logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए

12 hrs ago
user_Pradeep Kumar bairwa
Pradeep Kumar bairwa
Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
12 hrs ago

सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए
    1
    सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी व टीम का कमाल ​झालावाड़। राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय एवं झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी और उनकी समर्पित मेडिकल टीम ने अपनी उत्कृष्ट डॉक्टरी क्षमता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दो मरीजों के कटे हाथों के अत्यंत जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। दोनों ही मामलों में मरीज गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर अपने हाथों की कार्यक्षमता पूरी तरह खो चुके थे, जिन्हें समय पर सही इलाज देकर जीवनभर की अपाहिजता से बचा लिया गया है। ​पहले मामले में पिड़ावा के सलोतिया निवासी चौतीस वर्षीय अखिलेश नागर के साथ अचानक कांच की खिड़की टूटने से बड़ा हादसा हो गया। कांच सीधे उनके बाएं हाथ में गहराई तक घुस गया, जिससे हाथ की चार नसें पूरी तरह कट गईं और हाथ ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों द्वारा मरीज को कोटा ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय झालावाड़ की आपातकालीन टीम और न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी ने तुरंत स्थिति को संभाला। लगभग तीन से चार घंटे तक चले इस अत्यंत बारीक और जटिल ऑपरेशन के जरिए डॉ. योगी व उनकी टीम ने कटी हुई नसों को सफलतापूर्वक जोड़ा, जिसके बाद मरीज के हाथ की नसें पुनः सक्रिय हो गईं और हाथ सुचारू रूप से काम करने लगा। ​दूसरे मामले में मथनिया पिड़ावा निवासी बंतीस वर्षीय सुनील कुमार घर में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी दाहिनी कलाई बुरी तरह कट गई। इस हादसे में उनकी कलाई की आठ प्रमुख नसें, टेंडन और मीडियन नर्व कट जाने के कारण हाथ और उंगलियों की गति पूरी तरह ठप हो गई थी। कोटा और जयपुर के बड़े निजी अस्पतालों में इस तरह की जटिल सर्जरी के लिए चार से पांच लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा था, जो गरीब परिवार के लिए असंभव था। राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय झालावाड़ में इस मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी और उनकी टीम ने लगातार दस घंटे तक चले मैराथन ऑपरेशन में छह कटी हुई नसों, सात टेंडन, मुख्य धमनी और मीडियन नर्व को सूक्ष्म तकनीकों से रिपेयर किया। ​सफल सर्जरी के बाद दोनों मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं और उनके हाथों की उंगलियां व नसें फिर से काम करने लगी हैं। परिजनों ने न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी, उनकी मेडिकल टीम तथा राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज झालावाड़ का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत लाखों रुपये का खर्च भी बचा और उनके परिजनों का हाथ पूरी तरह ठीक हो सका।
    3
    राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी व टीम का कमाल
​झालावाड़। राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय एवं झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी और उनकी समर्पित मेडिकल टीम ने अपनी उत्कृष्ट डॉक्टरी क्षमता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दो मरीजों के कटे हाथों के अत्यंत जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। दोनों ही मामलों में मरीज गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर अपने हाथों की कार्यक्षमता पूरी तरह खो चुके थे, जिन्हें समय पर सही इलाज देकर जीवनभर की अपाहिजता से बचा लिया गया है।
​पहले मामले में पिड़ावा के सलोतिया निवासी चौतीस वर्षीय अखिलेश नागर के साथ अचानक कांच की खिड़की टूटने से बड़ा हादसा हो गया। कांच सीधे उनके बाएं हाथ में गहराई तक घुस गया, जिससे हाथ की चार नसें पूरी तरह कट गईं और हाथ ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों द्वारा मरीज को कोटा ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय झालावाड़ की आपातकालीन टीम और न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी ने तुरंत स्थिति को संभाला। लगभग तीन से चार घंटे तक चले इस अत्यंत बारीक और जटिल ऑपरेशन के जरिए डॉ. योगी व उनकी टीम ने कटी हुई नसों को सफलतापूर्वक जोड़ा, जिसके बाद मरीज के हाथ की नसें पुनः सक्रिय हो गईं और हाथ सुचारू रूप से काम करने लगा।
​दूसरे मामले में मथनिया पिड़ावा निवासी बंतीस वर्षीय सुनील कुमार घर में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी दाहिनी कलाई बुरी तरह कट गई। इस हादसे में उनकी कलाई की आठ प्रमुख नसें, टेंडन और मीडियन नर्व कट जाने के कारण हाथ और उंगलियों की गति पूरी तरह ठप हो गई थी। कोटा और जयपुर के बड़े निजी अस्पतालों में इस तरह की जटिल सर्जरी के लिए चार से पांच लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा था, जो गरीब परिवार के लिए असंभव था। राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय झालावाड़ में इस मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी और उनकी टीम ने लगातार दस घंटे तक चले मैराथन ऑपरेशन में छह कटी हुई नसों, सात टेंडन, मुख्य धमनी और मीडियन नर्व को सूक्ष्म तकनीकों से रिपेयर किया।
​सफल सर्जरी के बाद दोनों मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं और उनके हाथों की उंगलियां व नसें फिर से काम करने लगी हैं। परिजनों ने न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी, उनकी मेडिकल टीम तथा राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज झालावाड़ का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत लाखों रुपये का खर्च भी बचा और उनके परिजनों का हाथ पूरी तरह ठीक हो सका।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन खानपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ की अनुपालना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति खानपुर श्रीमति अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र रामभरोस द्वारा विधिक साक्षरता शिविर काआयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया गया । इस दौरान अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना आधीनियम 2013योजना 2015 नालसा (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) छात्रों के अधिकार एवं यौन उत्पीड़न हमले की रोकथाम विधिक सहायता बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024 पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व वृक्षारोपण साइबर दुर्व्यवहार, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी
    2
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे  किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
खानपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ की अनुपालना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति खानपुर श्रीमति अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र रामभरोस द्वारा विधिक साक्षरता शिविर काआयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया गया । इस दौरान अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को  नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना   आधीनियम 2013योजना 2015 नालसा (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण  अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) छात्रों के अधिकार एवं यौन उत्पीड़न हमले की रोकथाम विधिक सहायता बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024 पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व वृक्षारोपण साइबर दुर्व्यवहार, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • झालावाड़-गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर श्री राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में महावीर सेवादल के कार्यकर्ता जुटे तैयारी में। झालावाड़-महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं ने आज विधिवत पूजा पाठ कर गुरुपूर्णिमा पर आयोजित विशाल भंडारे का आयोजन का भट्टी पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया महावीर सेवादल अध्यक्ष ने बताया की कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक कर चोला चढ़ा कर विशेष शृंगार किया जायेगा उसके बाद महा आरती होगी और छप्पन भोग लगा कर झांकी के दर्शन होंगे उसके बाद दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा शुरु होगा जो बालाजी महाराज की इच्छा तक जारी रहेगा । महावीर सेवादल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे बंटी खंडेलवाल, जीतेन्द्र टेलर, चन्द्रमोहन धाभाई, राहुल नाथ पटवा, वीरेन्द्र सोगरिया, मनु पाठक, राजू रेगर, घाँसी मेहर, दिलीप देवड़ा, जोधराज नागर, केशव शर्मा, रोहित मित्तल, संजय खंडेलवाल, पूनम सुमन, लक्की टेलर, आदि मौजूद रहे ।
    2
    झालावाड़-गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर श्री राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में महावीर सेवादल के कार्यकर्ता जुटे तैयारी में।
झालावाड़-महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं  ने आज विधिवत पूजा पाठ कर गुरुपूर्णिमा पर आयोजित विशाल भंडारे का आयोजन का भट्टी पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया महावीर सेवादल अध्यक्ष ने बताया की कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक कर चोला चढ़ा कर विशेष शृंगार किया जायेगा उसके बाद महा आरती होगी और छप्पन भोग लगा कर झांकी के दर्शन होंगे उसके बाद दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा शुरु होगा जो बालाजी महाराज की इच्छा तक जारी रहेगा ।
महावीर सेवादल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे बंटी खंडेलवाल, जीतेन्द्र टेलर, चन्द्रमोहन धाभाई, राहुल नाथ पटवा, वीरेन्द्र सोगरिया, मनु पाठक, राजू रेगर, घाँसी मेहर, दिलीप देवड़ा, जोधराज नागर, केशव शर्मा, रोहित मित्तल, संजय खंडेलवाल, पूनम सुमन, लक्की टेलर, आदि मौजूद रहे ।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • असम में बाढ़ का असर जारी मौतों का आंकड़ा 68 तक पहुंचा 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    1
    असम में बाढ़ का असर जारी मौतों का आंकड़ा 68 तक पहुंचा 5 जिलों में  5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    user_Ashish Marmat
    Ashish Marmat
    सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.