logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों ने मानपुरा विद्यालय में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रेरणा “सवाल पूछना ही विज्ञान की शुरुआत है” संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस रायपुर (ब्यावर) । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लेखराज सिंह रावत द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुलीला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नीरज जरोटिया ने पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और तार्किक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रौद्योगिकी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदीप सिंह रावत, द्वितीय स्थान रमेश सिंह रावत तथा तृतीय स्थान कल्पना एवं कुलदीप ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी Jayesh Meena ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को बढ़ावा देना एवं तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सफलता की कहानियां युवाओं को प्रेरित करती हैं और यह संदेश देती हैं कि “जब राष्ट्र विज्ञान में निवेश करता है, तब वह आत्मनिर्भर बनता है।”

2 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
1966f94a-3e1b-4a9f-8c96-9893a3488e52

मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों ने मानपुरा विद्यालय में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की प्रेरणा “सवाल पूछना ही विज्ञान की शुरुआत है” संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस रायपुर (ब्यावर) । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) अजमेर कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक लेखराज सिंह रावत द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुलीला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नीरज जरोटिया ने पीपीटी एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक नवाचार और आधुनिक

26ac0d9b-642b-45f9-8daf-8d6aa7a93997

तकनीकी विकास की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और तार्किक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रौद्योगिकी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदीप सिंह रावत, द्वितीय स्थान रमेश सिंह रावत तथा तृतीय स्थान कल्पना एवं कुलदीप ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी Jayesh Meena ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को बढ़ावा देना एवं तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सफलता की कहानियां युवाओं को प्रेरित करती हैं और यह संदेश देती हैं कि “जब राष्ट्र विज्ञान में निवेश करता है, तब वह आत्मनिर्भर बनता है।”

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गैस हादसे के बाद मृतकों के घर मिला एक और लीकेज संदिग्ध सिलेंडर, बाहर खुले में रखा गया रायपुर (ब्यावर) । कानेचा उदावतान में मां और दो मासूम बेटियों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, गैस एजेंसी को दी सूचना । रेलडा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम कानेचा उदावतान में हुए दर्दनाक गैस हादसे के बाद सोमवार को उसी घर में एलपीजी गैस से भरा एक और सिलेंडर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जांच के दौरान सिलेंडर में भी गैस रिसाव होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे घर से बाहर निकालकर खुले स्थान पर रखा गया। मामले की सूचना प्रशासन एवं संबंधित गैस एजेंसी को दे दी गई। गौरतलब है कि रविवार 10 मई को दोपहर बाद दुकान में बनी रसोई में चाय बनाने के दौरान जैसे ही गैस चालू किया गया, उसी समय अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में मनीषा तथा उसकी दो मासूम बेटियां नविया (8 वर्ष) और पल्लवी (5 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई थीं। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    गैस हादसे के बाद मृतकों के घर मिला एक और लीकेज संदिग्ध सिलेंडर, बाहर खुले में रखा गया


रायपुर (ब्यावर) । कानेचा उदावतान में मां और दो मासूम बेटियों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, गैस एजेंसी को दी सूचना ।
रेलडा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम कानेचा उदावतान में हुए दर्दनाक गैस हादसे के बाद सोमवार को उसी घर में एलपीजी गैस से भरा एक और सिलेंडर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जांच के दौरान सिलेंडर में भी गैस रिसाव होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर उसे घर से बाहर निकालकर खुले स्थान पर रखा गया। मामले की सूचना प्रशासन एवं संबंधित गैस एजेंसी को दे दी गई।
गौरतलब है कि रविवार 10 मई को दोपहर बाद दुकान में बनी रसोई में चाय बनाने के दौरान जैसे ही गैस चालू किया गया, उसी समय अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में मनीषा तथा उसकी दो मासूम बेटियां नविया (8 वर्ष) और पल्लवी (5 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई थीं। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बलरामपुर खंडवा चित्तौड़ भीलवाड़ा इंदौर देवास होते हुए नागपुर फोरलेन का रोड का नजारा है कोई भी भाई गाड़ी लेकर फोर व्हीलर अपना हैदराबाद का रास्ता
    1
    बलरामपुर खंडवा चित्तौड़ भीलवाड़ा इंदौर देवास होते हुए नागपुर फोरलेन का रोड का नजारा है कोई भी भाई गाड़ी लेकर फोर व्हीलर अपना हैदराबाद का रास्ता
    user_Kanadas
    Kanadas
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    1
    राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer Raipur, Pali•
    23 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पाली भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक धर्मवीर क़ीर ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ढाढस बंधाई । इस दौरान मंडल के पदाधिकारी और जिला कार्य समिति के सदस्य सहित जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में शोकसभा में सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
    1
    भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पाली भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक धर्मवीर क़ीर ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ढाढस बंधाई । इस दौरान मंडल के पदाधिकारी और जिला कार्य समिति के सदस्य सहित जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में शोकसभा में सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर सभी भक्तों को अपने आराध्य देव भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
    1
    आज सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर सभी भक्तों को अपने आराध्य देव भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न...........................
    1
    नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न...........................
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    28 min ago
  • अमृतकौर अस्पताल की बदहाली पर बरसी हिंदू हेल्पलाइन; अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ​ब्यावर शहर के प्रमुख राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन राजस्थान के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और PMO कार्यालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक कड़ा मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। ​रेफरल सेंटर बना अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा ​ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज उम्मीद लेकर आते हैं । लेकिन यहाँ की स्थितियां दयनीय हैं। विशेष रूप से शिशु रोग और गायनिक विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी है। संगठन का आरोप है कि विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मामूली बीमारियों में भी मरीजों को अजमेर या जयपुर रेफर कर दिया जाता है । जिससे गरीब मरीजों की जान और जेब दोनों पर खतरा बना रहता है। ​इन 5 मुख्य मांगों पर अड़ा संगठन: ​चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति: कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर) और शिशु रोग विशेषज्ञों की अस्पताल में तुरंत स्थायी नियुक्ति की जाए। ​MCH विंग में सुधार: मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग में 24 घंटे रेजिडेंट डॉक्टर उपलब्ध हों और पर्ची काउंटर की व्यवस्था सुधारी जाए। ​लापरवाह डॉक्टरों पर लगाम: अक्सर डॉक्टर OPD समय के दौरान अपनी सीट से गायब मिलते हैं । उन पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। ​व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी: ट्रॉमा सेंटर और मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर चलाने वाले कर्मचारी और संसाधन 24 घंटे उपलब्ध रहें और उनके नंबर बोर्ड पर लिखे जाएं। ​बुनियादी सुविधाएं: मरीजों और परिजनों के बैठने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ​प्रशासन को दी चेतावनी ​हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। ​प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: ​इस दौरान संगठन की मजबूती दिखाते हुए मुकेश सोनी, सुनील पालेचा, मनीष व्यास, कमलेश रावत, अनिल गुप्ता, सुनील दुबे, तुषार शर्मा, अनुराग सारस्वत, भावेश कुमार गंगवानी, दिनेश नाथ, विक्की भाटी, मोहित पीपाड़ा, उम्मेद चौहान, गोपाल सांखला, गौरव अग्रवाल, रिषिपाल सिंह, हरि गौड़, बंटी कुमावत, दीपक अटवाल, अनुराग तेली, करण पंडित, आकाश लांगडिया और नवीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    अमृतकौर अस्पताल की बदहाली पर बरसी हिंदू हेल्पलाइन; अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
​ब्यावर शहर के प्रमुख राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन राजस्थान के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और PMO कार्यालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक कड़ा मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।
​रेफरल सेंटर बना अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा
​ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज उम्मीद लेकर आते हैं । लेकिन यहाँ की स्थितियां दयनीय हैं। विशेष रूप से शिशु रोग और गायनिक विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी है। संगठन का आरोप है कि विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मामूली बीमारियों में भी मरीजों को अजमेर या जयपुर रेफर कर दिया जाता है । जिससे गरीब मरीजों की जान और जेब दोनों पर खतरा बना रहता है।
​इन 5 मुख्य मांगों पर अड़ा संगठन:
​चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति: कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर) और शिशु रोग विशेषज्ञों की अस्पताल में तुरंत स्थायी नियुक्ति की जाए।
​MCH विंग में सुधार: मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग में 24 घंटे रेजिडेंट डॉक्टर उपलब्ध हों और पर्ची काउंटर की व्यवस्था सुधारी जाए।
​लापरवाह डॉक्टरों पर लगाम: अक्सर डॉक्टर OPD समय के दौरान अपनी सीट से गायब मिलते हैं । उन पर सख्त पाबंदी लगाई जाए।
​व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी: ट्रॉमा सेंटर और मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर चलाने वाले कर्मचारी और संसाधन 24 घंटे उपलब्ध रहें और उनके नंबर बोर्ड पर लिखे जाएं।
​बुनियादी सुविधाएं: मरीजों और परिजनों के बैठने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
​प्रशासन को दी चेतावनी
​हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
​प्रदर्शन में ये रहे मौजूद:
​इस दौरान संगठन की मजबूती दिखाते हुए मुकेश सोनी, सुनील पालेचा, मनीष व्यास, कमलेश रावत, अनिल गुप्ता, सुनील दुबे, तुषार शर्मा, अनुराग सारस्वत, भावेश कुमार गंगवानी, दिनेश नाथ, विक्की भाटी, मोहित पीपाड़ा, उम्मेद चौहान, गोपाल सांखला, गौरव अग्रवाल, रिषिपाल सिंह, हरि गौड़, बंटी कुमावत, दीपक अटवाल, अनुराग तेली, करण पंडित, आकाश लांगडिया और नवीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न रायपुर (ब्यावर) ब्यावर, में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन ने देखा। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक Shankar Singh Rawat ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान को दर्शाता है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    1
    नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न
रायपुर (ब्यावर)
ब्यावर, में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन ने देखा।
कार्यक्रम में ब्यावर विधायक Shankar Singh Rawat ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान को दर्शाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.