बारिश ने खोली नाला व्यवस्था की पोल: झालरापाटन बस स्टैंड मुख्य मार्ग से घरों में घुसा पानी, रहवासी परेशान। झालरापाटन 28 जुलाई। आज दिनांक को हुई बारिश के बीच झालरापाटन के बस स्टैंड मुख्य मार्ग स्थित नाले का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की गलियों और घरों तक पहुंच गया। बस स्टैंड निवासी तबरेज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान मुख्य मार्ग से बहकर आया पानी कई मकानों के बाहर और घरों के भीतर तक पहुंच गया। गलियों में घुटनों तक पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय तक जलभराव रहने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र के नालों की नियमित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालों की तत्काल सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बारिश रोकने के बाद नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा नल की सफाई कर व्यवस्था सुचारू की गई । नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
बारिश ने खोली नाला व्यवस्था की पोल: झालरापाटन बस स्टैंड मुख्य मार्ग से घरों में घुसा पानी, रहवासी परेशान। झालरापाटन 28 जुलाई। आज दिनांक को हुई बारिश के बीच झालरापाटन के बस स्टैंड मुख्य मार्ग स्थित नाले का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की गलियों और घरों तक पहुंच गया। बस स्टैंड निवासी तबरेज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान मुख्य मार्ग से बहकर आया पानी कई मकानों के बाहर और घरों के भीतर तक पहुंच गया। गलियों में घुटनों तक पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय तक जलभराव रहने
से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र के नालों की नियमित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालों की तत्काल सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति ने एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बारिश रोकने के बाद नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा नल की सफाई कर व्यवस्था सुचारू की गई । नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
- भानपुरा तहसील केथूली पंचायत का गांव बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है गांव में स्कूल नहीं दूसरे गांव में जाते हैं1
- मानसून के बेरुखी लगातार चार-पांच दिनों से किसान चिंतित हुआ1
- 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी 'सखियों की बाड़ी' की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न,गतिविधि आधारित शिक्षण की दी गई जानकारी छीपाबड़ौद - आई.आई.एफ.एल. के सहयोग से सृष्टि सेवा समिति, उदयपुर द्वारा संचालित "सखियों की बाड़ी" बालिका शिक्षा केंद्रों की दक्षाओं का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 25 से 28 जुलाई 2026 तक नीता-नंदनी गार्डन, छीपाबड़ौद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 45 दक्षाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण अध्ययन विषयों के प्रभावी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया, जिससे दक्षाएँ बालिकाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक शिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ विष्णु यादव, माधव सांचिहार एवं राकेश कुशवाह ने प्रशिक्षण प्रदान किया। आई.आई.एफ.एल. की ओर से मुराद अहमद ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण के सफल संचालन में छीपाबड़ौद ब्लॉक के क्लस्टर हेड दीपक कुशवाह, हरिन्द्र कटारा एवं राकेश लवंशी ने सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से बालिका शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण में सीखे गए नवाचारों को अपने-अपने शिक्षा केंद्रों पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया गया।4
- सुसनेर: श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में जन सहयोग से होगा नए फर्श का निर्माण, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया भूमिपूजन कंठाल नदी किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में गर्भगृह के बाहर फर्श का निर्माण नए सिरे से करने हेतु आज बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे भूमिपूजन किया गया। यहा पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व मंदिर समिति के अध्यक्ष राम सिंह कांवल समते अन्य जनप्रतिनिधियों ने गेती चलाकर इसका विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान खेड़ापति सरकार की पुजा अर्चना कर आरती भी की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह कांवल ने बताया कि गर्भगृह के बाहर का फर्श हनुमानजी की प्रतिमा यानी कि वेदी से काफी ऊंचाई पर है। इसके कारण श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में काफी असहजता होती है। इसलिए भक्तों की इसी भावना और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए इस फर्श को नए सिरे से जन सहयोग से बनाया जा रहा है। करीब 3 लाख की लागत से इसके लिए साउथ का मार्बल चित्तौड़गढ़ से मंगवाया गया है।1
- एंबियंस पब्लिक स्कूल, सुसनेर में इको क्लब का गठन विद्यालय में इको क्लब का गठन कर विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने "एक पेड़ लगाएं, उसे बचाएं" का संदेश देते हुए हरित भविष्य का संकल्प लिया। 💚 हर खबर, आपके साथ1
- गुप्तेश्वर महादेव गुफा (Gupteshwor Mahadev Cave), पोखरा, नेपाल है। गुप्तेश्वर महादेव गुफा (Gupteshwor Mahadev Cave), पोखरा, नेपाल है।1
- सुसनेर: युवा शिवसेना ने एसडीएम से की रात्रि में बिजली कटौती रोकने की मांग1
- छात्र छात्राओ ने साईनाथ कालेज के खिलाफ थाने मे दिया आवेदन... *साईंनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी में कॉलेज के खिलाफ दिया आवेदन, परीक्षा नही करवाई और छात्रवृति भी निकाली..* *भैसोदामंडी पुलिस चौकी में साईनाथ कॉलेज भैसोंदामंडी के छात्र छात्राओं ने एक आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। छात्रों ने बताया कि कोर्स बीएमएलटी और बीपीटी वर्ष 2023-24 में एडमिशन लिया था*1
- बिहार मे छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कोंस्टेबल ने चालाकी गोली1