Shuru
Apke Nagar Ki App…
बगोदर: सोंतुरपी NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत बगोदर थाना क्षेत्र के सोंतुरपी जीटी रोड (NH-19) पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ढालचंद सिंह अपने ससुराल गोरहर से देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोंतुरपी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
BITTU JOURNALIST
बगोदर: सोंतुरपी NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत बगोदर थाना क्षेत्र के सोंतुरपी जीटी रोड (NH-19) पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ढालचंद सिंह अपने ससुराल गोरहर से देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोंतुरपी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Lakhan das Dasदेवरी, गिरिडीह, झारखंड😤17 min ago
More news from झारखंड and nearby areas
- बगोदर थाना क्षेत्र के सोंतुरपी जीटी रोड (NH-19) पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ढालचंद सिंह अपने ससुराल गोरहर से देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोंतुरपी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में आज भी बड़ी संख्या में स्थानीय युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। यह स्थिति बताती है कि राज्य में स्थानीय युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर प्रभावी नियोजन नीति बनाने में गंभीर कमी रही है। अब आवश्यक है कि सरकार राज्यहित और स्थानीय युवाओं के अधिकारों को केंद्र में रखकर एक मजबूत, स्पष्ट और न्यायपूर्ण नियोजन नीति लागू करे, ताकि झारखंड के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिल सके और पलायन की समस्या कम हो।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बाइक चोर ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के समीप पार्किंग में खड़ी पैशन प्रो बाईक को चोर चोरी कर ले भागा। इस दौरान बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल महीने में झारखंड में (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया गया है। एस आई आर (SIR ) के निमित्त मंगलवार क़ो बाघमारा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त के निर्दशानुसार बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने उपस्थित राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों क़ो SIR के संदर्भ में बूथ लेबल प्रतिनिधि नियुक्त करने हेतु निदेशित किया. मालूम हो की बाघमारा प्रखंड के विभिन्न 388 बूथों में राजनितिक दलों के एजेंट बनाए जाएंगे, ताकी मतदाता सूची क़ो त्रुटिरहित बनाने में मदद मिल सकें. बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न दलों के सूर्यदेव मिश्रा, बच्चू राय, गोपाल चंद्र गोप इत्यादि उपस्थित थे.1
- धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।1
- गिरिडीह में एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बनखजो पुल के पास पुलिस ने बाइक छोड़कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर समेत कुल 9 चोरी की बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव निवासी शक्ति चौधरी और दीपक चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1