सूरौठ में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, नालियों व सड़कों से अवैध कब्जे हटाए... More #सूरौठ #नगरपालिका #अतिक्रमणहटाओ #नालीसफाई #सड़कसफाई #कस्बासफाई #रीनाकखंडेलवाल #सफाईअभियान #स्थानीयसमस्या #सड़कमुश्किल सूरौठ में नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान सूरौठ: नगर पालिका ने बुधवार से कस्बा सूरौठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड वाले बाजार में नालियों के ऊपर पत्थर या सामान रखकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और कई कर्मचारी सुबह 7 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नालियों तथा सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया। टीम ने मुख्य चौराहे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल तक नालियों और सड़क पर अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई भी करवाई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बिजली और टेलीफोन के खंभों को हटाने, शिवचरण सेठ मार्ग व राधे अवस्थी गली में जमा कीचड़ हटाने और मुख्य चौराहे के सार्वजनिक पेशाब घरों की सफाई करवाने की भी मांग की। अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और बताया कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कम होगी और नालियों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
सूरौठ में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, नालियों व सड़कों से अवैध कब्जे हटाए... More #सूरौठ #नगरपालिका #अतिक्रमणहटाओ #नालीसफाई #सड़कसफाई #कस्बासफाई #रीनाकखंडेलवाल #सफाईअभियान #स्थानीयसमस्या #सड़कमुश्किल सूरौठ में नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान सूरौठ: नगर पालिका ने बुधवार से कस्बा सूरौठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड वाले बाजार में नालियों के ऊपर पत्थर या सामान रखकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और कई कर्मचारी सुबह 7 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नालियों तथा सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया। टीम ने मुख्य चौराहे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल तक नालियों और सड़क पर अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई भी करवाई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बिजली और टेलीफोन के खंभों को हटाने, शिवचरण सेठ मार्ग व राधे अवस्थी गली में जमा कीचड़ हटाने और मुख्य चौराहे के सार्वजनिक पेशाब घरों की सफाई करवाने की भी मांग की। अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और बताया कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कम होगी और नालियों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
- *स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा* *कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना* *कुष्ठ रोग की भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता वाहन द्वारा श्रव्य- दृश्य संदेशों को किया जाएगा प्रसारित-सीएमएचओ* करौली 5 फरवरी।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को स्वास्थ्य भवन परिसर से सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा, प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह मीणा, एओ एनएचएम रमेश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, जेएसए रूप सिंह धाकड़, कुष्ठ प्रभारी रघुनंदन माली सहित कार्यालय कर्मी मौजूद रहे। सीएमएचओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता वाहन द्वारा दृश्य -श्रव्य संदेशों के माध्यम कुष्ठ की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा और कुष्ठ रोग के लक्षण के प्रति जागरूक एवं बचाव और उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का समय पर निदान सरल है और इसका उपचार पूरी तरह संभव है। जिले में कुष्ठ रोग के सभी संभावित मामलों की शीघ्र पहचान कर उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए रोग उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करने पर कार्य किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.जयंतीलाल मीना ने बताया कि जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों पर पहुंचकर कुष्ठ के प्रति आमजन की धारणा बदलने का प्रयास करेगा और कुष्ठ रोगी के परिवार जनों को अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराकर भेदभाव मिटाने संबंधी जागरूकता पंपलेट और आडियो संदेश को प्रसारित किया जाएगा। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश महावर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जागरूकता वाहन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाई जाएगी। डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा ने बताया कि कुष्ठ जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण और उपचार के बारे में प्रदर्शित फ्लेक्स बैनर और ऑडियो संदेश के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास करेगा।2
- सरमथुरा धौलपुर राजस्थान सरमथुरा में नगर पालिका में आईसीसी सड़क बन रही है पुलिस थाने के नीचे जो में हाईवे रोड है फर्जी बन रही है उतना ही सीमेंट ना ही इसमें चौड़ाई ना गहराई और रहा सर फर्जी आरसीसी बढ़ रही है प्रशासन ध्यान दें में क्योंकि इसकी मोटाई चौड़ाई पर अन्यथा हम धरना देने के लिए आ रहे हैं आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ST धौलपुर राजस्थान भरत सिंह मीणा सरमथुरा मो 97843389331
- गंगापुर सिटी श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित "ग्राम शिक्षा शसक्तीकरण अभियान" के तहत कल दिनांक 04-02-2026 को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी (बाल प्रेरणा शिक्षिकाओं)का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अभियान के लिए 90 अभ्यार्थियों ने भाग लिया । संस्था के जिला मुख्य एवं ब्लॉक समन्वयक आशिफ खान ने बताया कि संस्था ने 6-10 वर्ष के बच्चों की शिक्षा तथा ड्रॉप आउट को कम करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अच्छी पहल की है यह संस्था 2015 स1
- महोदय, निवेदन है कि हमारे क्षेत्र सब्जी मंडी, चौहानों का परिवार, नारोली डांग, तहसील सपोटरा, जिला करौली, राजस्थान (भारत) में जल विभाग की पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों (लगभग 3-4 जगह) से लीक हो रही है, जिससे लगातार पानी बाहर निकल रहा है। जब पानी की सप्लाई बंद होती है, तब पाइपलाइन में बैक-सक्शन होने के कारण बाहर का गंदा पानी पाइप के अंदर खिंच जाता है, जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में शिकायत हमने पहले 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही या समाधान नहीं हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या का तत्काल निरीक्षण कर पाइपलाइन की मरम्मत/बदलाव करवाया जाए ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। धन्यवाद। नाम: Saddam khan मोबाइल नंबर: 8890726987 तारीख: 05/02/20261
- आज का पंचांग https://amzn.to/49KMTN91
- जयपुर: मां - बाप बच्चों के प्रति रहे सजग , कहीं गेम की लत आपके बच्चे को ना बना दे शिकार1
- नांगलशेरपुर में होगा विशाल कन्हैया दंगल, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक संवाददाता: हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में सुबह 11 बजे से आम बस्ती के तत्वावधान में विशाल कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में नांगलशेरपुर, गांवड़ी, खेड़ी और पहाड़ी क्षेत्र की पार्टियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के मध्य दोपहर लगभग 2 बजे राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने को लेकर आम बस्ती के ग्रामीणों की बैठक भैरवी माता मंदिर, नांगलशेरपुर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि स्वागत यात्रा में सबसे आगे नागौरी डीजे, उसके बाद बैंड-बाजा रहेगा। इसके पश्चात लगभग 1100 महिलाएं मंगल कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा के पीछे विशेष शाही बग्गी में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवार रहेंगे। स्वागत के दौरान रास्ते में 21 जेसीबी मशीनों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। #नांगलशेरपुर #कन्हैया_दंगल #विशाल_दंगल #दंगल #कुश्ती #राजस्थान #ग्रामीण_संस्कृति #LocalNews #DesiSports #KirodiLalMeena1
- *महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण हुआ आयोजित* *प्रशिक्षणार्थी मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को जाने और क्षेत्र के मरीजों को लाभान्वित करें-सीएमएचओ* करौली, 5 फरवरी । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में नवपदस्थापित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को समझने की आवश्यकता जताई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रत्येक घटक को जान- समझकर एएनएम क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करें और मानसिक रोगी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मनोचिकित्सक इकाई तक भिजवाएं। मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की आमजन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, टेंसन, घबराहट बैचेनी, अनिंद्रा, नशीले पदार्थो का सेवन आम बात है। मानसिक समस्याओ की शुरूआती अवस्था मे पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार से मानसिक रोग होने से रोका जा सकता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रामस्वरूप द्वारा समाज में व्यापत सामाजिक भ्रान्तियो जैसे दैवीय प्रकोप, ऊपरी बाधा आदि के निवारण हेतु लगातार जनजागरूकता गतिविधियों करने की सलाह दी। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने आमजन को घर बैठे टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी देते हुएँ बताया की मानसिक रोगों को छिपाये नहीं अपितु उचित कॉउंसलिंग एवं उपचार करवाये। सीआरए गौरव शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने कार्यक्षेत्र पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए।3
- ब्रेकिंग न्यूज़: सवाई माधोपुर | बौंली क्षेत्र कोड्याई गांव में दिनदहाड़े महिला की निर्मम "हत्या" से इलाके में सनसनी फैल गई। 50 वर्षीय कमला देवी, पत्नी रामनिवास, बकरी चराने जंगल गई थीं।, अज्ञात बदमाशों ने जेवरात लूटने की नीयत से पैर और गर्दन काटकर "हत्या" कर दी। मौके पर ही महिला की "मौत"सबको लेकर ग्रामीण जस्टाना में धरना प्रदर्शन बैठे हैं लाइव देखें1