Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिविल हॉस्पिटल डबरा की एक बड़ी लापरवाही आई सामने , अस्पताल परिसर में ही खुले में फेक कंडोम के पैकेट , डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश सिविल हॉस्पिटल डबरा की एक बड़ी लापरवाही आई सामने , अस्पताल परिसर में ही खुले में फेक कंडोम के पैकेट , लगभग 8 से 10 पैकेट कंडोम है , जो खुले में पड़े हुए हैं जहां से महिलाओं एवं बच्चों का भी आना-जाना रहता है।
Rajesh kumar soni
सिविल हॉस्पिटल डबरा की एक बड़ी लापरवाही आई सामने , अस्पताल परिसर में ही खुले में फेक कंडोम के पैकेट , डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश सिविल हॉस्पिटल डबरा की एक बड़ी लापरवाही आई सामने , अस्पताल परिसर में ही खुले में फेक कंडोम के पैकेट , लगभग 8 से 10 पैकेट कंडोम है , जो खुले में पड़े हुए हैं जहां से महिलाओं एवं बच्चों का भी आना-जाना रहता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अमरनाथ यात्रा 2026 की प्रशासन ने तैयारियां की तेज......1
- दतिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बुधवार को मां शांति वेयर हाउस स्थित परासरी खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को असुविधा न हो। कलेक्टर ने गेहूं की खरीदी प्रक्रिया का भी बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं गेहूं के नमूनों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी सुनिश्चित की जाए। निम्न गुणवत्ता वाले अनाज को सख्ती से अस्वीकार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिदिन बुक हो रहे स्लॉट, तुलाई की प्रगति और खरीदी लक्ष्य की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को और तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। केंद्र पर कार्य सुचारू रूप से चलते पाए जाने के बावजूद कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील भारती निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान 3 अप्रैल को ग्वालियर में सुनील की मौत हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि जाहिद (30) और परवेज (20) फरार थे। दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतिया रोड स्थित हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बुधवार शाम 05 बजे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।1
- दतिया कलेक्टर का अनोखा अंदाज भीषण गर्मी में भी किसानों के साथ1
- दतिया के जिला चिकित्सालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15–20 नकाबपोश बदमाश अचानक अस्पताल परिसर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने वहां मौजूद एक मरीज के अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश युवक अस्पताल के अंदर हंगामा करते और हमला करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपराय गांव में हुए एक विवाद में घायल एक वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और मौके का फायदा उठाकर अटेंडर पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां इलाज के लिए पहुंचे लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- ऐसे SDOP को अपनी औकात में रहना चाहिए प्रीतम लोधी के बचाव में आए दामोदर यादव IPS आयुष जाखड़ को दे दी यह बड़ी चेतावनी1
- डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश गौसम्मान अभियान आह्वान के संभागीय प्रभारी अरुण तिवारी और निगम तोमर ने साथी हाथ बढ़ाना आपस प्रबंधन संगठन पदाधिकारियों के साथ कुशवाह छात्रावास रामगढ़ डबरा में बैठक की जिसमें सभी लोगों से अपील की कि गौ सेवा के लिए सम्मान अभियान में आगे आकर हस्ताक्षर अभियान को शहर में व्यापक रूप से चलाने की अपील भी संगठन संयोजक महेंद्र सिंह तोमर चिंटू ने बढ़ चढ़कर साथ देने का आश्वासन दिया इस अवसर संगठन के चंद्रभान कुशवाह,, गौरव हुकवानी,, सतविंदर सिंह,, अशोक कुशवाह,, मिंटू मुद्गल,, अजय श्रीवास्तव,, ओमपाल जाट,, संतोष दुबे,, श्याम जाट,, मनीष कश्यप,, हरिओम शर्मा,, जतिन श्रम गौसेवक सहित अन्य गौभक्त और संगठन के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।।3
- ग्वालियर के गोले के मंदिर क्षेत्र से ज्वेलरी शॉप से महिला ने उड़ाया मंगल सूत्र1
- दतिया जिला चिकित्सालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 बदमाशों का समूह अचानक अस्पताल परिसर में घुस आया और इलाज करा रहे मरीज के अटेंडरो के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इस पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उपराय में एक वृद्ध राम हुजूर पाल के पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था। इस मामले में गोराघाट पुलिस द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घायल वृद्ध का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 15 से 20 लोग अस्पताल पहुंचे और अचानक मरीज के परिजनों व अटेंडर पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान मरीज की अटेंडर को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर जमकर मारपीट की गई, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और मरीजों व स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1