Shuru
Apke Nagar Ki App…
शादी की खुशियां मातम में तब्दील सड़क हादसे में तीन की मौत परिजनों में मचा कोहराम ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर ➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत ➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी ➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
ISLAM
शादी की खुशियां मातम में तब्दील सड़क हादसे में तीन की मौत परिजनों में मचा कोहराम ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर ➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत ➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी ➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।2
- हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- maulana sahab ki nasihat se jab...bina dahej ke nikah hua...1
- हमीरपुर- तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 चचेरे भाई बहनों की मौत, 1 ने मौके पर तोड़ा दम,2 की इलाज के दौरान हुई मौत, दुल्हन के लिए शादी का लहंगा बुक कराने जा रहे थे बाइक सवार मृतक, 25 अप्रैल को होनी थी परिवार में शादी, शादी वाले घर में हुई मौतों से खुशियां मातम में हुई तब्दील, राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ खुर्रा का मामला।3
- *जुर्माने के बाद भी खलारी खदान संचालक के हौसले बुलंद* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।जिले में लगातार मिल रहीं अवैध खनन की शिकायतों के बाद डीएम जे0रिभा ने अपने कार्यकाल में 5 अप्रैल26को जांच कर कार्यवाही के लिए गठित संयुक्त टीम बनाई थी। गठित टीम ने खदानों में छापेमारी कर जांच पड़ताल की। जांच टीम को शिकायत सही मिली। बड़े पैमाने में नरैनी क्षेत्र में अवैध खनन पाया गया था। जांच के बाद चार खदानों के खिलाफ करीब पौने दो करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया था। सबसे बड़ा जुर्माना जरर और खलारी में संचालित बालू खदान के पट्टाधारक सुलभ सक्सेना निवासी गांधी नगर महोबा के खिलाफ खनन क्षेत्र के बाहर 5907 व 3486 घनमीटर अवैध खनन व परिवहन के एवज में कुल एक करोड़ सात लाख आठ हजार बीस रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन जुर्माना कार्यवाही व जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी खलारी खदान के संचालक सुलभ सक्सेना सुधरने का नाम नही ले रहे हैं।सूत्रों की माने तो रात में एनजीटी के नियमो के विरुद्ध भारी भरकम मशीनों से बालू खनन किया जाता है। पर्यावरण के साथ जलीय जीव भी संकट में है।ओवरलोड वाहनों से बालू की निकासी की जाती है।कई बार तो किसानों की जमीन से जबरन ट्रकों की निकासी कर धमकाने का मामला भी सामने आया है।दबंगई के चलते किसानों की आवाज़ उठाने से पहले ही खदान संचालक सुलभ सक्सेना दबा देता है।अब लोगो की निगाह तेज़ तर्रार डीएम अमित आसेरी के ऊपर टिकी हुई है। खदान संचालक सुलभ सक्सेना की खदान खलारी में नियम विरुद्ध कार्यो,व अवैध खनन पर कार्यवाही कब होगी। योगी सरकार की नीति के खिलाफ सुलभ सक्सेना चैलेंज दे रहे हैं।सीएम के सख्त चेतावनी के बाद भी खलारी में अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों की निकासी चर्चा का विषय बनी हुई है।सूत्रों का कहना है कि खलारी में अवैध खनन करके बड़े पैमाने पर मोरम डंप की जा रही है।जिसको अधिक पैसों पर बरसात में अधिक पैसों पर बेची जा सके।जिलाधिकारी जे0रिभा की तर्ज़ पर खदानो पर जांच व कार्यवाही ईमानदार डीएम अमित आसेरी भी टीमो का गठन कर खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का काम करेंगे लोगो को बड़ी उम्मीद नवांगतुक डीएम से है।1
- हमीरपुर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक के निर्देश पर सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष लालता सिंह खंगार के नेतृत्व में नोएडा श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश में जारी भीषण दमन पर रोक लगाने एवं कानून का राज स्थापित करने के संबंध में राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन मे कहा गया है कि नोएडा में हुये श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार दमनकारी रवैया अपनाये है जिसे रोकना मजदूर हित के लिये जरूरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह लोधी, नईम खान पूर्व, नीलम यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, ओम प्रकाश सोनकर, मानवेन्द्र सिंह यादव, राघवेन्द्र यादव लकी, रिज़वान खान, रवि यादव एडवोकेट, विकेश यादव, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र यादव, वेद प्रकाश वर्मा, सुभान कुरैशी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जुनैद, अशोक कुमार शुक्ला, परशुराम सिंह खंगार, सरोज सिंह खंगार, इंद्रजीत कुशवाहा, दलजीत सिंह खंगार, रानी कुशवाहा, रेखा, रवि कुमार सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- “बांदा को मिला नया बॉस! तेजतर्रार IAS अमित आसेरी ने संभाली कमान, कलेक्ट्रेट में दिखा एक्शन मोड” #बांदा में प्रशासनिक बदलाव के साथ आज एक नई शुरुआत हुई… नवागंतुक जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया… 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित आसेरी इससे पहले लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे… चार्ज संभालते ही डीएम एक्शन मोड में नजर आए… कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया… कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली और व्यवस्था का जायजा लिया… जिलाधिकारी ने साफ कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी… साथ ही जनपद के विकास के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए… बांदा को अब एक नए नेतृत्व से काफी उम्मीदें हैं…1
- ➡️ राठ क्षेत्र में कार द्वारा बाइक को टक्कर ➡️ भाई-बहन समेत तीन की मौत ➡️ लहंगा बुक कराने जा रहे थे सभी ➡️ तीन दिन बाद होनी थी शादी, घर में पसरा मातम1