महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों को रोकने को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा करौली जिला संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार 9414671919 करौली/हिंडौन सिटी महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप पुनर्संरचना की माँग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी इकाई द्वारा राजसेस महाविद्यालयों की वर्तमान संकल्पना एवं संचालन व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण एवं मर्यादित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर तथा मांगों से संबंधित प्ले-कार्ड्स लेकर विरोध दर्ज कराया। राजसेस योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की मूल भावना के विपरीत है। एवीआरएसएम राजस्थान उच्च शिक्षा की स्थानीय इकाई के सचिव डॉ रीतेश जैन ने बताया कि इन महाविद्यालयों में स्थायी अकादमिक ढांचे का अभाव, अपर्याप्त अधोसंरचना एवं संसाधन, शोध एवं नवाचार की संभावनाओं का न होना तथा संविदा एवं अस्थायी नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, बहुविषयकता एवं अकादमिक निरंतरता से दूर ले जा रही है। महासंघ के जिला सह सचिव डॉ श्री निवास गुर्जर ने अवगत कराया कि सत्र 2020–21 से 2022–23 के मध्य Raj-CES योजना के अंतर्गत 303 नवीन महाविद्यालय खोले गए तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सत्र 2023–24 एवं 2024–25 में 71 अतिरिक्त Raj-CES महाविद्यालय खोले जा चुके हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 374 हो गई है। इनमें से लगभग 260 राजसेस महाविद्यालयों में आज भी एक भी स्थायी संकाय सदस्य कार्यरत नहीं है।, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपखंड अधिकारी/जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री के नाम पृथक-पृथक एसडीएम हेममराज गुर्जर को ज्ञापन दिया हैं।विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी इकाई के पदाधिकारी गंगा राम मीना, मुकेश कुमार गोयल, डॉ अनिल अग्रवाल, यशस्वी मीना,इकाई सचिव डॉ रीतेश जैन जिला सह सचिव डॉ श्री निवास गुर्जर, राजकुमारी, उपमा मीना, शालिनी गुप्ता, डॉ आशा राठौर , भूप सिंह मौजूद रहे।

- गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के बदतर हालात आवारा जानवर घूम रहे हैं रेलवे प्लेटफार्म पर,यात्रियों की सुरक्षा का नहीं है ध्यान, GRP पुलिस और CMI क्या कर रहे हैं #railway #railwaystation #railwayphotography Ministry of Railways, Government of India KOTA Territory News Ashok Saini #drmkota1
- सवाई माधोपुर : बोली क्षेत्र के कोडयाई गांव में महिला की पैर काटकर हत्या, कोटा–दौसा हाईवे जाम संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर सवाई माधोपुर जिले के बोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडयाई गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की हत्या से पहले उसका पैर काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला रोज़मर्रा की तरह घर से बाहर थी, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला का एक पैर काट दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की क्रूरता से गांव में दहशत का माहौल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटा–दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा मिले। सूचना पर बोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल हाईवे पर यातायात प्रभावित है और पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।1
- गंगापुर सिटी संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आशांन्वित ब्लॉक गंगापुर सिटी में परिणामोन्मुखी में समन्वित कार्य योजना लागू1
- सवाई माधोपुर। जिले के बोलीं थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना गठित हुई।जहां जेवरात लूटने की नीयत से एक महिला की निर्ममता पूर्वक दोनों पैर काटकर ओर गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार बोली थाना क्षेत्र के कोड़याई गांव में बकरी चराने गई महिला के अज्ञात लोगों ने पैर ओर गर्दन काटकर जेवरात लूट लिये ओर मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जब बकरिया खुद शाम को घर पहुंच गई और चरावाह महिला घर नहीं पहुंची तो महिला के परिजनों ने उसकी तलाश की ऐसे में उनको महिला विश्व हालत में पड़ी हुई मिली। जब परिजनों ने पास जाकर देखा तो पता चलाकी महिला कमल मीणा के दोनों पर और गर्दन काट कर अलग की हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे महिला के पैरों में चांदी के ढाई किलो के कड़े ओर सोने का जंतर लेकर भाग छूटे थे। ग्रामीण और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलकमल मीणा और बोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। बोली थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बोली थाना क्षेत्र के कोड़याई गांव निवासी महिला कमला मीणा जो बकरी चराने जंगल में गई हुई थी जिसके पैर काटकर हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी ने कहा कि मौके पर एफएसएल टीम ओर डाक स्क्वायड टीम पहुंच रही है उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यवाही जारी है। वही घटना को लेकर कोडयाई सरपंच प्रेमदेवी मीणा का कहना हैं कि गांव में पहली बार इस तरह की घटना देखने को मिली है। सरपंच ने कहा कि बकरिया खुद घर लौट गई तो परिजनों ने महिला की तलाश की तो महिला परिजनों को अचेत अवस्था में नजर आई पास जाकर देखा तो महिला के दोनों पैर काटे हुए थे और पैरों में चांदी के कड़े इसके अलावा महिला की गर्दन भी काटकर गले में पहने जेवरात लूटकर आरोपी फरार हो गये।1
- लालसोट : विश्व कैंसर दिवस पर लालसोट में जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित लालसोट विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में कैंसर जागरूकता रैली एवं निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कैंप से पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा लालसोट शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एनसीडी प्रभारी डॉ. विष्णु गुप्ता, नर्सिंग ट्यूटर रुखसार, इति विजय एवं नर्सिंग ऑफिसर पूनम जांगिड़ उपस्थित रहीं। रैली के पश्चात राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. विष्णु गुप्ता (जनरल फिजिशियन), डॉ. आरती मीणा (महिला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. जितेन्द्र डोरिया (दंत चिकित्सक) द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में कुल 149 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 15 स्तन कैंसर, 30 मुख (ओरल) कैंसर एवं 15 सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की जांच की गई। जांच के दौरान 4 मरीजों में संदिग्ध मुख कैंसर के लक्षण पाए गए, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु रेफर किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि समय पर जांच, पहचान एवं उचित उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” रखी गई है। चिकित्सकों ने बताया कि शुरुआती अवस्था में पहचाना गया कैंसर अधिकांश मामलों में पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कैंसर से बचाव हेतु संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं शराब से दूरी, तनाव नियंत्रण तथा उचित टीकाकरण को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकगण, एनसीडी नर्सिंग कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जनहित में आयोजित किया गया।4
- श्री घाटा बालाजी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर लालसोट स्थित प्रसिद्ध घाटा हनुमान बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मंदिर प्रांगण में संगमरमर की सफेद टाइलों से चारों ओर खंभों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बालाजी मंदिर जल्द ही भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देगा।1
- वजीरपुर में पानी की समस्या को लेकर बुजुर्ग ने किया सड़क जाम वजीरपुर। किशोरपुर निवासी बुजुर्ग सोहनलाल मीणा ने पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को वजीरपुर स्थित हिंडौन–गंगापुर रोड पर जलदाय विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। सोहनलाल मीणा का कहना है कि उनके घर में पिछले दो वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पेयजल संकट से परेशान होकर बुजुर्ग ने मजबूरी में सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और समझाइश कर बुजुर्ग को शांत कराया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम खुलवाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।1
- गंगापुर सिटीगंगापुर सिटी ,आदर्श बस्ती की ओर से गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस दौरान नई अनाजमंडी बालाजी मंदिर से उदेई मोड़,पुरानी चुंगी होते हुए श्री राम जी के जयकारों के साथआयोजन स्थल तक मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मार्ग में मंगल कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बालकों सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा के आगे अतिथि गणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सामूहिकहनुमान चालीसा पाठ एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य वक्ता गौ सेवा संवर्धन प्रांत प्रचारक श्रीमान मोहन सिंह जी ने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए कुटुंब प्रबोधन ,पर्यावरण संरक्षण ,भारतीय परिधान मोटा अनाज ,आत्मरक्षा मोबाइल उपवास इत्यादि संकल्पों पर सम्मेलन में बल दिया । सम्मेलन में गौ सेवा पालक एवं संयुक्त परिवार का हिंदू गौरव सम्मान किया गया । पंचमुखी बालाजी से आए रामस्वरूप दास त्यागी महाराज जी ने भारतीय सनातन संस्कृति को विश्व में आधार बताया । कार्यक्रम संयोजक अनुज शर्मा रहे। महिला संयोजक अंजना रावत एवं सुधा गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई । कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती और विश्व शांति की कामना के साथ हुआ । इस दौरान राधेश्याम जी विजयवर्गीय ,गीता जीनरुका संगीता बोहरा ,बत्ती लाल प्रजापत ,राजेश शर्म रीना पल्लीवाल ,सावित्री शर्मा डॉक्टर विजेंद्र सिंह गुर्जर चैतन्य अग्रवाल रविंद्र गुप्ता जय सिंह जी चेतराम मीणा घनश्याम शर्मा माखनलाल प्रजापत,शीला प्रजापत, दिव्या गुप्ता ममता , वदना गुप्ता बर्फी शर्मा ,सुषमा गुप्ता, अनीता प्रजापत,सुनीता खटाना,रानी गोयल,सोना रेनू, हेमा मंजू गुप्तारीना शर्मा सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।1
- भौमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, 5 से 7 फरवरी तक धार्मिक आयोजन लालसोट- नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भौमिया जी महाराज मंदिर, बस स्टैंड लालसोट पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। कार्यक्रम 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। पार्षद कमलेश कुमार सैनी ने बताया 5 फरवरी को सुबह 8 बजे मंगल कलश यात्रा राव का कुआं हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी तथा रात्रि 8 बजे जागरण होगा। 7 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।3