logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावणी मेला: एसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, हुड़दंगियों पर सख्त नजर रखने का निर्देश बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, बांका ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग-सह-समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बांका की संयुक्त मॉनिटरिंग में संपूर्ण ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला क्षेत्र को विभिन्न जोनों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। साथ ही अन्य जोनों में अतिरिक्त डीएसपी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। बैठक में मुख्य कांवरिया पथ एवं मेला क्षेत्र से जुड़े कटोरिया, सुईया, चांदन, जिलेबिया मोड़ तथा बेलहर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा रणनीति साझा की गई तथा प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर रखी जाए, कांवरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाए रखा जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार, चांदन (बांका)।

2 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago
f1de61dc-4c93-48b2-801d-3882700aa9a3

श्रावणी मेला: एसपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, हुड़दंगियों पर सख्त नजर रखने का निर्देश बांका। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, बांका ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग-सह-समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बांका की संयुक्त मॉनिटरिंग में संपूर्ण ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला क्षेत्र को विभिन्न जोनों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। साथ ही अन्य जोनों में अतिरिक्त डीएसपी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। बैठक में मुख्य कांवरिया पथ एवं मेला क्षेत्र से जुड़े कटोरिया, सुईया, चांदन, जिलेबिया मोड़ तथा बेलहर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा रणनीति साझा की गई तथा प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर रखी जाए, कांवरियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु बनाए रखा जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार, चांदन (बांका)।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन
अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • हर हर महादेव बोल बम
    1
    हर हर महादेव बोल बम
    user_Awadhesh Kumar Prajapati
    Awadhesh Kumar Prajapati
    Voice of people देवघर, देवघर, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हम विधायक नहीं, छात्र हैं!" स्टेज से बेइज्जत करने पर भड़के JLKM नेता,
    1
    हम विधायक नहीं, छात्र हैं!" स्टेज से बेइज्जत करने पर भड़के JLKM नेता,
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company देवघर, देवघर, झारखंड•
    4 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
    4
    हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक
हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • जोनल कबड्डी में उपविजेता बना बांका, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगा दम....
    1
    जोनल कबड्डी में उपविजेता बना बांका, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगा दम....
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    16 hrs ago
  • Parliament Passes Bill related to Education. Strict Rules and Regulations to be framed
    1
    Parliament Passes Bill related to Education. Strict Rules and Regulations to be framed
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • आधा किलो सोना, लाखों की नकदी... बांका के इंजीनियर पर ईओयू का बड़ा एक्शन! 😲 बड़ी खबर बांका से... आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पीपराडीह (पैकड़) गांव के निवासी एवं कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। 💰 छापेमारी में करीब 500 ग्राम सोना, 9 लाख रुपये नकद, लग्जरी फ्लैट, 21 बैंक खातों के दस्तावेज, 25 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट, 17 बीमा पॉलिसियां और अन्य संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। ⚖️ ईओयू का दावा है कि अभियंता के पास ज्ञात आय से 85.05% अधिक संपत्ति मिली है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच जारी है और मामले में आगे भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। 👉 इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें। 📲 बांका और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए फॉलो करें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    1
    आधा किलो सोना, लाखों की नकदी... बांका के इंजीनियर पर ईओयू का बड़ा एक्शन! 😲
बड़ी खबर बांका से...
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पीपराडीह (पैकड़) गांव के निवासी एवं कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है।
💰 छापेमारी में करीब 500 ग्राम सोना, 9 लाख रुपये नकद, लग्जरी फ्लैट, 21 बैंक खातों के दस्तावेज, 25 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट, 17 बीमा पॉलिसियां और अन्य संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
⚖️ ईओयू का दावा है कि अभियंता के पास ज्ञात आय से 85.05% अधिक संपत्ति मिली है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच जारी है और मामले में आगे भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
👉 इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें।
📲 बांका और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए फॉलो करें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.