारा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी
News Today Jharkhand
धनबाद,पुलिस गश्त पर उठे सवाल, बाघमारा में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी
More news from झारखंड and nearby areas
- डुमरा हॉस्पिटल के समक्ष जेवर बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल के सामने व्यस्तम बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा कर यहाँ सनसनी फैला दी. इस चोरी की घटना क़ो लेकर यहाँ लोगो में गहरा आक्रोश है. मौके पर दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया की वे जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकान में सारा सामान बिखरा पाया. दुकान में रखे तिजोरी क़ो तोड़कर उसमें रखे करीब 6 किलो चांदी व करीब 70 ग्राम सोना व अन्य गहने गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखा करीब 50 हजार केश गायब मिला. घटना की सूचना बाघमारा थाना में दिये जाने पर सदल-बल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. फिलहाल चोरी की इस घटना क़ो लेकर यहाँ लोग काफ़ी अचभित हैं. घटना के बाद बोकारो से कुत्ता मंगा कर जांच किया गया. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग मिलने की खबर नहीं है. मौके पर पहुँचे चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शशिकांत शरण, गुड्डू सोनी इत्यादि ने घटना क़ो लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है.1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- *वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़* निरसा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी निरसा क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में मां शीतला की भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया! सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूरे शांति और सौहार्द पूर्वक मां की पूजा अर्चना करते दिखे! आस-पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां की पूजा अर्चना के लिए मंदिर प्रांगण में पहुंचे! प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूजा बिरसिंहपुर भट्टाचार्य परिवार के पूर्वजों के द्वारा लगभग 200 साल पहले मां की स्वप्नादेश से प्रारंभ किया गया था जो आज भी उनके वंशजों के द्वारा विधवत किया जा रहा है! वही शीतला माता की खास महिमा के संबंध में जानकारी देते हुए भट्टाचार्य परिवार के बंशज शीतल भट्टाचार्य ने बताया कि मां की आशिम कृपा ओर अपार महिमा है विभिन्न प्रकार के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग यहां मां के दरवार मे आकर मत्था टेक माँ की आशीर्वाद प्राप्त कर रोगमुक्त हो जाते है तथा निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है! जिस श्रद्धालु का मनोकामना पूर्ण हो जाता है वो मां के वार्षिक पूजा में उपस्थित होकर मां की पूजा अर्चना कर पाठा बलि करवाते है !8
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के पांड्रा मोड़ के निकट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास विभाग की ओर से बीपीएचयू भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य शुरू से ही विवादों में रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में एमपीएल के फ्लाई ऐश से सॉइल फिलिंग तथा घटिया गुणवत्ता के ईंट और सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।1
- बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर बाजार में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों और वाहन सवार लोगों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता अपने परिजनों के साथ भाड़े की बोलेरो से तिलक कार्यक्रम में शामिल होने निमियाघाट जा रहे थे। आरोप है कि बगोदर बाजार में फल लेने के लिए गाड़ी रुकने के दौरान कुछ रिकवरी एजेंट वहां पहुंचे और बोलेरो पर लोन बकाया होने की बात कहकर वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में शिवनंदन कुमार घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव कर रहे रंजीत और जागेश्वर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित पक्ष ने बगोदर थाना में दिए आवेदन में रिकवरी एजेंट अमीर अली, मटन विक्रेता अफजल सहित करीब दस अज्ञात लोगों पर मारपीट और 51 हजार रुपये नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पकड़े गए अफजल का कहना है कि वह सड़क किनारे मटन की दुकान चलाता है और इस विवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसके अनुसार, वाहन सवार लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अफजल को थाना लाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कथित रिकवरी एजेंट मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- न्याय की गुहार लगाती पत्नी… छेड़खानी केस वापस न लेने पर पति की हत्या का आरोप। देवघर में मुखिया पति और उसके भाई पर लगे गंभीर आरोप। #DeogharNews #JharkhandNews #CrimeNews #JusticeForVictim1
- धनबाद,गैस कमी की अफवाह से धनबाद में बढ़ी मांग, रोजाना डिलीवरी 20 हजार पार।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1