सेवा में अधिशासी अधिकारी महोदय नगर पालिका परिषद गाज़ीपुर विषय जन्म प्रमाण पत्र की पत्रावली गायब हो जाने के संबंध में महोदय निवेदन है कि प्रार्थी इश्तियाक अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी मोहल्ला वार्ड नंबर 2 गोरा बाजार गाज़ीपुर का निवासी हूं मेरे द्वारा आपके विभाग में जन्म संबंधित आवेदन दिनांक 20 02 26 को एसडीएम कार्यालय में जमा किया गया था उसके बाद विभाग एसडीएम कार्यालयद्वारा मुझे दिनांक 23, 2,26 को पत्रावली संख्या 1744 नगरपालिका गाजीपुर को भेजा गया उसके उपरांत विभाग द्वारा बताया गया कि आपकी जन्म प्रमाण पत्र 10 दिन में प्राप्त हो जाएगा लेकिन जब मैं नगर पालिका कार्यालय जाता हूं तो नगर पालिका के बाबू द्वारा बताया जाता है कि आपकी पत्रावली गायब हो गई है प्रार्थी काफी विवश एवं परेशान हैं आता आप श्रीमान से निवेदन है कि मेरी जन्म पत्रावली जिसका फाइल नंबर 1744 से आप श्रीमान से प्रार्थना है कि नगरपालिका के कर्मचारियों को आदेशित करने की कृपा करें जिससे प्रार्थी का जन्म पत्रावली मिल जाए वह अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सके .. प्रार्थी इश्तियाक अहमद, पिता का नाम इफ्तेखार अहमद, मोहल्ला गोरा बाजार वार्ड नंबर 2 गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश
सेवा में अधिशासी अधिकारी महोदय नगर पालिका परिषद गाज़ीपुर विषय जन्म प्रमाण पत्र की पत्रावली गायब हो जाने के संबंध में महोदय निवेदन है कि प्रार्थी इश्तियाक अहमद पुत्र इफ्तेखार अहमद निवासी मोहल्ला वार्ड नंबर 2 गोरा बाजार गाज़ीपुर का निवासी हूं मेरे द्वारा आपके विभाग में जन्म संबंधित आवेदन दिनांक 20 02 26 को एसडीएम कार्यालय में जमा किया गया था उसके बाद विभाग एसडीएम कार्यालयद्वारा मुझे दिनांक 23, 2,26 को पत्रावली संख्या 1744 नगरपालिका गाजीपुर को भेजा गया उसके उपरांत विभाग द्वारा बताया गया कि आपकी जन्म प्रमाण पत्र 10 दिन में प्राप्त हो जाएगा लेकिन जब मैं नगर पालिका कार्यालय जाता हूं तो नगर पालिका के बाबू द्वारा बताया जाता है कि आपकी पत्रावली गायब हो गई है प्रार्थी काफी विवश एवं परेशान हैं आता आप श्रीमान से निवेदन है कि मेरी जन्म पत्रावली जिसका फाइल नंबर 1744 से आप श्रीमान से प्रार्थना है कि नगरपालिका के कर्मचारियों को आदेशित करने की कृपा करें जिससे प्रार्थी का जन्म पत्रावली मिल जाए वह अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सके .. प्रार्थी इश्तियाक अहमद, पिता का नाम इफ्तेखार अहमद, मोहल्ला गोरा बाजार वार्ड नंबर 2 गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- निःशुल्क टीकाकरण अभियान सकलडीहा चिकित्सालय द्वारा किया जा रहा है1
- बरहनी ब्लॉक परिसर में 26 जोड़े एक दूजे के हुए,विधायक सुशील ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया सैयदराजा विधानसभा के बरहनी ब्लॉक परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 26 जोड़ों ने वैदिक रीति -रिवाजो से विवाह किया।इसमें 24 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज व 2 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नव दम्पतियों को प्रमाण पत्र देकर आर्शीवाद दिया। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीब मां पिता को अपने बेटियों के शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।प्रदेश में अब गरीब कन्या की शादी माता-पिता के लिए बोझ न हो इसके लिए प्रदेश सरकार अब सभी खर्च स्वयं वहन कर रही है।समाज में दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है।दहेज के अभाव में गरीब परिवार के बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी।दहेज के अभाव बहु बेटियां दहेज के बलि बेदी पर चढ़ जाती थी।लेकिन अब गरीब परिवार के बेटियों के शादी करने में कोई समस्या नहीं है।सरकार गरीब बेटियों की शादी करवाने की जिम्मेदारी ले ली है।कार्यक्रम में 26 जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें 24 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।जबकि दो जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया।इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बीडीओ बरहनी शरद चंद शुक्ला, राजेश कुमार सिंह एडी पीआरओ,मनोज त्रिपाठी नोडल अधिकारी ,राजेश सिंह एडीओ को-ऑपरेटिव, प्रेमचंद एडीओ पंचायत, रविंद्र उर्फ बड़े तिवारी ,मृत्युंजय सिंह दीपू ,विजय मौर्य आदि लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सियालाल यादव ने किया।4
- बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।3
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- रसड़ा: जलजमाव और नाली की समस्या से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, SDM से लगाई गुहार रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा नगपुरा (परगना लखनेश्वर) स्थित राजभर बस्ती में पिछले दो महीनों से जलजमाव और नाली की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोशित बस्ती की महिलाओं ने रसड़ा तहसील दिवस पर पहुंचकर उपजिला अधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा और समस्या से जल्द राहत दिलाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि वे बीते दो महीनों से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश के मौसम में पानी की निकासी का कोई साधन नहीं होने से पूरी बस्ती में जलजमाव हो गया है। सड़ते हुए गंदे पानी से भयंकर बदबू आ रही है और मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बस्ती में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मामले में कई बार आवेदन देने के बाद राजस्व टीम ने सोख्ता (शोक पिट) बनाने के लिए नवीन भूमि चिन्हित की थी। ग्राम प्रधान द्वारा सोख्ता निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। महिलाओं का आरोप है कि सोख्ता निर्माण के दौरान बस्ती के ही विपक्षी सुरेश राजभर और रामनाथ राजभर कार्य में जबरन अवरोध पैदा कर रहे हैं और काम नहीं होने दे रहे हैं। "हम लोग मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। बारिश के गंदे पानी के बीच जीना दूभर हो गया है। प्रशासन जल्द से जल्द काम रुकवाने वालों पर कार्रवाई करे और सोख्ता बनवाए।" ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी से मांग की है कि सोख्ता निर्माण में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य पूरा कराकर बस्ती को जलजमाव से मुक्ति दिलाई जाए। #BalliaNews #RasraNews #TehsilDivas #Nagpura #Waterlogging #PublicIssue #UPNews #LocalNews #GroundReport #BalliaPolice1
- पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे बैरिकेडिंग तोड़ना: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन रास्तों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी और करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गए।कार्यकर्ताओं को धक्का देना: जब प्रदर्शनकारी दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे गिरा दिया। “दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़े हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया.” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1