logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सामान्य, घरेलू गैस सप्लाई जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सामान्य, घरेलू गैस सप्लाई में कोई कमी नहीं जनपद में दिनांक 30 मार्च 2026 को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित स्थलों पर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 638 गैस सिलेंडरों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न किया गया। गरुड़ इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा भतड़िया, सरोली, नाकुरी, बद्रीनाथ, डुमलोट, कौसानीस्टेट क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार कपकोट इंडेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा बालिघाट, हरसिला एवं असो क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया। काण्डा इंडेन गैस सर्विस, द्वारा सिमगड़ी एवं मझेड़ा क्षेत्रों में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा डंगोली, कंधार, पिंगलो, रौल्याणा, मजकोट एवं लोहागढ़ी क्षेत्रों में 70 सिलेंडरों का वितरण किया गया। कुछ स्थानों पर वितरण कार्य संपन्न नहीं हो सका। बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा प्लांट से वाहन उपलब्ध न होने के कारण वितरण नहीं किया जा सका। वहीं शिखर भारत गैस सर्विस, शामा क्षेत्र में सर्वर में अपडेशन कार्य चलने के कारण वितरण कार्य प्रभावित रहा। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्णतः सुचारु है तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जिन क्षेत्रों में वितरण कार्य बाधित रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

1 day ago
user_Jc pandey
Jc pandey
गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
1 day ago

जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सामान्य, घरेलू गैस सप्लाई जनपद में विभिन्न स्थानों पर एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सामान्य, घरेलू गैस सप्लाई में कोई कमी नहीं जनपद में दिनांक 30 मार्च 2026 को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित स्थलों पर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 638 गैस सिलेंडरों का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न किया गया। गरुड़ इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा भतड़िया, सरोली, नाकुरी, बद्रीनाथ, डुमलोट, कौसानीस्टेट क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार कपकोट इंडेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा बालिघाट, हरसिला एवं असो क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया। काण्डा इंडेन गैस सर्विस, द्वारा सिमगड़ी एवं मझेड़ा क्षेत्रों में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा डंगोली, कंधार, पिंगलो, रौल्याणा, मजकोट एवं लोहागढ़ी क्षेत्रों में 70 सिलेंडरों का वितरण किया गया। कुछ स्थानों पर वितरण कार्य संपन्न नहीं हो सका। बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा प्लांट से वाहन उपलब्ध न होने के कारण वितरण नहीं किया जा सका। वहीं शिखर भारत गैस सर्विस, शामा क्षेत्र में सर्वर में अपडेशन कार्य चलने के कारण वितरण कार्य प्रभावित रहा। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्णतः सुचारु है तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जिन क्षेत्रों में वितरण कार्य बाधित रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • जनपद में गैस आपूर्ति सामान्य, 31 मार्च को 928 गैस सिलेंडरों का सुचारू वितरण जनपद बागेश्वर में दिनांक 31 मार्च 2026 को उपभोक्ताओं को गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा रीमा, सुरकालीगांव, बीसा, क्षेत्र में 234 और विकास भवन एवं नुमाईशखेत क्षेत्रों में लगभग 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया । वहीं इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा गढ़सेर, बयालीसेरा एवं भकुनखोला क्षेत्रों में 162 सिलेंडर वितरित किए गए। इसी प्रकार इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा कपकोट बाजार एवं भराड़ी बाजार में 100 सिलेंडर वितरित किए गए तथा इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा कांडा बाजार, मझेड़ा, महरूड़ी एवं पातल क्षेत्रों में 153 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में सर्वर में अपडेशन कार्य होने के कारण आज वितरण कार्य नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा पासतोली, तिलसारी, मटे, कोठों एवं नौकुड़ा क्षेत्रों में 45 सिलेंडरों का वितरण किया गया । जनपद में कुल 928 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
    1
    जनपद में गैस आपूर्ति सामान्य, 31 मार्च को 928 गैस सिलेंडरों का सुचारू वितरण 
जनपद बागेश्वर में दिनांक 31 मार्च 2026 को उपभोक्ताओं को गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा रीमा, सुरकालीगांव, बीसा, क्षेत्र में 234 और विकास भवन एवं नुमाईशखेत क्षेत्रों में लगभग 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया । 
वहीं इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा गढ़सेर, बयालीसेरा एवं भकुनखोला क्षेत्रों में 162 सिलेंडर वितरित किए गए। इसी प्रकार इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा कपकोट बाजार एवं भराड़ी बाजार में 100 सिलेंडर वितरित किए गए तथा इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा कांडा बाजार, मझेड़ा, महरूड़ी एवं पातल क्षेत्रों में 153 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में सर्वर में अपडेशन कार्य होने के कारण आज वितरण कार्य नहीं किया गया।
इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा पासतोली, तिलसारी, मटे, कोठों एवं नौकुड़ा क्षेत्रों में 45 सिलेंडरों का वितरण किया गया ।
जनपद में कुल 928 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    39 min ago
  • 3 अप्रैल से सजने जा रहा भव्य कत्यूर महोत्सव, 6 अप्रैल तक रहेगा उत्सव का रंगारंग माहौल, निवेदक नगर पंचायत गरुड़
    1
    3 अप्रैल से सजने जा रहा भव्य कत्यूर महोत्सव, 6 अप्रैल तक रहेगा उत्सव का रंगारंग माहौल, निवेदक नगर पंचायत गरुड़
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by पवन नेगी
    1
    Post by पवन नेगी
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
    1
    अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 
सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। 
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, 
जिसके चलते यह हादसा हुआ। 
टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। 
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 
और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • विडियो देखें- मुजफ्फरनगर ओवरलोड डंपर का कहर! बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
    1
    विडियो देखें- मुजफ्फरनगर 
ओवरलोड डंपर का कहर! बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर
मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    40 min ago
  • 'नशा मुक्त उत्तराखण्ड' अभियान: नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के लिये कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने निकाली जनजागरुकता बाईक रैली। *पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में, नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत* चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *आज दिनॉक- 31/03/2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने जन जागरूकता बाईक रैली* का आयोजन किया गया। बाईक रैली *कोतवाली बैजनाथ गेट से प्रारंभ होकर बैजनाथ तिराहा, बैजनाथ मंदिर, टीट बाजार, गोलू पुल गरूड़ बाजार होते हुए पंचास तिराहा गरुड़* में समाप्त हुई। । बाईक रैली के माध्यम से *छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए प्रेरित* किया गया। पुलिस टीम ने आमजनमानस को बताया कि *नशा न केवल स्वास्थ्य,परिवार और भविष्य को भी अंधकार में धकेल* देता है। पुलिस टीम ने जनता से अपने आसपास कोई भी व्यक्ति *नशा तस्करी या अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस* को देंनें को जागरुक किया गया । कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा *उपस्थित नगरवासियों को स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ* दिलाई गई।
    1
    'नशा मुक्त उत्तराखण्ड' अभियान: नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के लिये कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने निकाली जनजागरुकता बाईक रैली।
*पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में, नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत* चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *आज दिनॉक- 31/03/2026 को  कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने जन जागरूकता बाईक रैली* का आयोजन किया गया। 
बाईक रैली *कोतवाली बैजनाथ गेट से प्रारंभ होकर बैजनाथ तिराहा, बैजनाथ मंदिर, टीट बाजार, गोलू पुल गरूड़ बाजार होते हुए पंचास तिराहा गरुड़* में समाप्त हुई। । बाईक रैली के माध्यम से *छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए प्रेरित* किया गया। पुलिस टीम ने आमजनमानस को बताया कि *नशा न केवल स्वास्थ्य,परिवार और भविष्य को भी अंधकार में धकेल* देता है। पुलिस टीम ने जनता से अपने आसपास कोई भी व्यक्ति *नशा तस्करी या अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस* को देंनें को जागरुक किया गया ।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा *उपस्थित नगरवासियों को स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ* दिलाई गई।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.