logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची। 11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी। परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है। रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की। इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया। परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

3 hrs ago
user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
Ramashish Kumar Mo:-6202682271
पाटन, पलामू, झारखंड•
3 hrs ago

23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची। 11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी। परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है। रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की। इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया। परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची। 11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी। परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है। रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की। इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया। परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका
23 दिन बाद महाराष्ट्र में मिला रामव्रत का शव, पाटन में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,हत्या की आशंका 
की जांच और मुआवजे की मांग, पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
पाटन (पलामू)। पाटन थाना क्षेत्र के सतौवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामव्रत भुइयां की 23 दिनों से जारी तलाश शनिवार को महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से शव बरामद होने के बाद समाप्त हुई। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस एंबुलेंस से रामव्रत का शव पाटन थाना लाया गया। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना गेट पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट को घेरते हुए सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों ने रामव्रत की मौत की पूरी जांच कराने, मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद थाना गेट के पास से जाम हटाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पाटन के लोहिया चौक के समीप करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद वहां से भी जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर सतौवा गांव पहुंची।
11 सितंबर को अखिलेश के साथ निकला था रामव्रत
परिजनों के अनुसार रामव्रत भुइयां 11 सितंबर को गांव के ही अखिलेश भुइयां के साथ घर से निकला था। बताया गया कि अखिलेश उसे काम के सिलसिले में मदुरै पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। घर से निकलने के बाद रामव्रत से परिजनों का संपर्क टूट गया। कई दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने अनहोनी की आशंका जतायी।
परिजनों और ग्रामीणों ने अखिलेश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। रामव्रत की पत्नी रूबी देवी और बहन पार्वती देवी ने उस समय ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि अखिलेश रामव्रत को जबरन अपने साथ ले गया था। अब 23 दिन बाद दूसरे राज्य में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहले जतायी गयी आशंका को लेकर पुलिस जांच की मांग और तेज हो गयी है।
रेलवे टिकट से हुई शव की पहचान
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से रेलवे टिकट मिला, जिसके आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू की गयी। बताया गया कि रामव्रत के पास हटिया से चेन्नई जाने के लिए दो लोगों का टिकट था। जीआरपी ने टिकट और शव की तस्वीर पलामू पुलिस को भेजी। इसके बाद पलामू पुलिस ने तस्वीर परिजनों को दिखायी, जिसके आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रामव्रत भुइयां के रूप में की।
इसके बाद पाटन थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रभात किरण को मृतक के परिजनों के साथ महाराष्ट्र भेजा गया। पुलिस टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को पाटन पहुंची।
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
रामव्रत किन परिस्थितियों में घर से निकला था, वह महाराष्ट्र के वीरभूनगर रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा, उसके साथ यात्रा करने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में अहम होंगे। परिजनों की ओर से पहले ही हत्या की आशंका जताये जाने के कारण मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।
पुलिस जांच में जुटी, शव लाने में ग्रामीणों ने जुटाई राशि
पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर-पाटन विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल के बाद पुलिस टीम गठित कर शव को महाराष्ट्र से पाटन लाने की कार्रवाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार शव को गांव तक लाने के लिए करीब एक लाख दस हजार रुपये चंदा कर जुटाये गये, जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव पाटन लाया गया।
परिजनों के अनुसार रामव्रत परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मौके पर पाटन पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह, सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश पासवान, मंजू देवी, श्यामलाल, नागेंद्र, विवेक सिंह, श्रवण भुइयां, विकास रवि, गीरेंद्र प्रसाद, तूफानी राम, बाबूलाल राम, मृतक की पत्नी रूबी देवी, सोना देवी, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    Ramashish Kumar Mo:-6202682271
    पाटन, पलामू, झारखंड•
    3 hrs ago
  • ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में कल रात जो हुआ सभी को चोका देने वाला मंजर था l जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं के बीच 'एकादशी महादीप' (दीपक) के लगातार जलते रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे श्रद्धालु आस्तिक भाव से चमत्कार मान रहे हैं। घटना की जानकारी कब की घटना: सितंबर 2026 के आखिरी दिनों (लगभग 25 से 30 सितंबर 2026 के आसपास) के वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर दोबारा खूब शेयर किए गए हैं। मंजर: पुरी में मूसलाधार बारिश और घने बादलों के बीच मंदिर के शिखर पर जलता हुआ महादीप साफ चमकता दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की आस्था: भक्तों का मानना है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद महादीप का न बुझना अटूट आस्था और भगवान जगन्नाथ की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक है। हालांकि, इस तरह के वायरल वीडियो और दावों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे कई वीडियो पुरानी परंपराओं और एकादशी के अवसरों पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं।
    1
    ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर में कल रात जो हुआ सभी  को  चोका देने वाला मंजर था l
जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर पर भारी बारिश और तूफानी हवाओं के बीच 'एकादशी महादीप' (दीपक) के लगातार जलते रहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे श्रद्धालु आस्तिक भाव से चमत्कार मान रहे हैं। 
घटना की जानकारी
कब की घटना: सितंबर 2026 के आखिरी दिनों (लगभग 25 से 30 सितंबर 2026 के आसपास) के वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर दोबारा खूब शेयर किए गए हैं। 
मंजर: पुरी में मूसलाधार बारिश और घने बादलों के बीच मंदिर के शिखर पर जलता हुआ महादीप साफ चमकता दिखाई दिया। 
श्रद्धालुओं की आस्था: भक्तों का मानना है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद महादीप का न बुझना अटूट आस्था और भगवान जगन्नाथ की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक है। हालांकि, इस तरह के वायरल वीडियो और दावों की कोई आधिकारिक या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे कई वीडियो पुरानी परंपराओं और एकादशी के अवसरों पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति ने घर-घर पहुंचकर बांटा निमंत्रण, भव्य पूजा की तैयारी शुरू रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पूजा समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने सोनदाग पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किया। पूजा समिति के सदस्यों ने सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी सहित पंचायत के विभिन्न ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पूजा समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को ध्यान में रखते हुए भलुआनी आम बगीचा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। पूजा समिति के सचिव मनोज ठाकुर ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बने, इसी उद्देश्य से समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे परिवार सहित दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर सोनदाग पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार पासवान, मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी समेत पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति ने घर-घर पहुंचकर बांटा निमंत्रण, भव्य पूजा की तैयारी शुरू


रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत अंतर्गत भलुआनी आम बगीचा दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पूजा समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों ने सोनदाग पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के घर-घर पहुंचकर दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किया।
पूजा समिति के सदस्यों ने सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी सहित पंचायत के विभिन्न ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पूजा समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को ध्यान में रखते हुए भलुआनी आम बगीचा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
पूजा समिति के सचिव मनोज ठाकुर ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा में अधिक से अधिक श्रद्धालु शामिल हों और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बने, इसी उद्देश्य से समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे परिवार सहित दुर्गा पूजा समारोह में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर सोनदाग पंचायत के  मुखिया प्रतिनिधि हेमंत कुमार पासवान, मुखिया रीमा देवी, पूर्व मुखिया मालती देवी समेत पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • नवीनगर में शराब तस्करों पर शिकंजा, रेलवे स्टेशन के पास 149 बोतल शराब बरामद अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप से झारखंड निर्मित 149 बोतल देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 32.8 लीटर बताई गई है। इसमें देशी छबीली और टनाका ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास झारखंड से शराब लाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। Bharat Crime Live News #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #BiharNews #NabinagarNews #AurangabadNews #शराब_बरामद #शराब_तस्करी #अवैध_शराब #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #BharatCrimeLiveNews
    1
    नवीनगर में शराब तस्करों पर शिकंजा, रेलवे स्टेशन के पास 149 बोतल शराब बरामद
अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नवीनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप से झारखंड निर्मित 149 बोतल देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 32.8 लीटर बताई गई है। इसमें देशी छबीली और टनाका ब्रांड की शराब शामिल है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास झारखंड से शराब लाकर तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Bharat Crime Live News
#Nabinagar #Aurangabad #Bihar #BiharNews #NabinagarNews #AurangabadNews #शराब_बरामद #शराब_तस्करी #अवैध_शराब #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • बड़ाईक मोहल्ले में जितिया पर्व के दौरान महिलाओं ने नागपुरी गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। *महुआडांड़, लातेहार।* बड़ाईक मोहल्ले में शनिवार को जितिया पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी विशाल पाठक ने पूजा संपन्न कराई और महिलाओं ने जितिया व्रत कथा सुनी। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के नृत्य और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जितिया पूजा के बाद हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और महिलाओं के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन में परवीन उरांव, संजय नागेसिया और भोला बड़ाईक की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
    1
    बड़ाईक मोहल्ले में जितिया पर्व के दौरान महिलाओं ने नागपुरी गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया।
*महुआडांड़, लातेहार।* बड़ाईक मोहल्ले में शनिवार को जितिया पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया।
व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और संतान की दीर्घायु, स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी विशाल पाठक ने पूजा संपन्न कराई और महिलाओं ने जितिया व्रत कथा सुनी।
पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं के नृत्य और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। जितिया पूजा के बाद हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और महिलाओं के प्रदर्शन की सराहना की।
आयोजन में परवीन उरांव, संजय नागेसिया और भोला बड़ाईक की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    16 min ago
  • सिंगबोंगा मैराथन ने युवाओं में भरा जोश, 30 किमी दौड़ में दिखी अदम्य ऊर्जा नेतरहाट से चिंगरी तक दौड़े 656 प्रतिभागी, बालक वर्ग में अभिनय और बालिका वर्ग में देवंती ने हासिल किया प्रथम स्थान रूपेश कुमार, लातेहार : युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को आयोजित सिंगबोंगा मैराथन दौड़ 2026 ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। नेतरहाट से चिंगरी तक आयोजित 30 किलोमीटर की इस लंबी दूरी की दौड़ में बालक वर्ग के 425 और बालिका वर्ग की 231 प्रतिभागियों सहित कुल 656 युवा धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी दूरी की चुनौती के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच, अवसर और प्रोत्साहन देने की। बालक वर्ग में अभिनय उरांव प्रथम 30 किलोमीटर बालक वर्ग में अभिनय उरांव, पिता सोमा उरांव, सुरसा कोटारी, आरको, सिसई, गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराय उरांव, पिता स्वर्गीय जयप्रकाश उरांव, ओरया, बिशुनपुर, गुमला द्वितीय तथा अमर उरांव, पिता खड़िया उरांव, कुलकोपी, पुसो, सिसई, गुमला तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा अमरेश उरांव, सुदर्शन उरांव, नितेश उरांव, अंकित उरांव, बुधमन उरांव, करण उरांव और सुजीत खरवार ने क्रमशः चौथे से दसवें स्थान तक जगह बनाई। बालिका वर्ग में देवंती ने मारी बाजी बालिका वर्ग में देवंती कुमारी, पिता सुरेंद्र उरांव, दरदाग, जोरी, बिशुनपुर, गुमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। रवीना कुमारी, पिता टॉपलेश्वर उरांव, चिपरी रानी टोली, बिशुनपुर, गुमला द्वितीय तथा रूपा कुमारी, पिता बीशू उरांव, मंजीरा, बिशुनपुर, गुमला तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में रिंकी कुमारी, नेहा असुर, नैना कुमारी, रेखा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, काजल कुमारी और उषा कुमारी ने चौथे से दसवें स्थान तक स्थान प्राप्त किया। युवाओं को दिशा देने वाला आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. गौतम सूत्रधार, जिला परिषद अध्यक्ष लातेहार श्रीमती पूनम सिंह, नेतरहाट प्राचार्य श्री संतोष पाठक, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव, श्री प्रवीण सिंह, श्री आजादशत्रु, कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के प्रमुख डॉ. बृजेश पाण्डेय, श्री महेंद्र भगत, श्री भिखारी भगत एवं श्री धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिकता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के युवाओं को ऐसे आयोजनों से अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक ले जाने का अवसर मिलता है। पद्मश्री अशोक भगत के विचारों से जुड़ा संदेश सिंगबोंगा मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे पद्मश्री अशोक भगत के उस विचार से जोड़ा गया कि गांव और समाज की वास्तविक शक्ति उसके युवा, श्रम, स्वावलंबन और सामुदायिक चेतना में निहित है। युवाओं को अपनी जड़ों, प्रकृति और समाज से जुड़े रहते हुए अपने परिश्रम तथा प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर यह संदेश भी प्रमुखता से उभरा कि “युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण की शक्ति हैं।” खेल के माध्यम से युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच विकसित कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। नेतरहाट की पहाड़ियों से चिंगरी तक 30 किलोमीटर की यह मैराथन इसी संकल्प का जीवंत उदाहरण बनी। सैकड़ों युवाओं के कदमों ने न केवल सड़क की दूरी तय की, बल्कि मेहनत, हौसले और सपनों की एक ऐसी यात्रा तय की, जो ग्रामीण युवाओं के लिए नई संभावनाओं का संदेश लेकर आई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री महेंद्र भगत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने हिंडालको के सराहनीय सहयोग की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को सफल बनाने में संस्थाओं और सहयोगी संगठनों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, HINDACO के सहयोग की सराहना कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री महेंद्र भगत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने HINDACO के सराहनीय सहयोग की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को सफल बनाने में संस्थाओं और सहयोगी संगठनों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, अनुशासन और सकारात्मक दिशा से जोड़ने वाले इस प्रकार के आयोजन सामुदायिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। और सकारात्मक दिशा से जोड़ने वाले इस प्रकार के आयोजन सामुदायिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालन धनंजय कश्यप ने किया ।
    1
    सिंगबोंगा मैराथन ने युवाओं में भरा जोश, 30 किमी दौड़ में दिखी अदम्य ऊर्जा
नेतरहाट से चिंगरी तक दौड़े 656 प्रतिभागी, बालक वर्ग में अभिनय और बालिका वर्ग में देवंती ने हासिल किया प्रथम स्थान
रूपेश कुमार, लातेहार : युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को आयोजित सिंगबोंगा मैराथन दौड़ 2026 ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। नेतरहाट से चिंगरी तक आयोजित 30 किलोमीटर की इस लंबी दूरी की दौड़ में बालक वर्ग के 425 और बालिका वर्ग की 231 प्रतिभागियों सहित कुल 656 युवा धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी दूरी की चुनौती के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच, अवसर और प्रोत्साहन देने की।
बालक वर्ग में अभिनय उरांव प्रथम
30 किलोमीटर बालक वर्ग में अभिनय उरांव, पिता सोमा उरांव, सुरसा कोटारी, आरको, सिसई, गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराय उरांव, पिता स्वर्गीय जयप्रकाश उरांव, ओरया, बिशुनपुर, गुमला द्वितीय तथा अमर उरांव, पिता खड़िया उरांव, कुलकोपी, पुसो, सिसई, गुमला तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा अमरेश उरांव, सुदर्शन उरांव, नितेश उरांव, अंकित उरांव, बुधमन उरांव, करण उरांव और सुजीत खरवार ने क्रमशः चौथे से दसवें स्थान तक जगह बनाई।
बालिका वर्ग में देवंती ने मारी बाजी
बालिका वर्ग में देवंती कुमारी, पिता सुरेंद्र उरांव, दरदाग, जोरी, बिशुनपुर, गुमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। रवीना कुमारी, पिता टॉपलेश्वर उरांव, चिपरी रानी टोली, बिशुनपुर, गुमला द्वितीय तथा रूपा कुमारी, पिता बीशू उरांव, मंजीरा, बिशुनपुर, गुमला तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग में रिंकी कुमारी, नेहा असुर, नैना कुमारी, रेखा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, काजल कुमारी और उषा कुमारी ने चौथे से दसवें स्थान तक स्थान प्राप्त किया।
युवाओं को दिशा देने वाला आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. गौतम सूत्रधार, जिला परिषद अध्यक्ष लातेहार श्रीमती पूनम सिंह, नेतरहाट प्राचार्य श्री संतोष पाठक, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री समीर उरांव, श्री प्रवीण सिंह, श्री आजादशत्रु, कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के प्रमुख डॉ. बृजेश पाण्डेय, श्री महेंद्र भगत, श्री भिखारी भगत एवं श्री धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिकता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के युवाओं को ऐसे आयोजनों से अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक ले जाने का अवसर मिलता है।
पद्मश्री अशोक भगत के विचारों से जुड़ा संदेश
सिंगबोंगा मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे पद्मश्री अशोक भगत के उस विचार से जोड़ा गया कि गांव और समाज की वास्तविक शक्ति उसके युवा, श्रम, स्वावलंबन और सामुदायिक चेतना में निहित है। युवाओं को अपनी जड़ों, प्रकृति और समाज से जुड़े रहते हुए अपने परिश्रम तथा प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर यह संदेश भी प्रमुखता से उभरा कि “युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के निर्माण की शक्ति हैं।” खेल के माध्यम से युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच विकसित कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।
नेतरहाट की पहाड़ियों से चिंगरी तक 30 किलोमीटर की यह मैराथन इसी संकल्प का जीवंत उदाहरण बनी। सैकड़ों युवाओं के कदमों ने न केवल सड़क की दूरी तय की, बल्कि मेहनत, हौसले और सपनों की एक ऐसी यात्रा तय की, जो ग्रामीण युवाओं के लिए नई संभावनाओं का संदेश लेकर आई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री महेंद्र भगत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने हिंडालको के सराहनीय सहयोग की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को सफल बनाने में संस्थाओं और सहयोगी संगठनों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, HINDACO के सहयोग की सराहना
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री महेंद्र भगत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने HINDACO के सराहनीय सहयोग की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को सफल बनाने में संस्थाओं और सहयोगी संगठनों की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, अनुशासन और सकारात्मक दिशा से जोड़ने वाले इस प्रकार के आयोजन सामुदायिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। और सकारात्मक दिशा से जोड़ने वाले इस प्रकार के आयोजन सामुदायिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।  कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालन धनंजय कश्यप ने किया ।
    user_Dr.Rupesh Kumar
    Dr.Rupesh Kumar
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सिंगबोंगा मैराथन में युवाओं ने दिखाया दम, 30 किमी दौड़ में 656 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा संतोष कुमार लातेहार। युवा महोत्सव 2026 के तहत शनिवार को आयोजित सिंगबोंगा मैराथन दौड़ ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। नेतरहाट से चिंगरी तक आयोजित 30 किलोमीटर की मैराथन में बालक वर्ग के 425 और बालिका वर्ग की 231 प्रतिभागियों समेत कुल 656 युवा धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी दूरी की चुनौती के बावजूद धावकों ने पूरे जोश के साथ दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता ने ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का संदेश भी दिया।बालक वर्ग में अभिनय उरांव प्रथम बालक वर्ग में अभिनय उरांव, सुरसा कोटारी, आरको, सिसई, गुमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनुराय उरांव द्वितीय और अमर उरांव तृतीय रहे। अमरेश उरांव, सुदर्शन उरांव, नितेश उरांव, अंकित उरांव, बुधमन उरांव, करण उरांव और सुजीत खरवार ने चौथे से दसवें स्थान तक जगह बनाई।बालिका वर्ग में देवंती कुमारी, दरदाग, जोरी, बिशुनपुर, गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रवीना कुमारी द्वितीय और रूपा कुमारी तृतीय रहीं। रिंकी कुमारी, नेहा असुर, नैना कुमारी, रेखा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, काजल कुमारी और उषा कुमारी चौथे से दसवें स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में डॉ. गौतम सूत्रधार, जिला परिषद अध्यक्ष पुनम देवी सिंह, नेतरहाट प्राचार्य संतोष पाठक, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। आयोजन का संदेश पद्मश्री अशोक भगत के युवाओं, श्रम, स्वावलंबन और सामुदायिक चेतना संबंधी विचारों से जोड़ा गया।समापन पर महेंद्र भगत ने अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार जताया और HINDALCO के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन धनंजय कश्यप ने किया।
    3
    सिंगबोंगा मैराथन में युवाओं ने दिखाया दम, 30 किमी दौड़ में 656 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संतोष कुमार 
लातेहार। युवा महोत्सव 2026 के तहत शनिवार को आयोजित सिंगबोंगा मैराथन दौड़ ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। नेतरहाट से चिंगरी तक आयोजित 30 किलोमीटर की मैराथन में बालक वर्ग के 425 और बालिका वर्ग की 231 प्रतिभागियों समेत कुल 656 युवा धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी दूरी की चुनौती के बावजूद धावकों ने पूरे जोश के साथ दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता ने ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का संदेश भी दिया।बालक वर्ग में अभिनय उरांव प्रथम
बालक वर्ग में अभिनय उरांव, सुरसा कोटारी, आरको, सिसई, गुमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनुराय उरांव द्वितीय और अमर उरांव तृतीय रहे। अमरेश उरांव, सुदर्शन उरांव, नितेश उरांव, अंकित उरांव, बुधमन उरांव, करण उरांव और सुजीत खरवार ने चौथे से दसवें स्थान तक जगह बनाई।बालिका वर्ग में देवंती कुमारी, दरदाग, जोरी, बिशुनपुर, गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रवीना कुमारी द्वितीय और रूपा कुमारी तृतीय रहीं। रिंकी कुमारी, नेहा असुर, नैना कुमारी, रेखा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, काजल कुमारी और उषा कुमारी चौथे से दसवें स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में डॉ. गौतम सूत्रधार, जिला परिषद अध्यक्ष पुनम देवी सिंह, नेतरहाट प्राचार्य संतोष पाठक, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। आयोजन का संदेश पद्मश्री अशोक भगत के युवाओं, श्रम, स्वावलंबन और सामुदायिक चेतना संबंधी विचारों से जोड़ा गया।समापन पर महेंद्र भगत ने अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार जताया और HINDALCO के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन धनंजय कश्यप ने किया।
    user_संतोष कुमार
    संतोष कुमार
    Court reporter Latehar, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • काली कमली वाले बाबा की पलामू के जपला में 01/10/2026 से कैप लगा है, 08/10/2026 तक अपने भक्तों को सेवा दे पाएंगे l कंबल वाले बाबा" (गणेश यादव) अपने चमत्कारी काले कंबल और उससे लाइलाज बीमारियों व शारीरिक दर्दों को ठीक करने के दावों के कारण सोशल मीडिया और शिविरों के माध्यम से फेमस हुए। YouTube·Times Now Navbharat +2 कैसे मशहूर हुए कंबल वाले बाबा? चमत्कारी कंबल का दावा: बाबा का दावा है कि जब वे 4 वर्ष के थे, तब मां काली ने उन्हें एक काला कंबल दिया था। YouTube·ET Now Swadesh +1 इलाज का तरीका: वे शिविरों में मरीजों के ऊपर यह कंबल डालते हैं और उनके अंगों या नसों को खींचकर ठीक करने का दावा करते हैं। YouTube +1 सोशल मीडिया और वायरल वीडियो: उनके शिविरों के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए, जिन्हें देखकर दूर-दूर से लोग उनके पास पहुँचने लगे।
    1
    काली कमली वाले बाबा की पलामू के जपला में 01/10/2026 से कैप लगा है, 08/10/2026 तक अपने भक्तों को सेवा दे पाएंगे l
कंबल वाले बाबा" (गणेश यादव) अपने चमत्कारी काले कंबल और उससे लाइलाज बीमारियों व शारीरिक दर्दों को ठीक करने के दावों के कारण सोशल मीडिया और शिविरों के माध्यम से फेमस हुए। 
YouTube·Times Now Navbharat +2
कैसे मशहूर हुए कंबल वाले बाबा?
चमत्कारी कंबल का दावा: बाबा का दावा है कि जब वे 4 वर्ष के थे, तब मां काली ने उन्हें एक काला कंबल दिया था। 
YouTube·ET Now Swadesh +1
इलाज का तरीका: वे शिविरों में मरीजों के ऊपर यह कंबल डालते हैं और उनके अंगों या नसों को खींचकर ठीक करने का दावा करते हैं। 
YouTube +1
सोशल मीडिया और वायरल वीडियो: उनके शिविरों के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए, जिन्हें देखकर दूर-दूर से लोग उनके पास पहुँचने लगे।
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.