सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, फफूंद की ओर जा रहा था, मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी है युवक औरैया। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फफूंद तिराहे के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुधवार की दोपहर करीब एक बजे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान शिवम पुत्र पप्पू निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था, तभी फफूंद तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी साधन से तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, फफूंद की ओर जा रहा था, मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी है युवक औरैया। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फफूंद तिराहे के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुधवार की दोपहर करीब एक बजे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान शिवम पुत्र पप्पू निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था, तभी फफूंद तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी साधन से तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
- औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक गिरे ओलों से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। फसल खराब होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे आने वाले साल का खर्च और कर्ज कैसे चुकाएंगे। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से यह भी जानकारी ली कि क्या ओलावृष्टि के बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का सर्वे करने गांव पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव जरूर आए, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे किए ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे एवं योगेश बिरासिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनसेट ओले करने से चली गई थी युवक की आंखों की रोशनी औरैया। ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल ने बताया कि जिस दौरान ओले गिरने प्रारंभ हुए उसे दौरान वह खेतों पर ही थे। इसी दौरान अचानक से ओलों की चपेट में वह आ गए। जिससे उनकी आंखों से दिखना बंद हो गया। इस पर उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वह लोग उसे औरैया के अस्पताल में ले आए। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को वह घर लौट कर आया तो उसने बताया कि अब उसे हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है। ओले गिरने की घटना से वह काफी भयभीत दिखाई दिया।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Rasoolabad news1
- क्षेत्र के मौजा मुडौसी के गांव देवपुरा तथा नगला मले के बीच हाई टेंसन तार के टूटने से बड़ा हादसा होने से टल गया पर दो किसानो की गेहूं की फसल जल कर राख होगई। बुधवार की दोपहर 3 बजे नगला मले निवासी विधवा महिला पिंकी पत्नी स्व उमेश चंद्र तथा सुदीश कुमार पुत्र रक्षपाल सिंह के खेत से होकर गुजर रही हाई टेंसन लाइन का तार अचानक टूट कर गेहूं के खेत मे गिर गया जिससे फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही गांव मुड़ौसी, देवपुरा,कंचनपुर नगला मले के सैकड़ों किसान मौके पर पहुंचे और सभी लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।परंतु तब तकएक बीघा फसल जल चुकी थी।पीड़ित दोनों किसानों ने मुआबजे की मांग की है। गांव नगला मले निवासी अरूण यादव,संजीव यादव,मनोज जाटव,अशोक जाटव,सुनील आदि ने बताया कि लाइन अत्यंत जर्जर है।इस कारण प्रतिवर्ष तार टूटते है और आग से फसलों का नुकसान होता है।उन्होंने जिलाधिकारी से जर्जर तारों को बदलबाने की मांग की है।1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 115(2)/118(1)/127(2)/109(1)/191(2)/191(3)/333/351(2) BNS में वांछित 04 नफर अभियुक्तों विनोद पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया , रामवीर पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, सनी पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व विनीता देवी उम्र 42 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली औरैया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।2
- समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ो बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करने गए तो उनके द्वारा सिर्फ नुकसान का 20% ही आकलन किया गया जबकि किसानों की 80% फसल हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को इस प्रकार राहत दी जाए जिससे कि उनके आगामी खर्च चल सकें।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- औरैया। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फफूंद तिराहे के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुधवार की दोपहर करीब एक बजे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान शिवम पुत्र पप्पू निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहा था, तभी फफूंद तिराहे के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी साधन से तत्काल औरैया के 50 सैया अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1