logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़: सवाई माधोपुर | बौंली क्षेत्र कोड्याई गांव में दिनदहाड़े महिला की निर्मम "हत्या" से इलाके में सनसनी फैल गई। 50 वर्षीय कमला देवी, पत्नी रामनिवास, बकरी चराने जंगल गई थीं।, अज्ञात बदमाशों ने जेवरात लूटने की नीयत से पैर और गर्दन काटकर "हत्या" कर दी। मौके पर ही महिला की "मौत"सबको लेकर ग्रामीण जस्टाना में धरना प्रदर्शन बैठे हैं लाइव देखें

22 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
22 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़: सवाई माधोपुर | बौंली क्षेत्र कोड्याई गांव में दिनदहाड़े महिला की निर्मम "हत्या" से इलाके में सनसनी फैल गई। 50 वर्षीय कमला देवी, पत्नी रामनिवास, बकरी चराने जंगल गई थीं।, अज्ञात बदमाशों ने जेवरात लूटने की नीयत से पैर और गर्दन काटकर "हत्या" कर दी। मौके पर ही महिला की "मौत"सबको लेकर ग्रामीण जस्टाना में धरना प्रदर्शन बैठे हैं लाइव देखें

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण हुआ आयोजित* *प्रशिक्षणार्थी मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को जाने और क्षेत्र के मरीजों को लाभान्वित करें-सीएमएचओ* करौली, 5 फरवरी । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में नवपदस्थापित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को समझने की आवश्यकता जताई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रत्येक घटक को जान- समझकर एएनएम क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करें और मानसिक रोगी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मनोचिकित्सक इकाई तक भिजवाएं। मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की आमजन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, टेंसन, घबराहट बैचेनी, अनिंद्रा, नशीले पदार्थो का सेवन आम बात है। मानसिक समस्याओ की शुरूआती अवस्था मे पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार से मानसिक रोग होने से रोका जा सकता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रामस्वरूप द्वारा समाज में व्यापत सामाजिक भ्रान्तियो जैसे दैवीय प्रकोप, ऊपरी बाधा आदि के निवारण हेतु लगातार जनजागरूकता गतिविधियों करने की सलाह दी। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने आमजन को घर बैठे टेलीमानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी देते हुएँ बताया की मानसिक रोगों को छिपाये नहीं अपितु उचित कॉउंसलिंग एवं उपचार करवाये। सीआरए गौरव शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने कार्यक्षेत्र पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
    3
    *महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण हुआ आयोजित*
*प्रशिक्षणार्थी मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को जाने और क्षेत्र के मरीजों को लाभान्वित करें-सीएमएचओ*
करौली, 5 फरवरी । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत  जिले में नवपदस्थापित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के हर पहलू को समझने की आवश्यकता जताई। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने हेतु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य के प्रत्येक घटक को जान- समझकर एएनएम क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करें और मानसिक रोगी को उपचार के लिए जिला अस्पताल मनोचिकित्सक इकाई तक भिजवाएं। मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की आमजन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, टेंसन, घबराहट बैचेनी, अनिंद्रा, नशीले पदार्थो का सेवन आम बात है। मानसिक समस्याओ की शुरूआती अवस्था मे पहचान, उचित परामर्श एवं उपचार से मानसिक रोग होने से रोका जा सकता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ रामस्वरूप द्वारा समाज में व्यापत सामाजिक भ्रान्तियो जैसे दैवीय प्रकोप, ऊपरी बाधा आदि के निवारण हेतु लगातार जनजागरूकता गतिविधियों करने की सलाह दी। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने आमजन को घर बैठे टेलीमानस  हेल्पलाइन 14416 की जानकारी देते हुएँ बताया की मानसिक रोगों को छिपाये नहीं अपितु उचित कॉउंसलिंग एवं उपचार करवाये। सीआरए गौरव शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने कार्यक्षेत्र पर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    27 min ago
  • भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश यात्रा की तैयारी शुरू नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। 5 फरवरी को सुबह 11 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ। तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
    1
    भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशाल कलश यात्रा की तैयारी शुरू
नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां  हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। 5 फरवरी को सुबह 11 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ। तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    5 hrs ago
  • सूरौठ में नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान सूरौठ: नगर पालिका ने बुधवार से कस्बा सूरौठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड वाले बाजार में नालियों के ऊपर पत्थर या सामान रखकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और कई कर्मचारी सुबह 7 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नालियों तथा सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया। टीम ने मुख्य चौराहे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल तक नालियों और सड़क पर अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई भी करवाई गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बिजली और टेलीफोन के खंभों को हटाने, शिवचरण सेठ मार्ग व राधे अवस्थी गली में जमा कीचड़ हटाने और मुख्य चौराहे के सार्वजनिक पेशाब घरों की सफाई करवाने की भी मांग की। अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और बताया कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कम होगी और नालियों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
    1
    सूरौठ में नगर पालिका ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सूरौठ: नगर पालिका ने बुधवार से कस्बा सूरौठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। नगर पालिका की टीम ने स्टेशन रोड वाले बाजार में नालियों के ऊपर पत्थर या सामान रखकर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा और कई कर्मचारी सुबह 7 बजे मुख्य चौराहे पर पहुंचे और नालियों तथा सड़क पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया।
टीम ने मुख्य चौराहे से राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक स्कूल तक नालियों और सड़क पर अवैध कब्जे हटाए। अतिक्रमण हटाने के बाद नालियों की सफाई भी करवाई गई।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने बिजली और टेलीफोन के खंभों को हटाने, शिवचरण सेठ मार्ग व राधे अवस्थी गली में जमा कीचड़ हटाने और मुख्य चौराहे के सार्वजनिक पेशाब घरों की सफाई करवाने की भी मांग की।
अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और बताया कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कम होगी और नालियों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सभी मार्गों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳
    1
    Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳
    user_Ramkesh Nareda 🇮🇳
    Ramkesh Nareda 🇮🇳
    Education Department Bonli, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • नाले पर अतिक्रमण, लोगों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग। बसवा ( राज कुमार चतुर्वेदी) : बसवा कस्बे में गैर मुमकिन नाले पर लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है , मामले को लेकर कस्बे के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बसवा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नाले पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए ताकि भविष्य में जल भराव व कृषि भूमि पर फसलों में नुकसान नहीं हो सके । इस दौरान पूरणमल , ओमप्रकाश , पुष्पेंद्र श्रीराम , बच्ची देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
    1
    नाले पर अतिक्रमण, लोगों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग।
बसवा ( राज कुमार चतुर्वेदी) : बसवा कस्बे में गैर मुमकिन नाले पर लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर लोगों में खासी नाराजगी  देखने को मिल रही है , मामले को लेकर कस्बे के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बसवा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नाले पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए ताकि भविष्य में जल भराव व कृषि भूमि पर फसलों में नुकसान नहीं हो सके । इस दौरान पूरणमल , ओमप्रकाश , पुष्पेंद्र श्रीराम , बच्ची देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    12 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: सवाई माधोपुर | बौंली क्षेत्र कोड्याई गांव में दिनदहाड़े महिला की निर्मम "हत्या" से इलाके में सनसनी फैल गई। 50 वर्षीय कमला देवी, पत्नी रामनिवास, बकरी चराने जंगल गई थीं।, अज्ञात बदमाशों ने जेवरात लूटने की नीयत से पैर और गर्दन काटकर "हत्या" कर दी। मौके पर ही महिला की "मौत"सबको लेकर ग्रामीण जस्टाना में धरना प्रदर्शन बैठे हैं लाइव देखें
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़: सवाई माधोपुर | बौंली क्षेत्र
कोड्याई गांव में दिनदहाड़े महिला की निर्मम "हत्या" से इलाके में सनसनी फैल गई।
50 वर्षीय कमला देवी, पत्नी रामनिवास, बकरी चराने जंगल गई थीं।, अज्ञात बदमाशों ने जेवरात लूटने की नीयत से पैर और गर्दन काटकर "हत्या" कर दी। मौके पर ही महिला की "मौत"सबको लेकर ग्रामीण  जस्टाना
में धरना प्रदर्शन  बैठे हैं लाइव देखें
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    22 hrs ago
  • महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों को रोकने को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा करौली जिला संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार 9414671919 करौली/हिंडौन सिटी महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप पुनर्संरचना की माँग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी इकाई द्वारा राजसेस महाविद्यालयों की वर्तमान संकल्पना एवं संचालन व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण एवं मर्यादित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर तथा मांगों से संबंधित प्ले-कार्ड्स लेकर विरोध दर्ज कराया। राजसेस योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की मूल भावना के विपरीत है। एवीआरएसएम राजस्थान उच्च शिक्षा की स्थानीय इकाई के सचिव डॉ रीतेश जैन ने बताया कि इन महाविद्यालयों में स्थायी अकादमिक ढांचे का अभाव, अपर्याप्त अधोसंरचना एवं संसाधन, शोध एवं नवाचार की संभावनाओं का न होना तथा संविदा एवं अस्थायी नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, बहुविषयकता एवं अकादमिक निरंतरता से दूर ले जा रही है। महासंघ के जिला सह सचिव डॉ श्री निवास गुर्जर ने अवगत कराया कि सत्र 2020–21 से 2022–23 के मध्य Raj-CES योजना के अंतर्गत 303 नवीन महाविद्यालय खोले गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सत्र 2023–24 एवं 2024–25 में 71 अतिरिक्त Raj-CES महाविद्यालय खोले जा चुके हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 374 हो गई है। इनमें से लगभग 260 राजसेस महाविद्यालयों में आज भी एक भी स्थायी संकाय सदस्य कार्यरत नहीं है।, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपखंड अधिकारी/जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री के नाम पृथक-पृथक एसडीएम हेममराज गुर्जर को ज्ञापन दिया हैं।विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी इकाई के पदाधिकारी गंगा राम मीना, मुकेश कुमार गोयल, डॉ अनिल अग्रवाल, यशस्वी मीना,इकाई सचिव डॉ रीतेश जैन जिला सह सचिव डॉ श्री निवास गुर्जर, राजकुमारी, उपमा मीना, शालिनी गुप्ता, डॉ आशा राठौर , भूप सिंह मौजूद रहे।
    1
    महाविद्यालयों में संविदा  नियुक्तियों को रोकने को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
करौली जिला संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार
9414671919
करौली/हिंडौन सिटी 
महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप पुनर्संरचना की माँग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी  इकाई द्वारा राजसेस महाविद्यालयों की वर्तमान संकल्पना एवं संचालन व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण एवं मर्यादित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर तथा मांगों से संबंधित प्ले-कार्ड्स लेकर विरोध दर्ज कराया।  राजसेस  योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की मूल भावना के विपरीत है। एवीआरएसएम राजस्थान उच्च शिक्षा की स्थानीय इकाई के सचिव डॉ रीतेश जैन ने बताया कि इन महाविद्यालयों में स्थायी अकादमिक ढांचे का अभाव, अपर्याप्त अधोसंरचना एवं संसाधन, शोध एवं नवाचार की संभावनाओं का न होना तथा संविदा एवं अस्थायी नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, बहुविषयकता एवं अकादमिक निरंतरता से दूर ले जा रही है।
महासंघ के जिला सह सचिव डॉ श्री निवास गुर्जर ने  अवगत कराया कि सत्र 2020–21 से 2022–23 के मध्य Raj-CES योजना के अंतर्गत 303 नवीन महाविद्यालय खोले गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सत्र 2023–24 एवं 2024–25 में 71 अतिरिक्त Raj-CES महाविद्यालय खोले जा चुके हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 374 हो गई है। इनमें से लगभग 260 राजसेस महाविद्यालयों में आज भी एक भी स्थायी संकाय सदस्य कार्यरत नहीं है।, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा  उपखंड अधिकारी/जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री  राज्यपाल  एवं  प्रधानमंत्री  के नाम पृथक-पृथक एसडीएम हेममराज गुर्जर को ज्ञापन दिया हैं।विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी इकाई के पदाधिकारी गंगा राम मीना, मुकेश कुमार गोयल, डॉ अनिल अग्रवाल, यशस्वी मीना,इकाई सचिव डॉ रीतेश जैन जिला सह सचिव डॉ श्री निवास गुर्जर, राजकुमारी, उपमा मीना, शालिनी गुप्ता, डॉ आशा राठौर , भूप सिंह मौजूद रहे।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सतपाल मीना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट। स्व. मूलचन्द मीना कल्याण संस्थान द्वारा सचिव एवं भाजपा प्रवक्ता जिला दौसा सतपाल मीना के जन्मदिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसएमएस जयपुर की टीम ने वातानुकूलित वैन के माध्यम से कुल 39 यूनिट रक्त संग्रहित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
    4
    सतपाल मीना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 39 यूनिट रक्त संग्रहित
लालसोट। स्व. मूलचन्द मीना कल्याण संस्थान द्वारा सचिव एवं भाजपा प्रवक्ता जिला दौसा सतपाल मीना के जन्मदिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसएमएस जयपुर की टीम ने वातानुकूलित वैन के माध्यम से कुल 39 यूनिट रक्त संग्रहित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.