'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी छीपाबड़ौद - आई.आई.एफ.एल. के सहयोग से सृष्टि सेवा समिति, उदयपुर द्वारा संचालित "सखियों की बाड़ी" बालिका शिक्षा केंद्रों की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 25 से 28 जुलाई 2026 तक नीता-नंदनी गार्डन, छीपाबड़ौद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 45 दक्षाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिससे दक्षाएँ बालिकाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ विष्णु यादव, माधव सांचिहार एवं राकेश कुशवाह ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आई.आई.एफ.एल. की ओर से मुराद अहमद ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन में छीपाबड़ौद ब्लॉक के क्लस्टर हेड दीपक कुशवाह, हरिन्द्र कटारा एवं राकेश लवंशी ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से बालिका शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों को अपने-अपने शिक्षा केंद्रों पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया गया।
'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी छीपाबड़ौद - आई.आई.एफ.एल. के सहयोग से सृष्टि सेवा समिति, उदयपुर द्वारा संचालित "सखियों की बाड़ी" बालिका शिक्षा केंद्रों
की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 25 से 28 जुलाई 2026 तक नीता-नंदनी गार्डन, छीपाबड़ौद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 45 दक्षाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ
प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिससे दक्षाएँ बालिकाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ विष्णु यादव, माधव सांचिहार एवं राकेश कुशवाह ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आई.आई.एफ.एल. की ओर से मुराद अहमद ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन
में छीपाबड़ौद ब्लॉक के क्लस्टर हेड दीपक कुशवाह, हरिन्द्र कटारा एवं राकेश लवंशी ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से बालिका शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों को अपने-अपने शिक्षा केंद्रों पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया गया।
- गजानंद mehta 6378151105 Sitaram Sitaram Jay Sitaram Jay Sitaram Jay Sitaram Jay Sitaram Jay Sitaram Jay Sitaram1
- झालावाड़-गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर श्री राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में महावीर सेवादल के कार्यकर्ता जुटे तैयारी में। झालावाड़-महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं ने आज विधिवत पूजा पाठ कर गुरुपूर्णिमा पर आयोजित विशाल भंडारे का आयोजन का भट्टी पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया महावीर सेवादल अध्यक्ष ने बताया की कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक कर चोला चढ़ा कर विशेष शृंगार किया जायेगा उसके बाद महा आरती होगी और छप्पन भोग लगा कर झांकी के दर्शन होंगे उसके बाद दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा शुरु होगा जो बालाजी महाराज की इच्छा तक जारी रहेगा । महावीर सेवादल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे बंटी खंडेलवाल, जीतेन्द्र टेलर, चन्द्रमोहन धाभाई, राहुल नाथ पटवा, वीरेन्द्र सोगरिया, मनु पाठक, राजू रेगर, घाँसी मेहर, दिलीप देवड़ा, जोधराज नागर, केशव शर्मा, रोहित मित्तल, संजय खंडेलवाल, पूनम सुमन, लक्की टेलर, आदि मौजूद रहे ।2
- सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए1
- Jay shree.ram.....a...dawai..chidakaw..Kiya.. he......1
- बकानी:- तृतीय ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को तृतीय शिक्षक संघ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। बकानी:- तृतीय ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को तृतीय शिक्षक संघ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। बकानी :- तृतीय ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को तृतीय शिक्षक संघ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।इस दौरान ज्ञापन में शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित तृतीय ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों मे कार्मिको के स्थानांतरण किये गए लेकिन वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत शिक्षकों को पारदर्शी एवं न्यायसंगत स्थानांतरण नीति के तहत तबादले का अवसर दिया जाए, ताकि उन्हें पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं से राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बन सके।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रीट 2024 की भर्ती की नियुक्ति से पहले स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर तृतीय शिक्षक संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।4
- शाहबाद थाने में सीएलजी व महिला सखी सदस्यों की बैठक, एसपी ने शांति-सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश शाहबाद में नए थाना भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु की अध्यक्षता में सीएलजी एवं महिला सखी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। एसपी के पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने असामाजिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि आमजन में पुलिस पर विश्वास और अपराधियों में भय बना रहना चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने राजपुर में पुलिस चौकी स्थापित करने तथा शाहबाद के सीसीटीवी कैमरों को थाने से जोड़ने की मांग भी रखी।1
- दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटेगा? मंत्री प्रह्लाद पटेल का बड़ा बयान दतिया की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मंत्री प्रह्लाद पटेल से जब पूछा गया कि यदि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटता है, तो क्या उन्हें डर नहीं लगता? इस सवाल के जवाब में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी में पद के लिए नहीं, बल्कि व्यक्ति की जीत होती है।" उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर पार्टी के आगामी फैसलों पर बनी हुई1
- बारिश ने खोली नाला व्यवस्था की पोल: झालरापाटन बस स्टैंड मुख्य मार्ग से घरों में घुसा पानी, रहवासी परेशान। झालरापाटन 28 जुलाई। आज दिनांक को हुई बारिश के बीच झालरापाटन के बस स्टैंड मुख्य मार्ग स्थित नाले का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की गलियों और घरों तक पहुंच गया। बस स्टैंड निवासी तबरेज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान मुख्य मार्ग से बहकर आया पानी कई मकानों के बाहर और घरों के भीतर तक पहुंच गया। गलियों में घुटनों तक पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय तक जलभराव रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र के नालों की नियमित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालों की तत्काल सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बारिश रोकने के बाद नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा नल की सफाई कर व्यवस्था सुचारू की गई । नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।2