राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन खानपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ की अनुपालना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति खानपुर श्रीमति अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र रामभरोस द्वारा विधिक साक्षरता शिविर काआयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया गया । इस दौरान अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना आधीनियम 2013योजना 2015 नालसा (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) छात्रों के अधिकार एवं यौन उत्पीड़न हमले की रोकथाम विधिक सहायता बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024 पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व वृक्षारोपण साइबर दुर्व्यवहार, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन खानपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ की अनुपालना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति खानपुर श्रीमति अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र रामभरोस द्वारा विधिक साक्षरता शिविर काआयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया गया । इस दौरान अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा आपदा पीड़ितों को
विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना आधीनियम 2013योजना 2015 नालसा (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) छात्रों के अधिकार एवं यौन उत्पीड़न हमले की रोकथाम विधिक सहायता बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024 पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व वृक्षारोपण साइबर दुर्व्यवहार, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन खानपुर : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ की अनुपालना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति खानपुर श्रीमति अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र रामभरोस द्वारा विधिक साक्षरता शिविर काआयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महू बोरदा मे किया गया । इस दौरान अधिकार मित्र रामभरोस मेघवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवा योजना आधीनियम 2013योजना 2015 नालसा (एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 महिलाओं के कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) छात्रों के अधिकार एवं यौन उत्पीड़न हमले की रोकथाम विधिक सहायता बच्चो को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना 2024 पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व वृक्षारोपण साइबर दुर्व्यवहार, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तार से जानकारियां दी2
- राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी व टीम का कमाल झालावाड़। राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय एवं झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी और उनकी समर्पित मेडिकल टीम ने अपनी उत्कृष्ट डॉक्टरी क्षमता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दो मरीजों के कटे हाथों के अत्यंत जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। दोनों ही मामलों में मरीज गंभीर दुर्घटना का शिकार होकर अपने हाथों की कार्यक्षमता पूरी तरह खो चुके थे, जिन्हें समय पर सही इलाज देकर जीवनभर की अपाहिजता से बचा लिया गया है। पहले मामले में पिड़ावा के सलोतिया निवासी चौतीस वर्षीय अखिलेश नागर के साथ अचानक कांच की खिड़की टूटने से बड़ा हादसा हो गया। कांच सीधे उनके बाएं हाथ में गहराई तक घुस गया, जिससे हाथ की चार नसें पूरी तरह कट गईं और हाथ ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों द्वारा मरीज को कोटा ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय झालावाड़ की आपातकालीन टीम और न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी ने तुरंत स्थिति को संभाला। लगभग तीन से चार घंटे तक चले इस अत्यंत बारीक और जटिल ऑपरेशन के जरिए डॉ. योगी व उनकी टीम ने कटी हुई नसों को सफलतापूर्वक जोड़ा, जिसके बाद मरीज के हाथ की नसें पुनः सक्रिय हो गईं और हाथ सुचारू रूप से काम करने लगा। दूसरे मामले में मथनिया पिड़ावा निवासी बंतीस वर्षीय सुनील कुमार घर में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी दाहिनी कलाई बुरी तरह कट गई। इस हादसे में उनकी कलाई की आठ प्रमुख नसें, टेंडन और मीडियन नर्व कट जाने के कारण हाथ और उंगलियों की गति पूरी तरह ठप हो गई थी। कोटा और जयपुर के बड़े निजी अस्पतालों में इस तरह की जटिल सर्जरी के लिए चार से पांच लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा था, जो गरीब परिवार के लिए असंभव था। राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय झालावाड़ में इस मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया। न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी और उनकी टीम ने लगातार दस घंटे तक चले मैराथन ऑपरेशन में छह कटी हुई नसों, सात टेंडन, मुख्य धमनी और मीडियन नर्व को सूक्ष्म तकनीकों से रिपेयर किया। सफल सर्जरी के बाद दोनों मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं और उनके हाथों की उंगलियां व नसें फिर से काम करने लगी हैं। परिजनों ने न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी, उनकी मेडिकल टीम तथा राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज झालावाड़ का हृदय से आभार व्यक्त किया है, जिनकी बदौलत लाखों रुपये का खर्च भी बचा और उनके परिजनों का हाथ पूरी तरह ठीक हो सका।3
- सरकार के द्वारा पुलिस आईपीएस अधिकारी पर बनाया जा रहा दबाव फेक FIR के लिए1
- 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी छीपाबड़ौद - आई.आई.एफ.एल. के सहयोग से सृष्टि सेवा समिति, उदयपुर द्वारा संचालित "सखियों की बाड़ी" बालिका शिक्षा केंद्रों की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 25 से 28 जुलाई 2026 तक नीता-नंदनी गार्डन, छीपाबड़ौद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 45 दक्षाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिससे दक्षाएँ बालिकाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ विष्णु यादव, माधव सांचिहार एवं राकेश कुशवाह ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आई.आई.एफ.एल. की ओर से मुराद अहमद ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन में छीपाबड़ौद ब्लॉक के क्लस्टर हेड दीपक कुशवाह, हरिन्द्र कटारा एवं राकेश लवंशी ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से बालिका शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों को अपने-अपने शिक्षा केंद्रों पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया गया।4
- झालावाड़-गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर श्री राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में महावीर सेवादल के कार्यकर्ता जुटे तैयारी में। झालावाड़-महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं ने आज विधिवत पूजा पाठ कर गुरुपूर्णिमा पर आयोजित विशाल भंडारे का आयोजन का भट्टी पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया महावीर सेवादल अध्यक्ष ने बताया की कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक कर चोला चढ़ा कर विशेष शृंगार किया जायेगा उसके बाद महा आरती होगी और छप्पन भोग लगा कर झांकी के दर्शन होंगे उसके बाद दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा शुरु होगा जो बालाजी महाराज की इच्छा तक जारी रहेगा । महावीर सेवादल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे बंटी खंडेलवाल, जीतेन्द्र टेलर, चन्द्रमोहन धाभाई, राहुल नाथ पटवा, वीरेन्द्र सोगरिया, मनु पाठक, राजू रेगर, घाँसी मेहर, दिलीप देवड़ा, जोधराज नागर, केशव शर्मा, रोहित मित्तल, संजय खंडेलवाल, पूनम सुमन, लक्की टेलर, आदि मौजूद रहे ।2
- किन्नर समाज का सम्मेलन एक निजी होटल में आयोजित हुआ, मंजू बाईं को सौंपी गद्दी झालावाड़। झालरापाटन में मंगलवार को किन्नर समाज का सम्मेलन एक निजी होटल में आयोजित हुआ। इसमें देश भर के किन्नर झालरापाटन पहुंचे। देशभर से आए सभी किन्नरों ने मंजू बाई को झालरापाटन एवं झालावाड़ की गद्दी सौपी। आपको बता दे कि मृतक किन्नर रफीक आपा की मौत के बाद गद्दी खाली हो गई थी। इसपर मंजू बाई ने यह गद्दी संभाली है। गद्दी संभलने पर मंजू बाईं को देश भर से आए किन्नर समाज ने बधाई दी।1
- असम में बाढ़ का असर जारी मौतों का आंकड़ा 68 तक पहुंचा 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित1