logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नांगलशेरपुर में आज विशाल कन्हैया दंगल, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा होंगे मुख्य अतिथि...... more नांगलशेरपुर में होगा विशाल कन्हैया दंगल, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक संवाददाता: हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में सुबह 11 बजे से आम बस्ती के तत्वावधान में विशाल कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में नांगलशेरपुर, गांवड़ी, खेड़ी और पहाड़ी क्षेत्र की पार्टियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के मध्य दोपहर लगभग 2 बजे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने को लेकर आम बस्ती के ग्रामीणों की बैठक भैरवी माता मंदिर, नांगलशेरपुर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि स्वागत यात्रा में सबसे आगे नागौरी डीजे, उसके बाद बैंड-बाजा रहेगा। इसके पश्चात लगभग 1100 महिलाएं मंगल कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा के पीछे विशेष शाही बग्गी में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवार रहेंगे। स्वागत के दौरान रास्ते में 21 जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। #नांगलशेरपुर #कन्हैया_दंगल #विशाल_दंगल #दंगल #कुश्ती #राजस्थान #ग्रामीण_संस्कृति #LocalNews #DesiSports #KirodiLalMeena

23 hrs ago
user_Hanis Sheikh
Hanis Sheikh
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
23 hrs ago

नांगलशेरपुर में आज विशाल कन्हैया दंगल, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा होंगे मुख्य अतिथि...... more नांगलशेरपुर में होगा विशाल कन्हैया दंगल, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक संवाददाता: हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में सुबह 11 बजे से आम बस्ती के तत्वावधान में विशाल कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में नांगलशेरपुर, गांवड़ी, खेड़ी और पहाड़ी क्षेत्र की पार्टियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के मध्य दोपहर लगभग 2 बजे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने को लेकर आम बस्ती के ग्रामीणों की बैठक भैरवी माता मंदिर, नांगलशेरपुर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि स्वागत यात्रा में सबसे आगे नागौरी डीजे, उसके बाद बैंड-बाजा रहेगा। इसके पश्चात लगभग 1100 महिलाएं मंगल कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा के पीछे विशेष शाही बग्गी में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवार रहेंगे। स्वागत के दौरान रास्ते में 21 जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। #नांगलशेरपुर #कन्हैया_दंगल #विशाल_दंगल #दंगल #कुश्ती #राजस्थान #ग्रामीण_संस्कृति #LocalNews #DesiSports #KirodiLalMeena

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुएं में गिरी नीलगाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर... More #tek #Hindaun #Chinayata #NilgaiRescue #AnimalRescue #GraminSamaj #SamajikSeva #RescueNews #LocalNews #GaonKiKhabar #PositiveNews #HumanityFirst
    1
    कुएं में गिरी नीलगाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर... More
#tek #Hindaun #Chinayata #NilgaiRescue #AnimalRescue
#GraminSamaj #SamajikSeva #RescueNews #LocalNews
#GaonKiKhabar #PositiveNews #HumanityFirst
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Banti Lohawat
    2
    Post by Banti Lohawat
    user_Banti Lohawat
    Banti Lohawat
    वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 min ago
  • शहर के धाकडपोठा बाजार में अचानक मारपीट व पथराव से मची अफरा तफरी, दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध करौली जिला मुख्यालय के उपखंड हिंडौन सिटी व्यस्ततम बाजार धाकड़ पोठा में अचानक आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा बाजार में सरेआम मारपीट करने में दुकानदारों के द्वारा समझा इसके दौरान पत्थरबाजी करने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। जिसको लेकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर के पुलिस प्रशासन को सूचना देकर मौके पर बाजार में दुकानदार धरने पर बैठने की सूचना पर घटनास्थल पर हिण्डौन सिटी एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह, हिण्डौन डीएसपी मुनेश मीना, कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। व स्थानीय लोगों को घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र तारीख के आश्वासन के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू करने सहित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    2
    शहर के धाकडपोठा बाजार में अचानक मारपीट व पथराव से मची अफरा तफरी, दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध
करौली जिला मुख्यालय के उपखंड हिंडौन सिटी व्यस्ततम बाजार धाकड़ पोठा में अचानक आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा बाजार में सरेआम मारपीट करने में दुकानदारों के द्वारा समझा इसके दौरान पत्थरबाजी करने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। जिसको लेकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर के पुलिस प्रशासन को सूचना देकर मौके पर बाजार में दुकानदार धरने पर बैठने की सूचना पर घटनास्थल पर हिण्डौन सिटी एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह,  हिण्डौन डीएसपी मुनेश मीना, कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। व स्थानीय लोगों को घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र तारीख के आश्वासन के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू करने सहित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उप निरीक्षक अशोक मीना गंगापुर सिटी द्वारा मय आरक्षक विक्रम सिंह के साथ गंगापुर सिटी , लालपुर उमरी सैक्शन मे गेट नंबर 175/T के पास लोगों को एकत्रित कर रेल नियमों के बारे में जानकारी दिया, समझाइस दिया बाद लालपुर उमरी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरी में जाकर प्रधानाचार्य महोदय से अनुमति प्राप्त कर छोटे बच्चों को एकत्रित कर बंद गेट के नीचे से नहीं निकलने, गाड़ियों पर पत्थर नहीं मारने, रेल लाइनों पर पत्थर आदि नहीं रखने, यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से एसीपी नहीं करने में अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की चीज नहीं खाने बाबत समझाइस दिया व रेल नियमों के बारे में जानकारी दी गई वह रेल नियमों का उल्लंघन करने पर की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया।
    1
    उप निरीक्षक अशोक मीना गंगापुर सिटी द्वारा मय आरक्षक विक्रम सिंह के साथ गंगापुर सिटी , लालपुर उमरी सैक्शन मे गेट नंबर 175/T के पास लोगों को एकत्रित कर रेल नियमों के बारे में जानकारी दिया, समझाइस दिया बाद लालपुर उमरी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरी में जाकर प्रधानाचार्य महोदय से अनुमति प्राप्त कर छोटे बच्चों को एकत्रित कर बंद गेट के नीचे से नहीं निकलने, गाड़ियों पर पत्थर नहीं मारने, रेल लाइनों पर पत्थर आदि नहीं रखने, यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से एसीपी नहीं करने में अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की चीज नहीं खाने बाबत समझाइस दिया व रेल नियमों के बारे में जानकारी दी गई वह रेल नियमों का उल्लंघन करने पर की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया।
    user_India news
    India news
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    59 min ago
  • सर मथुरा के पास डोमपुरा एरिया में एक उल्लू की आवाज सुनो। भरत सिंह मीणा ने बताया कि हमारे वन विभाग सर मथुरा के आसपास के गांव में दंगों में यह मिलता है
    1
    सर मथुरा के पास डोमपुरा एरिया में एक उल्लू की आवाज सुनो। 
भरत सिंह मीणा ने बताया कि हमारे वन विभाग सर मथुरा के आसपास के गांव में दंगों में यह मिलता है
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में कल शाम बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के कड़े और जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आज भी सुबह सवेरे से लगातार धरना जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण करने पर बैठे रहे । इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि विधानसभा में ऐसी तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जहां ग्रामीणों की आठ मांगों पर सहमति बनी,जिनमे 10 दिन में हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार करने । मृतक के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि देने , क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रूप से गस्त ।एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना ।धरना देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस कार्यवाही करेगी ।पुलिस जाहीरा हत्याकांड का भी जल्द खुलासा करेगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और जस्टाना बाईपास से जाम भी हटा दिया।
    2
    सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में कल शाम बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के कड़े और जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आज भी सुबह सवेरे से लगातार धरना जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण करने पर बैठे रहे । इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि विधानसभा में ऐसी तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जहां ग्रामीणों की आठ मांगों पर सहमति बनी,जिनमे 10 दिन में हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार करने । मृतक के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि देने , क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रूप से गस्त ।एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना ।धरना देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस कार्यवाही करेगी ।पुलिस जाहीरा हत्याकांड का भी जल्द खुलासा करेगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और जस्टाना बाईपास से जाम भी हटा दिया।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    पत्रकार गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सवाई माधोपुर रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता* *विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व* *सवाई माधोपुर, 4 फरवरी।* रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। *9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें। *फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है। *सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता*
*विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व*
*सवाई माधोपुर, 4 फरवरी।* रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
*9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें।
*फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है।
*सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    21 hrs ago
  • सूरौठ में नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान सूरौठ: नगर पालिका ने बुधवार से कस्बा सूरौठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड वाले बाजार में नालियों के ऊपर पत्थर या सामान रखकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और कई कर्मचारी सुबह 7 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नालियों तथा सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया। टीम ने मुख्य चौराहे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल तक नालियों और सड़क पर अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई भी करवाई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बिजली और टेलीफोन के खंभों को हटाने, शिवचरण सेठ मार्ग व राधे अवस्थी गली में जमा कीचड़ हटाने और मुख्य चौराहे के सार्वजनिक पेशाब घरों की सफाई करवाने की भी मांग की। अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और बताया कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कम होगी और नालियों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
    1
    सूरौठ में नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सूरौठ: नगर पालिका ने बुधवार से कस्बा सूरौठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड वाले बाजार में नालियों के ऊपर पत्थर या सामान रखकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और कई कर्मचारी सुबह 7 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नालियों तथा सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया।
टीम ने मुख्य चौराहे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल तक नालियों और सड़क पर अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई भी करवाई गई।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बिजली और टेलीफोन के खंभों को हटाने, शिवचरण सेठ मार्ग व राधे अवस्थी गली में जमा कीचड़ हटाने और मुख्य चौराहे के सार्वजनिक पेशाब घरों की सफाई करवाने की भी मांग की।
अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और बताया कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कम होगी और नालियों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.