logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🔥 बाघमारा पुलिस को चुनौती “6 किलो चांदी – 75 ग्राम सोना चोरी!” “हरिणा बाजार में 25 लाख की सेंधमारी” “चोरों के आगे पुलिस बेबस?”

3 hrs ago
user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
3 hrs ago

🔥 बाघमारा पुलिस को चुनौती “6 किलो चांदी – 75 ग्राम सोना चोरी!” “हरिणा बाजार में 25 लाख की सेंधमारी” “चोरों के आगे पुलिस बेबस?”

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाइक चोर ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के समीप पार्किंग में खड़ी पैशन प्रो बाईक को चोर चोरी कर ले भागा। इस दौरान बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    1
    बाइक चोर ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के समीप पार्किंग में खड़ी पैशन प्रो बाईक को चोर चोरी कर ले भागा। इस दौरान बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल महीने में झारखंड में (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया गया है। एस आई आर (SIR ) के निमित्त मंगलवार क़ो बाघमारा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त के निर्दशानुसार बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने उपस्थित राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों क़ो SIR के संदर्भ में बूथ लेबल प्रतिनिधि नियुक्त करने हेतु निदेशित किया. मालूम हो की बाघमारा प्रखंड के विभिन्न 388 बूथों में राजनितिक दलों के एजेंट बनाए जाएंगे, ताकी मतदाता सूची क़ो त्रुटिरहित बनाने में मदद मिल सकें. बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न दलों के सूर्यदेव मिश्रा, बच्चू राय, गोपाल चंद्र गोप इत्यादि उपस्थित थे.
    1
    बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल महीने में झारखंड में (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया गया है। एस आई आर (SIR ) के निमित्त मंगलवार क़ो बाघमारा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त के निर्दशानुसार बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने उपस्थित राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों क़ो SIR के संदर्भ में बूथ लेबल प्रतिनिधि नियुक्त करने हेतु निदेशित किया. मालूम हो की बाघमारा प्रखंड के विभिन्न 388 बूथों में राजनितिक दलों के एजेंट बनाए जाएंगे, ताकी मतदाता सूची क़ो त्रुटिरहित बनाने में मदद मिल सकें. बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न दलों के सूर्यदेव मिश्रा, बच्चू राय, गोपाल चंद्र गोप इत्यादि उपस्थित थे.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
    1
    धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    22 hrs ago
  • Post by DINESHCHANDRA SHARMA
    1
    Post by DINESHCHANDRA SHARMA
    user_DINESHCHANDRA SHARMA
    DINESHCHANDRA SHARMA
    Court reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    13 min ago
  • धनबाद में ATM फ्रॉड का खुलासा, टिन बॉक्स से फंसाता था लोगों के पैसे. रंगे हाथ दबोचा गया शातिर।
    1
    धनबाद में ATM फ्रॉड का खुलासा, टिन बॉक्स से फंसाता था लोगों के पैसे. रंगे हाथ दबोचा गया शातिर।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बगोदर थाना क्षेत्र के सोंतुरपी जीटी रोड (NH-19) पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ढालचंद सिंह अपने ससुराल गोरहर से देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोंतुरपी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बगोदर थाना क्षेत्र के सोंतुरपी जीटी रोड (NH-19) पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि ढालचंद सिंह अपने ससुराल गोरहर से देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोंतुरपी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.