logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 days ago
user_Mustak ansari
Mustak ansari
गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
2 days ago

More news from बिहार and nearby areas
  • क्लास 9 10th 11th और 12th के लिए ऑफलाइन पढ़ाई क्यों बेस्ट है?🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #offlineclasses #rahulsirpcb
    1
    क्लास 9 10th 11th और 12th के लिए ऑफलाइन पढ़ाई क्यों बेस्ट है?🤔🤔🤔
पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल- Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #offlineclasses #rahulsirpcb
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    22 hrs ago
  • सीवान में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह 19 अप्रैल को, समाज के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान सीवान: शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रूट केयर फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक मंजेश पांडे और सचिव मुकुंद पाठक ने आगामी वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत जानकारी दी। संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला भव्य सम्मान समारोह इस बार 19 अप्रैल को भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को सम्मानित करना है, जो शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का मंच ही नहीं होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी बनेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को “शिक्षा गौरव सम्मान”, जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को “सिवान गौरव सम्मान”, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान”, समाज सेवा में सक्रिय लोगों को “समाज सेवा गौरव सम्मान” तथा पढ़ाई, खेल या अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले छात्रों को “छात्र प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव मुकुंद पाठक ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक नायकों को पहचान सीवान में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह 19 अप्रैल को, समाज के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान सीवान: शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रूट केयर फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक मंजेश पांडे और सचिव मुकुंद पाठक ने आगामी वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत जानकारी दी। संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला भव्य सम्मान समारोह इस बार 19 अप्रैल को भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को सम्मानित करना है, जो शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का मंच ही नहीं होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी बनेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को “शिक्षा गौरव सम्मान”, जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को “सिवान गौरव सम्मान”, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान”, समाज सेवा में सक्रिय लोगों को “समाज सेवा गौरव सम्मान” तथा पढ़ाई, खेल या अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले छात्रों को “छात्र प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सचिव मुकुंद पाठक ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक नायकों को पहचान और सम्मान देना बेहद जरूरी है, ताकि वे और अधिक उत्साह के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें और दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों की जानकारी साझा की गई। तैयारियों की जानकारी साझा की गई।
    1
    सीवान में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह 19 अप्रैल को, समाज के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान
सीवान: शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रूट केयर फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक मंजेश पांडे और सचिव मुकुंद पाठक ने आगामी वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला भव्य सम्मान समारोह इस बार 19 अप्रैल को भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को सम्मानित करना है, जो शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का मंच ही नहीं होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी बनेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को “शिक्षा गौरव सम्मान”, जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को “सिवान गौरव सम्मान”, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान”, समाज सेवा में सक्रिय लोगों को “समाज सेवा गौरव सम्मान” तथा पढ़ाई, खेल या अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले छात्रों को “छात्र प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के सचिव मुकुंद पाठक ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक नायकों को पहचान सीवान में रूट केयर फाउंडेशन का सम्मान समारोह 19 अप्रैल को, समाज के ‘सच्चे नायकों’ को मिलेगा सम्मान
सीवान: शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक निजी होटल में शनिवार को रूट केयर फाउंडेशन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक मंजेश पांडे और सचिव मुकुंद पाठक ने आगामी वार्षिक सम्मान समारोह को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
संस्थापक मंजेश पांडे ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाने वाला भव्य सम्मान समारोह इस बार 19 अप्रैल को भगवानपुर प्रखंड के हिलसर उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन सच्चे नायकों को सम्मानित करना है, जो शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह समारोह केवल सम्मान का मंच ही नहीं होगा, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी बनेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को “शिक्षा गौरव सम्मान”, जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को “सिवान गौरव सम्मान”, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को “पत्रकारिता गौरव सम्मान”, समाज सेवा में सक्रिय लोगों को “समाज सेवा गौरव सम्मान” तथा पढ़ाई, खेल या अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वाले छात्रों को “छात्र प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के सचिव मुकुंद पाठक ने बताया कि रूट केयर फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि समाज के वास्तविक नायकों को पहचान और सम्मान देना बेहद जरूरी है, ताकि वे और अधिक उत्साह के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें और दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों की जानकारी साझा की गई। तैयारियों की जानकारी साझा की गई।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Vishal Kumar
    1
    Post by Vishal Kumar
    user_Vishal Kumar
    Vishal Kumar
    हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।
    4
    रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की जीबी बैठक बलिराम भवन के सभागार में राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मृत मजदूरों एवं दिवंगत मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक का विधिवत उद्घाटन एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोएडा एवं एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार और पूंजीपतियों पर मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजदूरों के अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है। साथ ही, जेल में बंद मजदूर नेताओं की अविलंब रिहाई, झूठे मुकदमों की वापसी और शोषण करने वाले मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस मनाने तथा 25 मई को किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही यूनियन की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खेत मजदूरों को उजड़ने से बचाने के लिए आंदोलन को तेज करने का भी संकल्प लिया गया। जिला सचिव सुबोध मुखिया ने बैठक में अपना कार्य-प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन को सशक्त बनाकर मजदूर हित में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। बैठक को किसान नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वीरन यादव, परसन साह, अच्छे लाल सहनी, पीताम्बर शर्मा, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरमान, आरती, संजय सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, बिहार राज्य किसान सभा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा और एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई, गलत मुकदमों की वापसी और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करने की मांग की। विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, सरकार और पूंजीपतियों के बीच कथित सांठगांठ पर सवाल उठाते हुए मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, एआईवाईएफ के राज्य सचिव गयासुद्दीन, किसान नेता राधामोहन यादव, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, बब्लू दूबे, मनोज साह, गुलाब प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, इदू अंसारी, वीरन यादव, ओम प्रकाश साह, संजय सिंह, आरती, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरहान, केदार चौधरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने किया। कुल मिलाकर, बैठक और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
    1
    बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की जीबी बैठक बलिराम भवन के सभागार में राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मृत मजदूरों एवं दिवंगत मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक का विधिवत उद्घाटन एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोएडा एवं एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार और पूंजीपतियों पर मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजदूरों के अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है। साथ ही, जेल में बंद मजदूर नेताओं की अविलंब रिहाई, झूठे मुकदमों की वापसी और शोषण करने वाले मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस मनाने तथा 25 मई को किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही यूनियन की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खेत मजदूरों को उजड़ने से बचाने के लिए आंदोलन को तेज करने का भी संकल्प लिया गया।
जिला सचिव सुबोध मुखिया ने बैठक में अपना कार्य-प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन को सशक्त बनाकर मजदूर हित में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। बैठक को किसान नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वीरन यादव, परसन साह, अच्छे लाल सहनी, पीताम्बर शर्मा, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरमान, आरती, संजय सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इसी क्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, बिहार राज्य किसान सभा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा और एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई, गलत मुकदमों की वापसी और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करने की मांग की।
विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, सरकार और पूंजीपतियों के बीच कथित सांठगांठ पर सवाल उठाते हुए मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने की मांग की।
कार्यक्रम का नेतृत्व एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, एआईवाईएफ के राज्य सचिव गयासुद्दीन, किसान नेता राधामोहन यादव, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, बब्लू दूबे, मनोज साह, गुलाब प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, इदू अंसारी, वीरन यादव, ओम प्रकाश साह, संजय सिंह, आरती, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरहान, केदार चौधरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने किया।
कुल मिलाकर, बैठक और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • महाराज रावण की जय हो😃😃😃😃😃😃😃
    1
    महाराज रावण की जय हो😃😃😃😃😃😃😃
    user_डुमरा पंचायत की जनता जिंदाबाद
    डुमरा पंचायत की जनता जिंदाबाद
    लकड़ी नबीगंज, सीवान, बिहार•
    17 hrs ago
  • सिवान के गांधी मैदान में कल से शुरू होने जा रहा है एक शानदार डिज़्नीलैंड मेला, जहां मिलेगा मनोरंजन, स्वाद और मस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन। इस मेले की खास बात है इसकी जलपरी और कश्मीरी थीम, जो इसे और भी खास और आकर्षक बना रही है। रंग-बिरंगी सजावट और खूबसूरत लाइटिंग लोगों को एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगी। मेले का उद्घाटन सिवान के एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में खाने-पीने की एक से बढ़कर एक दुकानें लगाई गई हैं, जहां आपको हर तरह के स्वाद का मजा मिलेगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए मजेदार झूले और एडवेंचर राइड्स भी मौजूद रहेंगे। गर्मी की छुट्टियों में यह मेला बच्चों के लिए किसी डिज़्नीलैंड जैसा अनुभव देने वाला है — जहां हर कदम पर होगी खुशी और हर कोने में मिलेगा एंटरटेनमेंट। तो देर किस बात की, अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचिए गांधी मैदान, सिवान और उठाइए इस शानदार मेले का पूरा आनंद।
    1
    सिवान के गांधी मैदान में कल से शुरू होने जा रहा है एक शानदार डिज़्नीलैंड मेला, जहां मिलेगा मनोरंजन, स्वाद और मस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन।
इस मेले की खास बात है इसकी जलपरी और कश्मीरी थीम, जो इसे और भी खास और आकर्षक बना रही है। रंग-बिरंगी सजावट और खूबसूरत लाइटिंग लोगों को एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगी।
मेले का उद्घाटन सिवान के एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
मेले में खाने-पीने की एक से बढ़कर एक दुकानें लगाई गई हैं, जहां आपको हर तरह के स्वाद का मजा मिलेगा। साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए मजेदार झूले और एडवेंचर राइड्स भी मौजूद रहेंगे।
गर्मी की छुट्टियों में यह मेला बच्चों के लिए किसी डिज़्नीलैंड जैसा अनुभव देने वाला है — जहां हर कदम पर होगी खुशी और हर कोने में मिलेगा एंटरटेनमेंट।
तो देर किस बात की, अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचिए गांधी मैदान, सिवान और उठाइए इस शानदार मेले का पूरा आनंद।
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Vishal Kumar
    1
    Post by Vishal Kumar
    user_Vishal Kumar
    Vishal Kumar
    हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे असामाजिक तत्वों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छबिला यादव के पुत्र 25 वर्षीय राधेश्याम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जगदीशपुर, नौतन और मंगलपुर को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे को जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। करीब एक घंटे तक चले इस जाम और हंगामे की सूचना पर नौतन और बैरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी भी मच्छरगावां पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार राधेश्याम यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव में हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन में कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इधर सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला से छेड़खानी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
    1
    बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे असामाजिक तत्वों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छबिला यादव के पुत्र 25 वर्षीय राधेश्याम यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जगदीशपुर, नौतन और मंगलपुर को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे को जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
करीब एक घंटे तक चले इस जाम और हंगामे की सूचना पर नौतन और बैरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी भी मच्छरगावां पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार राधेश्याम यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव में हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन में कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
इधर सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला से छेड़खानी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.