logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुलपहाड़ | मुढारी गांव में बदहाल व्यवस्थाएं, ग्रामीणों में आक्रोश कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही हर घर जल योजना मुढारी गांव में पूरी तरह कागजों तक सीमित नजर आ रही है। आधे से अधिक गांव में अब तक न तो पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही नए कनेक्शन दिए गए हैं। जिन इलाकों में पाइपलाइन डाली गई है, वहां भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। जो पानी आता भी है, वह गंदा, बदबूदार और कीचड़युक्त होता है। गांव के दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में नलों से एक बाल्टी पानी तक नहीं निकल रहा। इसका मुख्य कारण पानी की टंकी का पर्याप्त न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज होना बताया जा रहा है। इसके बावजूद टंकी को एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरा जाता है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आए दिन इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क मरम्मत का कार्य भी कछुए की गति से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

2 hrs ago
user_पत्रकार अरबाज हाशमी
पत्रकार अरबाज हाशमी
News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कुलपहाड़ | मुढारी गांव में बदहाल व्यवस्थाएं, ग्रामीणों में आक्रोश कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही हर घर जल योजना मुढारी गांव में पूरी तरह कागजों तक सीमित नजर आ रही है।

आधे से अधिक गांव में अब तक न तो पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही नए कनेक्शन दिए गए हैं। जिन इलाकों में पाइपलाइन डाली गई है, वहां भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। जो पानी आता भी है, वह गंदा, बदबूदार और कीचड़युक्त होता है। गांव के दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो

6aebbc0c-bb3e-489d-bf5b-2425c80eade2

स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में नलों से एक बाल्टी पानी तक नहीं निकल रहा। इसका मुख्य कारण पानी की टंकी का पर्याप्त न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज होना बताया जा रहा है। इसके बावजूद टंकी को एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरा जाता है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़

9bdcd3bf-e748-4633-89fe-e6ada83370d1

जाती है। वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे आए दिन इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क मरम्मत का कार्य भी कछुए की गति से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामअतरार मैप (फुटेरा)थाना श्रीनगर जिला महोबा उत्तर प्रदेश
    2
    ग्रामअतरार मैप (फुटेरा)थाना श्रीनगर जिला महोबा उत्तर प्रदेश
    user_Vikas jatav ji
    Vikas jatav ji
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फील्ड ट्रेनरों के लिए की गई खाने-पीने की व्यवस्थाओं को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका, इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेनरों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। बताया गया कि आगामी 7 मई से स्वतः गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
    1
    हमीरपुर। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
इस दौरान उन्होंने फील्ड ट्रेनरों के लिए की गई खाने-पीने की व्यवस्थाओं को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने नगर पालिका, इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेनरों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिले में कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
बताया गया कि आगामी 7 मई से स्वतः गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंच पर अचानक पहुंची महिला योगी के सामने रो पड़ी #YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #MamataBanerjee #Kolkata #Emotional
    1
    मंच पर अचानक पहुंची महिला योगी के सामने रो पड़ी
#YogiAdityanath #WestBngalElection2026 #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #Bengal #ModiVsMamata #Ghuspaithiya #Rohingya #MamataBanerjee #Kolkata #Emotional
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं।  इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां  समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री राधे यादव जी के परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भंडारी का आयोजन हुआ
    1
    श्री राधे यादव जी के परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भंडारी का आयोजन हुआ
    user_संतोष गंगेले कर्मयोगी
    संतोष गंगेले कर्मयोगी
    नौगांव, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कुलपहाड़ (महोबा): कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही “हर घर जल” योजना गांव में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। गांव के दिव्यांग किशुन, दीनदयाल, देवेंद्र, सूरज, प्रेम, सुजीत, बबलू, मनप्यारे, मानवेन्द्र, शिवम्, छक्कीलाल, काशी और खेमचंद्र सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा गांव में अब तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। ग्रामीणों के अनुसार, जब पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और कीचड़ युक्त होता है, जिससे लोग उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई इलाकों में नलों से एक बाल्टी पानी भी नहीं निकलता। समस्या का मुख्य कारण टंकी का सही से न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पानी की टंकी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरी जाती है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य रास्ते गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम भी कछुए की गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।
    1
    कुलपहाड़ (महोबा):
कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही “हर घर जल” योजना गांव में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
गांव के दिव्यांग किशुन, दीनदयाल, देवेंद्र, सूरज, प्रेम, सुजीत, बबलू, मनप्यारे, मानवेन्द्र, शिवम्, छक्कीलाल, काशी और खेमचंद्र सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा गांव में अब तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों के अनुसार, जब पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और कीचड़ युक्त होता है, जिससे लोग उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई इलाकों में नलों से एक बाल्टी पानी भी नहीं निकलता।
समस्या का मुख्य कारण टंकी का सही से न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पानी की टंकी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरी जाती है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है।
वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य रास्ते गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम भी कछुए की गति से चल रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के कुर्रा और राठ के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतक रागनी नीलम और तेजप्रताप निवासी कुर्रा । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा // रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर जिले के कुर्रा और राठ के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतक रागनी नीलम और तेजप्रताप निवासी कुर्रा ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा //
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर। गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 महीनों से मानदेय न मिलने के विरोध में कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे। नाराज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे आर्थिक संकट झेल रहे हैं। परिवार भुखमरी और कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी देते हुए कर्मियों ने कहा कि यदि जल्द ही उनका मानदेय जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कर्मचारियों ने 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया है। उनका साफ कहना है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
    1
    हमीरपुर। गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 महीनों से मानदेय न मिलने के विरोध में कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे रहे। 
नाराज कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।
धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वे आर्थिक संकट झेल रहे हैं। परिवार भुखमरी और कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
चेतावनी देते हुए कर्मियों ने कहा कि यदि जल्द ही उनका मानदेय जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
कर्मचारियों ने 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया है। 
उनका साफ कहना है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.