logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामनगर से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रामनगर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी जितेंद्र यादव, पिता युगेश्वर यादव तथा मनोज यादव, पिता शकुन यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Bharat Crime Live News #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #NabinagarNews #AurangabadNews #बिहार_पुलिस #नवीनगर #वारंटी_गिरफ्तार #NBW #गिरफ्तारी #पुलिस_कार्रवाई #BharatCrimeLiveNews

8 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
8 hrs ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामनगर से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रामनगर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी जितेंद्र यादव, पिता युगेश्वर यादव तथा मनोज यादव, पिता शकुन यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Bharat Crime Live News #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #NabinagarNews #AurangabadNews #बिहार_पुलिस #नवीनगर #वारंटी_गिरफ्तार #NBW #गिरफ्तारी #पुलिस_कार्रवाई #BharatCrimeLiveNews

More news from बिहार and nearby areas
  • नवीनगर में शराब तस्करों पर शिकंजा, रेलवे स्टेशन के पास 149 बोतल शराब बरामद अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप से झारखंड निर्मित 149 बोतल देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 32.8 लीटर बताई गई है। इसमें देशी छबीली और टनाका ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास झारखंड से शराब लाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। Bharat Crime Live News #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #BiharNews #NabinagarNews #AurangabadNews #शराब_बरामद #शराब_तस्करी #अवैध_शराब #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #BharatCrimeLiveNews
    1
    नवीनगर में शराब तस्करों पर शिकंजा, रेलवे स्टेशन के पास 149 बोतल शराब बरामद
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप से झारखंड निर्मित 149 बोतल देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 32.8 लीटर बताई गई है। इसमें देशी छबीली और टनाका ब्रांड की शराब शामिल है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास झारखंड से शराब लाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Bharat Crime Live News
#Nabinagar #Aurangabad #Bihar #BiharNews #NabinagarNews #AurangabadNews #शराब_बरामद #शराब_तस्करी #अवैध_शराब #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • रफीगंज में विभिन्न जगहों पर विकसित भारत की संकल्पना पर विशेष मंचन नाट्य कार्य क्रम का हुआ आयोजन रफीगंज, औरंगाबाद औरंगाबाद शिक्षा विभाग के ओर से कला जत्था के कलाकरो के द्वारा नुकङ नाटक गीत संगीत के माध्यम से विकसित भारत पर आधारित जागरुकता अभियान शनिवार को चलाया गया। कार्यक्रम के टीम लिडर अखिलेश यादव एवं उनके टीम के द्वारा गायन के माध्यम से समृद्ध समाज उन्नत शिक्षा सुदृढ स्वास्थ्य विकसित अर्थव्यवस्था स्वच्छ पर्यावरण सशक्त के बारे में बताया। कार्यक्रम रफीगंज प्रखंड के चरकावां , कासमा, और देवकली गांव में आयोजित हुआ। इस मौके पर पुष्पा रानी, शीवानी शेरनी, सरजुन दास, मुकेश कुमार, धनजय कुमार. महजर यादव रवीन्द्र कुमार उपस्थित रहे
    1
    रफीगंज में विभिन्न जगहों पर विकसित भारत की संकल्पना पर विशेष मंचन नाट्य कार्य क्रम  का हुआ आयोजन
रफीगंज, औरंगाबाद 
औरंगाबाद शिक्षा विभाग के ओर से कला जत्था के कलाकरो के द्वारा नुकङ नाटक गीत संगीत के माध्यम से विकसित भारत पर आधारित जागरुकता अभियान शनिवार को चलाया गया। कार्यक्रम के टीम लिडर अखिलेश यादव एवं उनके टीम के द्वारा गायन के माध्यम से समृद्ध समाज उन्नत शिक्षा सुदृढ स्वास्थ्य विकसित अर्थव्यवस्था स्वच्छ  पर्यावरण सशक्त  के बारे में बताया। कार्यक्रम रफीगंज प्रखंड के चरकावां , कासमा, और  देवकली गांव में आयोजित हुआ।
इस मौके पर पुष्पा रानी, शीवानी शेरनी, सरजुन दास, मुकेश कुमार, धनजय कुमार. महजर यादव  रवीन्द्र कुमार उपस्थित रहे
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • हसपुरा औरंगबाद हसपुरा पुलिस नशीला पदार्थ के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है हसपुरा पुलिस ने देवकुंड रोड से वाहन जांच के क्रम में नशीला पदार्थ के साथ दो युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है और दोनों के खिलाफ कानूनी करवाई करते हुए जेल भेज दिया
    1
    हसपुरा औरंगबाद हसपुरा पुलिस नशीला पदार्थ के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है
हसपुरा पुलिस ने देवकुंड रोड से वाहन जांच के क्रम में नशीला पदार्थ के साथ दो युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है और दोनों के खिलाफ कानूनी करवाई करते हुए जेल भेज दिया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण कोंच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर जीतन राम मांझी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीतन राम मांझी सामाजिक न्याय, वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित-महादलित, अति पिछड़ा, किसान सहित समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों की आवाज लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने जीतन राम मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में हम नेता अजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बलबीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू पासवान, मनीष कुमार, गुड्डू शर्मा, पीयूष कुमार, बलिराम पासवान, सर्वेश पासवान, संजय पासवान, संतोष यादव, दीपक चंद्रवंशी, अजय पासवान, सोनू कुमार, रंजय चंद्रवंशी, रविरंजन चंद्रवंशी, सुधांशु पाल, बिना पासवान, महेंद्र मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
कोंच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कोंच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर जीतन राम मांझी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीतन राम मांझी सामाजिक न्याय, वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित-महादलित, अति पिछड़ा, किसान सहित समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों की आवाज लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने जीतन राम मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में हम नेता अजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बलबीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मंटू पासवान, मनीष कुमार, गुड्डू शर्मा, पीयूष कुमार, बलिराम पासवान, सर्वेश पासवान, संजय पासवान, संतोष यादव, दीपक चंद्रवंशी, अजय पासवान, सोनू कुमार, रंजय चंद्रवंशी, रविरंजन चंद्रवंशी, सुधांशु पाल, बिना पासवान, महेंद्र मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरे देश के युवा जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच भी प्रदर्शनकारी डटे रहे देश के युवा एक बार फिर सड़कों पर हैं! 🇮🇳 ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं। 🔥 अब सवाल—क्या सरकार युवाओं की आवाज सुनेगी?
    1
    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरे देश के युवा
जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच भी प्रदर्शनकारी डटे रहे
देश के युवा एक बार फिर सड़कों पर हैं! 🇮🇳
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं। 🔥
अब सवाल—क्या सरकार युवाओं की आवाज सुनेगी?
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    15 min ago
  • 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची। 11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी। परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है। रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की। इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया। परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका
23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 
की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची।
11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत
परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी।
परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है।
रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की।
इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची।
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि
पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया।
परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • आज गया जिला का 162वा स्थापना दिवस पर कैंडल जलाते गणमान्य गण l स्थान -टेंट सिटी गांधी मैदान गयाजी l
    1
    आज गया जिला का 162वा स्थापना दिवस पर कैंडल जलाते गणमान्य गण l स्थान -टेंट सिटी गांधी मैदान गयाजी l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामनगर से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रामनगर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी जितेंद्र यादव, पिता युगेश्वर यादव तथा मनोज यादव, पिता शकुन यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Bharat Crime Live News #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #NabinagarNews #AurangabadNews #बिहार_पुलिस #नवीनगर #वारंटी_गिरफ्तार #NBW #गिरफ्तारी #पुलिस_कार्रवाई #BharatCrimeLiveNews
    1
    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामनगर से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए रामनगर गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर निवासी जितेंद्र यादव, पिता युगेश्वर यादव तथा मनोज यादव, पिता शकुन यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Bharat Crime Live News
#Nabinagar #Aurangabad #Bihar #NabinagarNews #AurangabadNews #बिहार_पुलिस #नवीनगर #वारंटी_गिरफ्तार #NBW #गिरफ्तारी #पुलिस_कार्रवाई #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.