GST कार्यालय में उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण सुल्तानपुर। शहर के जीएसटी कार्यालय परिसर में उद्योग व्यापार एसोसिएशन के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ रखने का सबसे जरूरी कदम है। इससे हवा शुद्ध होती है, प्रदूषण कम होता है और जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के नाम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर एल.एस. शरण ने कहा कि पृथ्वी पर सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण के बिना मानव जीवन पर संकट आ जाएगा। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। असिस्टेंट कमिश्नर रियाज अहमद ने कहा कि वृक्षारोपण से भू-क्षरण, बाढ़ और प्रदूषण कम होता है तथा भूजल स्तर में वृद्धि होती है। राजकर अधिकारी बृजेश मौर्य ने कहा कि पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं जो शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाफिक खान, राष्ट्रीय सचिव आसिफ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. नन्दवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, प्रदेश सचिव अजमत खान और जिला सचिव नौशाद खान सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी व जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
GST कार्यालय में उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण सुल्तानपुर। शहर के जीएसटी कार्यालय परिसर में उद्योग व्यापार एसोसिएशन के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीमुद्दीन ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ रखने का सबसे जरूरी कदम है। इससे हवा शुद्ध होती है, प्रदूषण कम होता है और जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के नाम एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर एल.एस. शरण ने कहा कि पृथ्वी पर सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण के बिना मानव जीवन पर संकट आ जाएगा। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। असिस्टेंट कमिश्नर रियाज अहमद ने कहा कि वृक्षारोपण से भू-क्षरण, बाढ़ और प्रदूषण कम होता है तथा भूजल स्तर में वृद्धि होती है। राजकर अधिकारी बृजेश मौर्य ने कहा कि पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं जो शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाफिक खान, राष्ट्रीय सचिव आसिफ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. नन्दवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, प्रदेश सचिव अजमत खान और जिला सचिव नौशाद खान सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी व जीएसटी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
- भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व : विभाग प्रचारक श्री प्रकाश सुलतानपुर-सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानन्द नगर में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व की उपादेयता एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *"भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व।"* उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र भाई और बहन का ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व को 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का संदेश देने वाला है। इसका उद्देश्य विराट है, जो सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित करने वाला है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों की धरोहर है। यह हमारे पूर्वजों एवं संस्कृति को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है, जो भारत माता एवं सम्पूर्ण मानवता के लिए वरदान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित आचार्य बन्धु-भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है। रक्षाबंधन पर्व समाज में सुरक्षा, स्नेह और नैतिक मूल्यों की स्थापना का एक विस्तृत संदेश देता है। परंपरागत नैतिक मूल्यों एवं मौलिक परंपराओं से हमारे भैया-बहन जुड़े रहें, इसीलिए हम प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं। कार्यक्रम को शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल एवं शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने भी संबोधित किया। उमंग भरे वातावरण में मंत्रोच्चारण की ध्वनि के मध्य आचार्या बहनों ने आचार्य बन्धुओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आत्म रक्षा का वचन लिया। संगीत विशेषज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं आरती जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रवीन्द्र तिवारी, रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, सरिता त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, सुधा सिंह, ज्योति त्रिपाठी, प्रांजलि पाण्डेय, शशि द्विवेदी, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम सिंह, उर्वशी मिश्रा, शालिनी मिश्रा, आभा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, श्रेया त्रिपाठी, ज्योति उपाध्याय, रागिनी मिश्रा समेत सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य बन्धु-भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार आस्तीकन मेले में पांचवें दिन बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के दर्शन को लगी कतार हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। पौराणिक आस्तीक बाबा धाम में चल रहे आस्तीकन मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तक मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लंबी कतारें दिखाई दीं। दूर-दराज क्षेत्रों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिन में हुई बारिश ने मेले की रौनक को कुछ देर प्रभावित किया। बारिश से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई, लेकिन मौसम साफ होते ही मेला क्षेत्र फिर गुलजार हो गया। लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में जमकर खरीदारी की। मिठाई, बर्तन, खिलौने, घरेलू सामान और कृषि उपयोगी सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं मौत का कुआं देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बारिश के बावजूद मेले में उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु परिवार के साथ घूमते नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा भीड़ की निगरानी की गई। आयोजकों के मुताबिक मेले के शेष दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।1
- अयोध्या व्यूरो रिपोर्ट अयोध्या में रक्षाबंधन पर बसो में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की1
- *सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी बाल-बाल बचा चालक हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* सुलतानपुर, लम्भुआ बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया कोई जनहानि नहीं हुई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही हैं सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई हैं और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी हैं वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। सूत्र2
- लम्भुआ सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* लम्भुआ सेब लदी ट्रक खाईं में पलटी, बाल-बाल बचा चालक *हिमाचल से कोलकाता जा रही थी सेब लदी ट्रक, पटखौली बाईपास पर हुआ हादसा* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* बीती रात हिमाचल से कोलकाता के लिए सेब लादकर जा रही ट्रक लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी पटखौली बाईपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक अजय सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश बाल-बाल बच गया, कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। सेब लदे ट्रक की सुरक्षा में पुलिस लगी हुई है और ट्रक को निकालने के लिए मदद में जुटी है। वहीं ट्रक चालक वाहन संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे हैं।1
- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन की मौत दर्जनों घायल। सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भोर में बड़ा हादसा। गुड़गांव से बिहार के लिए जा रही बस सिक्स लेन पर ट्रक से टकराई। 11 मुसाफिर हल्के और गंभीर रूप से हुए घायल। सड़क हादसे में तीन बस यात्रियों की हुई मौत। घटना की सूचना पर पहुंची बल्दीराय पुलिस, तीन मृतक मुसाफिर की डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर घायलों का कराया जा रहा उपचार। बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर मचा कोहराम। मौके पर जमा हुई स्थानीय लोगों की भी भीड़। लोगों ने राहत और बचाव कार्य में कराई मदद।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने की तीन बस यात्रियों के मौत होने और 11 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि।4
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे पर डीएम ने दी जानकारी, गुड़गांव से बिहार जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 16 घायलो में 5 अयोध्या भेजे गए सुल्तानपुर, 27 अगस्त: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुल्तानपुर के थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी बस जो गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, उसे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को कुमारगंज स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। दुर्घटना के बाद बचे हुए अन्य यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बसों से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1
- रक्षाबंधन पर घर लौट रहे यात्रियों की बस में ट्रक की टक्कर,तीन की मौत सुल्तानपुर-रक्षाबंधन पर घर लौट रहे यात्रियों की खुशियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मातम में बदल गईं। बल्दीराय क्षेत्र के माइलस्टोन 96.600 के पास गुरुवार भोर करीब 5:30 बजे किनारे खड़ी गुड़गांव से बिहार जा रही बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। तीन यात्रियों की मौत और करीब 16 घायल,पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।टक्कर इतनी भीषण कि बस का पिछला हिस्सा पिचककर चकनाचूर हो गया। पीछे की दो सीटें पिछले पहियों तक पहुंच गईं और कई यात्री बस में फंस गए।चीख-पुकार के बीच पुलिस और यूपीईडा कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।बस में करीब 80 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक चालक ने भोर में बस एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी की और बाथरूम चला गया था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी तलाश कर रही है।मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल (28), विनोद मंडल (50) और बिहार के कुमारखंड निवासी किरण देवी (46) के रूप में हुई है। मौके पर एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। *हादसे के बाद फिर उठा कट का मुद्दा* स्थानीय लोगों ने चक टेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कट बनाने की मांग की है।लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे से महज दो किलोमीटर दूर सीएचसी बल्दीराय है,लेकिन हादसे में घायलों को करीब 20 किलोमीटर दूर कुमारगंज या 40 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाना पड़ता है।हादसे में सुरक्षित बचे करीब 61 यात्रियों को तहसील प्रशासन ने दूसरी बस से मुजफ्फरपुर भेजा। समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव ने यात्रियों को पानी और बिस्कुट वितरित किए। जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार,आवश्यक सहायता और घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।1