बगोदर बाजार में लोन बकाया को लेकर विवाद, प्राइवेट रिकवरी एजेंट पर मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर बाजार में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों और वाहन सवार लोगों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता अपने परिजनों के साथ भाड़े की बोलेरो से तिलक कार्यक्रम में शामिल होने निमियाघाट जा रहे थे। आरोप है कि बगोदर बाजार में फल लेने के लिए गाड़ी रुकने के दौरान कुछ रिकवरी एजेंट वहां पहुंचे और बोलेरो पर लोन बकाया होने की बात कहकर वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में शिवनंदन कुमार घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव कर रहे रंजीत और जागेश्वर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित पक्ष ने बगोदर थाना में दिए आवेदन में रिकवरी एजेंट अमीर अली, मटन विक्रेता अफजल सहित करीब दस अज्ञात लोगों पर मारपीट और 51 हजार रुपये नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पकड़े गए अफजल का कहना है कि वह सड़क किनारे मटन की दुकान चलाता है और इस विवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसके अनुसार, वाहन सवार लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अफजल को थाना लाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कथित रिकवरी एजेंट मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बगोदर बाजार में लोन बकाया को लेकर विवाद, प्राइवेट रिकवरी एजेंट पर मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर बाजार में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों और वाहन सवार लोगों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता अपने परिजनों के साथ भाड़े की बोलेरो से तिलक कार्यक्रम में शामिल होने निमियाघाट जा रहे थे। आरोप है कि बगोदर बाजार में फल लेने के लिए गाड़ी रुकने के दौरान कुछ रिकवरी एजेंट वहां पहुंचे और बोलेरो पर लोन बकाया होने की बात कहकर वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में शिवनंदन कुमार घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव कर रहे रंजीत और जागेश्वर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित पक्ष ने बगोदर थाना में दिए आवेदन में रिकवरी एजेंट अमीर अली, मटन विक्रेता अफजल सहित करीब दस अज्ञात लोगों पर मारपीट और 51 हजार रुपये नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पकड़े गए अफजल का कहना है कि वह सड़क किनारे मटन की दुकान चलाता है और इस विवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसके अनुसार, वाहन सवार लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अफजल को थाना लाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कथित रिकवरी एजेंट मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर बाजार में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों और वाहन सवार लोगों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव निवासी दिलीप कुमार गुप्ता अपने परिजनों के साथ भाड़े की बोलेरो से तिलक कार्यक्रम में शामिल होने निमियाघाट जा रहे थे। आरोप है कि बगोदर बाजार में फल लेने के लिए गाड़ी रुकने के दौरान कुछ रिकवरी एजेंट वहां पहुंचे और बोलेरो पर लोन बकाया होने की बात कहकर वाहन सवार लोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में शिवनंदन कुमार घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव कर रहे रंजीत और जागेश्वर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित पक्ष ने बगोदर थाना में दिए आवेदन में रिकवरी एजेंट अमीर अली, मटन विक्रेता अफजल सहित करीब दस अज्ञात लोगों पर मारपीट और 51 हजार रुपये नकद व आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पकड़े गए अफजल का कहना है कि वह सड़क किनारे मटन की दुकान चलाता है और इस विवाद से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसके अनुसार, वाहन सवार लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अफजल को थाना लाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कथित रिकवरी एजेंट मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Ind vs NZ : Varun Chakravarthy Mocks Pakistan With Another 'Tea Cup' Photo #IndvsNZ #sachtakjharkhandnews #sonumehta #varunchakaravarthy #abrarahmad #T20WorldCup #HardikPandya #sanjusamson #axarpatel #ShivamDube #ArshdeepSingh #darylmitchell #JaspritBumrah #SanjuSamson #AbhishekSharma #IshanKishan #JamesNeesham #TimSeifert #AxarPatel #VarunChakaravarthy #DarylMitchell #LockieFerguson #TilakVarma #SuryakumarYadav #T20WorldCupFinal #BCCI #ICC1
- उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से आज 11 मार्च को डाड़ी प्रखंड का भ्रमण किया। पंचायत भवन का निरीक्षण ================ उपायुक्त ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंचायत भवन,बलसगरा सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचायत भवन, बलसगरा का निरीक्षण किया तथा रोजगार सेवक द्वारा संचालित मनरेगा के एमआईएस डाटा की जांच की। उन्होंने पंचायत भवन के प्रथम तल पर संचालित प्रज्ञा केंद्र को तत्काल भूतल पर संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रज्ञा केंद्र द्वारा जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आवेदन तथा निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा संबंधित पंजी की जांच की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्यौरा पंचायत भवन में उपलब्ध रखा जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत सेवक द्वारा महत्वपूर्ण पंजी संधारण में लापरवाही पाए जाने पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। वहीं रोजगार सेवक को कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। विद्यालय का निरीक्षण ================ अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय, बलसगरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर प्रधानाध्यापक से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा अवकाश पर गए शिक्षकों के आवेदन की जांच की। उन्होंने ई विद्या वाहिनी पोर्टल की समीक्षा, कक्षाओं का निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के रसोईघर तथा भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैक्स की जांच =========== इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड, राबोध (पैक्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के स्टॉक, भंडारित खाद्यान्नों में नमी की जांच की तथा क्षेत्र के सभी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद्यान्नों के उठाव एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजी की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करते हुए आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ एवं सीओ डाड़ी मौजूद थे।1
- खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में आज भी बड़ी संख्या में स्थानीय युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। यह स्थिति बताती है कि राज्य में स्थानीय युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर प्रभावी नियोजन नीति बनाने में गंभीर कमी रही है। अब आवश्यक है कि सरकार राज्यहित और स्थानीय युवाओं के अधिकारों को केंद्र में रखकर एक मजबूत, स्पष्ट और न्यायपूर्ण नियोजन नीति लागू करे, ताकि झारखंड के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिल सके और पलायन की समस्या कम हो।1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा में माहुरी समाज के द्वारा मां मथुरासिनी पूजा को लेकर बुधवार के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस मौके पर समाज के सभी बंधु बांधव पीला वस्त्र धारण कर जयकारा लगाते चल रहे थे. इस मौके पर समाज की श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा माथे पर पूजन हेतु कलश लेकर चल रही थी. वहीं शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, युवक व बच्चे अपने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे. शोभा यात्रा में माँ मथुरासिनी एवं जय श्री राम के नारों से वातावरण धार्मिक मय हो उठा. इस मौके पर माहुरी समाज के बाघमारा समिति मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की बाघमारा के राज स्थानी धर्मशाला में तीन दिवसीय माँ मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया गया है. जिसमें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस पूजा महोत्सव में मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता सपत्निक शामिल हुए. भव्य शोभा यात्रा में मुख्य रूप से बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, पूजा समिति अध्यक्ष रघुनंदन राम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज भदानी, अंकित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, उपमा कन्धवे, पूनम भदानी, अर्पणा भदानी, सुप्रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.1
- धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी बाजार स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 16 से 17 लाख रुपये के सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। दुकान मालिक के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की क्षति हुई है। पुलिस ने चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।1
- बगोदर थाना क्षेत्र के सोंतुरपी जीटी रोड (NH-19) पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के पारजोरिया निवासी ढालचंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ढालचंद सिंह अपने ससुराल गोरहर से देर रात लगभग 12:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोंतुरपी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बगोदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1