logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पारिवारिक भतीजे ने घर में घुसकर सो रही चाची से की छेडख़ानी हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पारिवारिक भतीजे पर दोपहर में घर के अंदर सोते समय छेडख़ानी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार सहित जिंदा जला देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को दोपहर एक बजे घर पर सो रही थी। तभी पारिवारिक भतीजा मिंटू नामदेव घर में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा। नींद खुलने पर उसने शोर मचाया और बाहर की तरफ भागी। तब वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी देकर चला गया। पीडिता का आरोप है कि इसके पूर्व भी वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है लेकिन लोकलाज के भय से वह चुप रही है। पुलिस ने जांच के बाद पीडिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

12 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

पारिवारिक भतीजे ने घर में घुसकर सो रही चाची से की छेडख़ानी हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पारिवारिक भतीजे पर दोपहर में घर के अंदर सोते समय छेडख़ानी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार सहित जिंदा जला देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को दोपहर एक बजे घर पर सो रही थी। तभी पारिवारिक भतीजा मिंटू नामदेव घर में घुस आया और छेडख़ानी करने लगा। नींद खुलने पर उसने शोर मचाया और बाहर की तरफ भागी। तब वह शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार देने की धमकी देकर चला गया। पीडिता का आरोप है कि इसके पूर्व भी वह कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है लेकिन लोकलाज के भय से वह चुप रही है। पुलिस ने जांच के बाद पीडिता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर- तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 चचेरे भाई बहनों की मौत, 1 ने मौके पर तोड़ा दम,2 की इलाज के दौरान हुई मौत, दुल्हन के लिए शादी का लहंगा बुक कराने जा रहे थे बाइक सवार मृतक, 25 अप्रैल को होनी थी परिवार में शादी, शादी वाले घर में हुई मौतों से खुशियां मातम में हुई तब्दील, राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ खुर्रा का मामला।
    3
    हमीरपुर- तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत,
भीषण हादसे में 3 चचेरे भाई बहनों की मौत,
1 ने मौके पर तोड़ा दम,2 की इलाज के दौरान हुई मौत,
दुल्हन के लिए शादी का लहंगा बुक कराने जा रहे थे बाइक सवार मृतक,
25 अप्रैल को होनी थी परिवार में शादी,
शादी वाले घर में हुई मौतों से खुशियां मातम में हुई तब्दील,
राठ कोतवाली क्षेत्र के राठ खुर्रा का मामला।
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक के निर्देश पर सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष लालता सिंह खंगार के नेतृत्व में नोएडा श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश में जारी भीषण दमन पर रोक लगाने एवं कानून का राज स्थापित करने के संबंध में राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन मे कहा गया है कि नोएडा में हुये श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार दमनकारी रवैया अपनाये है जिसे रोकना मजदूर हित के लिये जरूरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह लोधी, नईम खान पूर्व, नीलम यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, ओम प्रकाश सोनकर, मानवेन्द्र सिंह यादव, राघवेन्द्र यादव लकी, रिज़वान खान, रवि यादव एडवोकेट, विकेश यादव, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र यादव, वेद प्रकाश वर्मा, सुभान कुरैशी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जुनैद, अशोक कुमार शुक्ला, परशुराम सिंह खंगार, सरोज सिंह खंगार, इंद्रजीत कुशवाहा, दलजीत सिंह खंगार, रानी कुशवाहा, रेखा, रवि कुमार सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    हमीरपुर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक के निर्देश पर सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष लालता सिंह खंगार के नेतृत्व में नोएडा श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश में जारी भीषण दमन पर रोक लगाने एवं कानून का राज स्थापित करने के संबंध में राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन मे कहा गया है कि नोएडा में हुये श्रमिक आंदोलन के नाम पर प्रदेश सरकार दमनकारी रवैया अपनाये है जिसे रोकना मजदूर हित के लिये जरूरी है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह लोधी, नईम खान पूर्व, नीलम यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, ओम प्रकाश सोनकर, मानवेन्द्र सिंह यादव, राघवेन्द्र यादव लकी, रिज़वान खान, रवि यादव एडवोकेट, विकेश यादव, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र यादव, वेद प्रकाश वर्मा, सुभान कुरैशी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जुनैद, अशोक कुमार शुक्ला, परशुराम सिंह खंगार, सरोज सिंह खंगार, इंद्रजीत कुशवाहा, दलजीत सिंह खंगार, रानी कुशवाहा, रेखा, रवि कुमार सहित अनेक सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण, जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ट्रेनी फील्ड ट्रेनरों के खाने पीने की व्यवस्थाओं को परखा, डीएम ने फील्ड ट्रेनरों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश, नगर पालिका,इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल, जिले के 11 सेंटरों में कराई जा रही है फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग, 7 मई से शुरू होगी स्वतः गणना की शुरुआत, जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का मामला।
    4
    जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का किया निरीक्षण,
जनगणना ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
ट्रेनी फील्ड ट्रेनरों के खाने पीने की व्यवस्थाओं को परखा,
डीएम ने फील्ड ट्रेनरों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश,
नगर पालिका,इस्लामियां इंटर कॉलेज और सदर तहसील के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल,
जिले के 11 सेंटरों में कराई जा रही है फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग,
7 मई से शुरू होगी स्वतः गणना की शुरुआत,
जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में चोरी के आरोप में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत हो गई थी। जिसको शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने पकड जेल भेज दिया।
    1
    घाटमपुर  थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में चोरी के आरोप में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत हो गई थी। जिसको शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने पकड जेल भेज दिया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Kaptan singh
    1
    Post by Kaptan singh
    user_Kaptan singh
    Kaptan singh
    घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    2
    जनगणना को लेकर शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मौदहा (हमीरपुर)। करीब डेढ़ दशक बाद देश में प्रस्तावित जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 
इसी क्रम में नगर पालिका मौदहा के मीटिंग हॉल में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण 20, 21 और 22 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पर्यवेक्षकों द्वारा शिक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। 
प्रशिक्षण में डोर-टू-डोर सर्वे, मकानों की मैपिंग, आवश्यक सूचनाओं का संकलन
और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
बताया गया कि यह प्रशिक्षण प्रथम बैच का था, जबकि दूसरे बैच का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा। 
प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य को पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास मझगवां रोड पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगी बहनों और उनके भाई की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं नीलम और तेज प्रताप की हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नीलम की वहां मौत हो गई। तेज प्रताप को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, युवतियां अपनी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ जा रही थीं।  इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मां  समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर:-समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करने और मजदूरों को न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी दिये जाने की माँग, मजदूरों की लड़ाई के निरंतर जारी रहेगा आंदोलन-सपा जिलाध्यक्ष, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला। BYTE:-लालता सिंह खंगार (जिलाध्यक्ष मजदूर सभा) BYTE:-इदरीश खान (जिलाध्यक्ष सपा)
    3
    हमीरपुर:-समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,
राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा,
गिरफ्तार मजदूरों को रिहा करने और  मजदूरों को न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी दिये जाने की माँग,
मजदूरों की लड़ाई के निरंतर जारी रहेगा आंदोलन-सपा जिलाध्यक्ष,
जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
BYTE:-लालता सिंह खंगार (जिलाध्यक्ष मजदूर सभा)
BYTE:-इदरीश खान (जिलाध्यक्ष सपा)
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.