हमीरपुर :दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर :दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत
घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हमीरपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने को लेकर भाजपा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इसी के चलते बुधवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ‘जन आक्रोश मार्च’ निकालकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड परिसर में उनका पुतला फूंका। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्षी दल इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर राजनीति बंद नहीं हुई तो आगे और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।2
- हमीरपुर:-समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करने और मजदूरों को न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी दिये जाने की माँग, मजदूरों की लड़ाई के निरंतर जारी रहेगा आंदोलन-सपा जिलाध्यक्ष, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला। BYTE:-लालता सिंह खंगार (जिलाध्यक्ष मजदूर सभा) BYTE:-इदरीश खान (जिलाध्यक्ष सपा)3
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को शाम करीब 5 बजे हाईवे मे लीणा नाला के समीप पड़ी मिली महिला के शव की शिनाख्त पुलिस 24 घंटे गुजर जाने के बाद नहीं कर सकी है। पुलिस ने कस्बे से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन असफल रही है। शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस गहनता के साथ जांच में जुटी है। मंगलवार को करीब शाम 5 बजे महिला का शव देखकर पुलिस को सूचित किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल से लेकर आसपास के ढाबों आदि में पूंछतांछ की थी लेकिन सफल नहीं हुई। रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक भी मौके पर आए थे और घटना के अनावरण के आदेश मातहतों को दिए थे। पुलिस ने कस्बे से लेकर इंगोहटा तक हाइवे किनारे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लगा और आशंका जताई जा रही है कि महिला मौदहा क्षेत्र की हो सकती है। इसको मद्देनजर रखकर घटना के कुछ घंटे बाद ही सीओ मौदहा एवं कोतवाल मौदहा को मौके पर बुलाकर फुटेज आदि मुहैय्या कराए गए थे लेकिन वहां से भी कुछ हाथ नहीं लग सका। घटना के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई है। सभी टीम महिला की शिनाख्त के लिए रात से ही जुटी हुई है लेकिन घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद अहम सबूत हाथ नहीं लगे हैं। फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1
- बांदा।क्षेत्र महुआ के प्राथमिक विद्यालय नंदवारा में आज World Earth Day के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण को संरक्षित करने की शपथ ली।कार्यक्रम में शिक्षामित्र अनंतराम लोधी ने बच्चों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही पानी उपयोग करना चाहिए और इसकी बर्बादी से बचना चाहिए। उन्होंने “जल है तो कल है” का संदेश भी दिया।सहायक अध्यापक मोहम्मद वसीम ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने पर जोर दिया। वहीं रामनारायण ने बच्चों को बिजली की बचत के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कक्षा से बाहर निकलते समय लाइट और पंखे बंद करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह राजपूत ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।1
- जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ट्रेनी फील्ड ट्रेनरों के खाने पीने की व्यवस्थाओं को परखा, डीएम ने फील्ड ट्रेनरों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश, नगर पालिका,इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल, जिले के 11 सेंटरों में कराई जा रही है फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग, 7 मई से शुरू होगी स्वतः गणना की शुरुआत, जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का मामला।4
- Post by पत्रकार अरबाज हाशमी4
- हमीरपुर। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फील्ड ट्रेनरों के लिए की गई खाने-पीने की व्यवस्थाओं को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका, इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेनरों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। बताया गया कि आगामी 7 मई से स्वतः गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पारिवारिक भतीजे पर दोपहर में घर के अंदर सोते समय छेडख़ानी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार सहित जिंदा जला देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को दोपहर एक बजे घर पर सो रही थी। तभी पारिवारिक भतीजा मिंटू नामदेव घर में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा। नींद खुलने पर उसने शोर मचाया और बाहर की तरफ भागी। तब वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी देकर चला गया। पीडिता का आरोप है कि इसके पूर्व भी वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है लेकिन लोकलाज के भय से वह चुप रही है। पुलिस ने जांच के बाद पीडिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।1
- हमीरपुर-पुलिस कर्मियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस कर्मियों ने युवक को लातों और थप्पड़ों से पीटा, पिता पुत्र के झगड़े की सूचना पहुंची थी पुलिस, युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली इलाके के रमेडी मुहाल का मामला।2