*उनवल पुलिस चौकी के सामने युवक की पिटाई, पत्नी व उसके साथियों पर आरोप* उनवल।खजनी थाना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। उनवल पुलिस चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना खजनी क्षेत्र के पूरासपार गांव निवासी जामवन्त यादव पुत्र राम सजीले यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी ने अपने कथित प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कराया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में पूनम देवी की बहन कौशल्या, सर्वेश यादव व दिनेश यादव (पुत्र भजुराम यादव, निवासी ग्राम परासिया, थाना हरपुर बुदहट) भी शामिल थे। तहरीर के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जामवन्त यादव किसी काम से जा रहे थे। जब वह उनवल पुलिस चौकी के सामने पहुंचे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसे, थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि वह काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आए। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह खजनी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। जामवन्त यादव का कहना है कि पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम संबंध के कारण यह घटना हुई है। मारपीट में वह घायल हो गए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। मामले में खजनी थाने के एसएसआई रामदयाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- जवाब आया है ⬅️ आकाशवाणी 1, 15 3.2026 ई0 आज से कुछ महीने पहले "आधा- अधूरा" काम का संदेश प्रसारित किया गश🙏 🙏ग्राम पंचायत भगवानपुर के गांव खानापाद में गंदे पानी के निकासी के ल एक किलोमीटर लंबी लाइन का निर्माण किया गया था जिसमें बीच में कुछ काम आजाद हो रहा छूट गया था इसके मरमत नहीं हो रही थी उसके बारे में शिकायत दर्ज कराया गया था वर्तमान समय में अधिकारियों में संज्ञान में लिया और उसे काम को पूरा किया जा रहा है नाली के Both बन जाने पर गांव का पानी बीच में नहीं रुकेगा और अंत में जाकर गड्ढे में गिर जाएगा जिससे रास्ता साफ सफाई एवं सुथरा हुआ दिखाई देगा ग्राम पंचायत भगवानपुर की जनता इस काम की पूरा होने से आनंद है और धन्यवाद दे रही है1
- स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम के नाम पर ये सब ! ये किस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम है ? इतनी फूहड़ता की क्या जरुरत आ पड़ी ? मंच पर तौलियां डांस चल रहा है, और पीछे स्कूल का नाम चौड़े से लिखा गया है- Jeeban Jyoti Model School इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चे क्या ही सीखेंगे ?1
- आज दिनांक 14/03/26 को थाना महुली पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान चौकी प्रभारी हरिहरपुर, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर तथा थाना महुली के अन्य पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई। गश्त के दौरान कस्बा एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें चालू स्थिति में रखने की अपील की गई। थाना महुली पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। जागरूकता ही दुर्घटना से बचने का सबसे अच्छा उपाय है। यदि आम नागरिक वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। थाना महुली पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता रहेगा।4
- भाजपा सदैव आपदा में अवसर तलाश करती है। इजरायल ईरान युद्ध के कारण भारत में गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि इसी का उदाहरण है।1
- संतकबीरनगर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल से जुड़े किसी भी प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण___________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 14 मार्च, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।4
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- सूत्रों के अनुसार प्राप्त सूचना के अनुसार समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता पूरी तरह एक्टिव हैं योगी सरकार को बदनाम करने के लिए, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे और कई खाली सिलेंडर हुए बरामद। अब अब्दुल के गांव पर पुलिस के फट्टे बज रहे हैं। अगर आपके आसपास भी कोई गैस की कालाबाजारी कर रहा है तो उसकी गुप्त सूचना आप अपने नजदीकी थाने में या पुलिस को फोन कर सकते हैं। तत्काल ही सख्त कार्रवाई होगी। संत कबीर नगर जनपद के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम कार्यालय स्थापित किया जा चुका है इसी तरह लगभग हर जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित हो चुके हैं जो उपभोक्ताओं के किसी भी दिक्कत को जल्द ही दूर करने में अत्यंत सहायक बन रहे हैं1