logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण ।। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ट्रेनी फील्ड ट्रेनरों के खाने पीने की व्यवस्थाओं को परखा, डीएम ने फील्ड ट्रेनरों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश, नगर पालिका,इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल, जिले के 11 सेंटरों में कराई जा रही है फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग, 7 मई से शुरू होगी स्वतः गणना की शुरुआत, जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का मामला।

16 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
16 hrs ago

हमीरपुर - जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण ।। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ट्रेनी फील्ड ट्रेनरों के खाने पीने की व्यवस्थाओं को परखा, डीएम ने फील्ड ट्रेनरों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश, नगर पालिका,इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल, जिले के 11 सेंटरों में कराई जा रही है फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग, 7 मई से शुरू होगी स्वतः गणना की शुरुआत, जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का मामला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को शाम करीब 5 बजे हाईवे मे लीणा नाला के समीप पड़ी मिली महिला के शव की शिनाख्त पुलिस 24 घंटे गुजर जाने के बाद नहीं कर सकी है। पुलिस ने कस्बे से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन असफल रही है। शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस गहनता के साथ जांच में जुटी है। मंगलवार को करीब शाम 5 बजे महिला का शव देखकर पुलिस को सूचित किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल से लेकर आसपास के ढाबों आदि में पूंछतांछ की थी लेकिन सफल नहीं हुई। रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक भी मौके पर आए थे और घटना के अनावरण के आदेश मातहतों को दिए थे। पुलिस ने कस्बे से लेकर इंगोहटा तक हाइवे किनारे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लगा और आशंका जताई जा रही है कि महिला मौदहा क्षेत्र की हो सकती है। इसको मद्देनजर रखकर घटना के कुछ घंटे बाद ही सीओ मौदहा एवं कोतवाल मौदहा को मौके पर बुलाकर फुटेज आदि मुहैय्या कराए गए थे लेकिन वहां से भी कुछ हाथ नहीं लग सका। घटना के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई है। सभी टीम महिला की शिनाख्त के लिए रात से ही जुटी हुई है लेकिन घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद अहम सबूत हाथ नहीं लगे हैं। फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को शाम करीब 5 बजे हाईवे मे लीणा नाला के समीप पड़ी मिली महिला के शव की शिनाख्त पुलिस 24 घंटे गुजर जाने के बाद नहीं कर सकी है। पुलिस ने कस्बे से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन असफल रही है। शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस गहनता के साथ जांच में जुटी है।
मंगलवार को करीब शाम 5 बजे महिला का शव देखकर पुलिस को सूचित किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल से लेकर आसपास के ढाबों आदि में पूंछतांछ की थी लेकिन सफल नहीं हुई। रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक भी मौके पर आए थे और घटना के अनावरण के आदेश मातहतों को दिए थे। पुलिस ने कस्बे से लेकर इंगोहटा तक हाइवे किनारे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लगा और आशंका जताई जा रही है कि महिला मौदहा क्षेत्र की हो सकती है। इसको मद्देनजर रखकर घटना के कुछ घंटे बाद ही सीओ मौदहा एवं कोतवाल मौदहा को मौके पर बुलाकर फुटेज आदि मुहैय्या कराए गए थे लेकिन वहां से भी कुछ हाथ नहीं लग सका। घटना के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई है। सभी टीम महिला की शिनाख्त के लिए रात से ही जुटी हुई है लेकिन घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद अहम सबूत हाथ नहीं लगे हैं। 
फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 34 के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हाइवे के किनारे पड़ा मिला महिला का शव,शव मिलने से मचा हड़कंप, राहगीरों ने शव देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी, मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित थाना पुलिस बल ,फील्ड यूनिट टीम मौके पर मौजूद, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास का मामला ।।
    4
    नेशनल हाईवे 34 के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव,
हाइवे के किनारे पड़ा मिला महिला का शव,शव मिलने से मचा हड़कंप,
राहगीरों ने शव देख पुलिस को दी सूचना,
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी,
मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित थाना पुलिस बल ,फील्ड यूनिट टीम मौके पर मौजूद,
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास का मामला ।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर ➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत ➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी ➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
    1
    ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर
➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत
➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी
➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने को लेकर भाजपा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इसी के चलते बुधवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ‘जन आक्रोश मार्च’ निकालकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड परिसर में उनका पुतला फूंका। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्षी दल इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर राजनीति बंद नहीं हुई तो आगे और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
    2
    हमीरपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने को लेकर भाजपा की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इसी के चलते बुधवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ‘जन आक्रोश मार्च’ निकालकर अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड परिसर में उनका पुतला फूंका। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्षी दल इसके प्रति गंभीर नहीं हैं।
महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को लेकर केवल राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर राजनीति बंद नहीं हुई तो आगे और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • maulana sahab ki nasihat se jab...bina dahej ke nikah hua...
    1
    maulana sahab ki nasihat se jab...bina dahej ke nikah hua...
    user_Raja uddin
    Raja uddin
    Self employed मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Breaking जालौन दो सांडों की लड़ाई से इलाके में मचा हड़कंप बजरिया रोड बना जंग का अखाड़ा शिव मंदिर के पास लोगों और वाहन चालकों में दहशत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कालपी कोतवाली के रावगंज का मामला
    1
    Breaking जालौन 
दो सांडों की लड़ाई से इलाके में मचा हड़कंप
बजरिया रोड बना जंग का अखाड़ा
शिव मंदिर के पास लोगों और वाहन चालकों में दहशत
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कालपी कोतवाली के रावगंज का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पारिवारिक भतीजे पर दोपहर में घर के अंदर सोते समय छेडख़ानी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार सहित जिंदा जला देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को दोपहर एक बजे घर पर सो रही थी। तभी पारिवारिक भतीजा मिंटू नामदेव घर में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा। नींद खुलने पर उसने शोर मचाया और बाहर की तरफ भागी। तब वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी देकर चला गया। पीडिता का आरोप है कि इसके पूर्व भी वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है लेकिन लोकलाज के भय से वह चुप रही है। पुलिस ने जांच के बाद पीडिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पारिवारिक भतीजे पर दोपहर में घर के अंदर सोते समय छेडख़ानी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार सहित जिंदा जला देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को दोपहर एक बजे घर पर सो रही थी। तभी पारिवारिक भतीजा मिंटू नामदेव घर में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा। नींद खुलने पर उसने शोर मचाया और बाहर की तरफ भागी। तब वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी देकर चला गया। पीडिता का आरोप है कि इसके पूर्व भी वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है लेकिन लोकलाज के भय से वह चुप रही है। पुलिस ने जांच के बाद पीडिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर-पुलिस कर्मियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस कर्मियों ने युवक को लातों और थप्पड़ों से पीटा, पिता पुत्र के झगड़े की सूचना पहुंची थी पुलिस, युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली इलाके के रमेडी मुहाल का मामला।
    2
    हमीरपुर-पुलिस कर्मियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई,
पुलिस कर्मियों ने युवक को लातों और थप्पड़ों से पीटा,
पिता पुत्र के झगड़े की सूचना पहुंची थी पुलिस,
युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
सदर कोतवाली इलाके के रमेडी मुहाल का मामला।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमीरपुर। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फील्ड ट्रेनरों के लिए की गई खाने-पीने की व्यवस्थाओं को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका, इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेनरों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। बताया गया कि आगामी 7 मई से स्वतः गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
    1
    हमीरपुर। जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
इस दौरान उन्होंने फील्ड ट्रेनरों के लिए की गई खाने-पीने की व्यवस्थाओं को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने नगर पालिका, इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेनरों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिले में कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
बताया गया कि आगामी 7 मई से स्वतः गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.