logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुढारी गांव में “हर घर जल” योजना फेल, गंदा पानी और टूटी सड़कों से ग्रामीण परेशान कुलपहाड़ (महोबा): कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही “हर घर जल” योजना गांव में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। गांव के दिव्यांग किशुन, दीनदयाल, देवेंद्र, सूरज, प्रेम, सुजीत, बबलू, मनप्यारे, मानवेन्द्र, शिवम्, छक्कीलाल, काशी और खेमचंद्र सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा गांव में अब तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। ग्रामीणों के अनुसार, जब पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और कीचड़ युक्त होता है, जिससे लोग उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई इलाकों में नलों से एक बाल्टी पानी भी नहीं निकलता। समस्या का मुख्य कारण टंकी का सही से न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पानी की टंकी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरी जाती है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य रास्ते गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम भी कछुए की गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।

12 hrs ago
user_Laxmi Kant Soni
Laxmi Kant Soni
Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

मुढारी गांव में “हर घर जल” योजना फेल, गंदा पानी और टूटी सड़कों से ग्रामीण परेशान कुलपहाड़ (महोबा): कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही “हर घर जल” योजना गांव में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। गांव के दिव्यांग किशुन, दीनदयाल, देवेंद्र, सूरज, प्रेम, सुजीत, बबलू, मनप्यारे, मानवेन्द्र, शिवम्, छक्कीलाल, काशी और खेमचंद्र सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा गांव में अब तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। ग्रामीणों के अनुसार, जब पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और कीचड़ युक्त होता है, जिससे लोग उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई इलाकों में नलों से एक बाल्टी पानी भी नहीं निकलता। समस्या का मुख्य कारण टंकी का सही से न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पानी की टंकी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरी जाती है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य रास्ते गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम भी कछुए की गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    4
    Post by पत्रकार अरबाज हाशमी
    user_पत्रकार अरबाज हाशमी
    पत्रकार अरबाज हाशमी
    News Anchor चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    2
    जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 
इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। 
प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन
और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। 
प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौगांव पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, 123 क्वार्टर सहित 23 लीटर अवैध शराब जप्त थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि अवैध शराब बेचने बालों पर तीखी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह इन्हें बख्शा नहीं जाएगा ।
    1
    नौगांव पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, 123 क्वार्टर सहित 23 लीटर अवैध शराब जप्त 
थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि अवैध शराब बेचने बालों पर तीखी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह इन्हें बख्शा नहीं जाएगा ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं।  इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां  समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यातायात की प्रशिक्षण शाला में आदित्य पटले के द्वारा बैंक और पुलिस का अधिकारियों के साथ बैठक की गई बैठक का उद्देश्य बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने एवं बैंक व पुलिस के अधिकारियों के बीच संबंध में स्थापित करना था
    1
    यातायात की प्रशिक्षण शाला में आदित्य पटले के द्वारा बैंक और पुलिस का अधिकारियों के साथ बैठक की गई बैठक का उद्देश्य बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने एवं बैंक व पुलिस के अधिकारियों के बीच संबंध में स्थापित करना था
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • कुलपहाड़ (महोबा): कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही “हर घर जल” योजना गांव में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। गांव के दिव्यांग किशुन, दीनदयाल, देवेंद्र, सूरज, प्रेम, सुजीत, बबलू, मनप्यारे, मानवेन्द्र, शिवम्, छक्कीलाल, काशी और खेमचंद्र सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा गांव में अब तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। ग्रामीणों के अनुसार, जब पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और कीचड़ युक्त होता है, जिससे लोग उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई इलाकों में नलों से एक बाल्टी पानी भी नहीं निकलता। समस्या का मुख्य कारण टंकी का सही से न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पानी की टंकी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरी जाती है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है। वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य रास्ते गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम भी कछुए की गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।
    1
    कुलपहाड़ (महोबा):
कुलपहाड़ क्षेत्र के मुढारी गांव में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रही “हर घर जल” योजना गांव में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
गांव के दिव्यांग किशुन, दीनदयाल, देवेंद्र, सूरज, प्रेम, सुजीत, बबलू, मनप्यारे, मानवेन्द्र, शिवम्, छक्कीलाल, काशी और खेमचंद्र सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि आधे से ज्यादा गांव में अब तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन डाली भी गई है, वहां नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों के अनुसार, जब पानी आता भी है तो वह गंदा, बदबूदार और कीचड़ युक्त होता है, जिससे लोग उसका उपयोग करने से भी कतराते हैं। दीवान साहब मोहल्ला, हटवारा, सत्ती मोहल्ला, पिपरिया मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ऑटो स्टैंड, संगम चौराहा, हरिजन बस्ती, नीम गुलिया और पहाड़िया मोहल्ला सहित कई इलाकों में नलों से एक बाल्टी पानी भी नहीं निकलता।
समस्या का मुख्य कारण टंकी का सही से न भरना और जगह-जगह पाइपलाइन में बड़े लीकेज बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पानी की टंकी एक दिन छोड़कर दूसरे दिन ही भरी जाती है, जिससे पानी की किल्लत और बढ़ जाती है।
वहीं गांव की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। मुख्य रास्ते गड्ढों में तब्दील होकर तालाब जैसे बन गए हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मत का काम भी कछुए की गति से चल रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान न होना पड़े।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर जिले के कुर्रा और राठ के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतक रागनी नीलम और तेजप्रताप निवासी कुर्रा । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा // रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर जिले के कुर्रा और राठ के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतक रागनी नीलम और तेजप्रताप निवासी कुर्रा ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा //
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर ➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत ➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी ➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
    1
    ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर
➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत
➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी
➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.