वजीरपुर में पानी की समस्या को लेकर बुजुर्ग ने किया सड़क जाम वजीरपुर में पानी की समस्या को लेकर बुजुर्ग ने किया सड़क जाम वजीरपुर। किशोरपुर निवासी बुजुर्ग सोहनलाल मीणा ने पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को वजीरपुर स्थित हिंडौन–गंगापुर रोड पर जलदाय विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। सोहनलाल मीणा का कहना है कि उनके घर में पिछले दो वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पेयजल संकट से परेशान होकर बुजुर्ग ने मजबूरी में सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और समझाइश कर बुजुर्ग को शांत कराया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम खुलवाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
वजीरपुर में पानी की समस्या को लेकर बुजुर्ग ने किया सड़क जाम वजीरपुर में पानी की समस्या को लेकर बुजुर्ग ने किया सड़क जाम वजीरपुर। किशोरपुर निवासी बुजुर्ग सोहनलाल मीणा ने पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को वजीरपुर स्थित हिंडौन–गंगापुर रोड पर जलदाय विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। सोहनलाल मीणा का कहना है कि उनके घर में पिछले दो वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पेयजल संकट से परेशान होकर बुजुर्ग ने मजबूरी में सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और समझाइश कर बुजुर्ग को शांत कराया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम खुलवाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
- सवाई माधोपुर : बोली क्षेत्र के कोडयाई गांव में महिला की पैर काटकर हत्या, कोटा–दौसा हाईवे जाम संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर सवाई माधोपुर जिले के बोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडयाई गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला की हत्या से पहले उसका पैर काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला रोज़मर्रा की तरह घर से बाहर थी, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला का एक पैर काट दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की क्रूरता से गांव में दहशत का माहौल है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटा–दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा मिले। सूचना पर बोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल हाईवे पर यातायात प्रभावित है और पुलिस ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है।1
- हिण्डोन करौली रोड़ पर बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है वाहन चालक हो रहे हैं परेशान2
- Post by Ramkesh Nareda 🇮🇳1
- बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विधायक बोलीं—मेरी विधानसभा में तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है, सरकार को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हत्यारों को तुरंत पकड़ना चाहिए। ग्रामीणों की दो टूक मांग ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता जताई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा2
- गंगापुर सिटी संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आशांन्वित ब्लॉक गंगापुर सिटी में परिणामोन्मुखी में समन्वित कार्य योजना लागू1
- सर मथुरा में मासलपुरिया की दुकान से रोड पर जाम ज्यादा लगता है और हॉस्पिटल पर जाम सबसे ज्यादा लगता है एंबुलेंस आने-जाने की समस्या ज्यादा हो जाती है पुलिस प्रशासन ना ही नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है3
- बड़ियाल रोड: नाले में फंसी गौमाता के लिए मसीहा बने सन्नी कटारिया, सुरक्षित निकाला बाहर बांदीकुई (राज कुमार चतुर्वेदी) : बड़ियाल रोड: आज स्थानीय बड़ियाल रोड स्थित नाले में एक गौमाता के गिर जाने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना समाजसेवी सन्नी कटारिया को मिली, वे बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल स्थिति का जायजा लिया, बल्कि अपने नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, सामूहिक प्रयासों से गौमाता को सकुशल नाले से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और गौमाता की जान बच सकी। "गौ-सेवा और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।" — सन्नी कटारिया, समाजसेवी इस सफल रेस्क्यू के बाद सन्नी कटारिया ने मदद के लिए आगे आने वाले सभी स्थानीय युवाओं और भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय एक-दूसरे का साथ देना ही इंसानियत है। स्थानीय निवासियों ने सन्नी कटारिया और उनकी टीम के इस जज्बे की जमकर तारीफ की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बताया।1
- वजीरपुर में पानी की समस्या को लेकर बुजुर्ग ने किया सड़क जाम वजीरपुर। किशोरपुर निवासी बुजुर्ग सोहनलाल मीणा ने पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को वजीरपुर स्थित हिंडौन–गंगापुर रोड पर जलदाय विभाग कार्यालय के सामने सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। सोहनलाल मीणा का कहना है कि उनके घर में पिछले दो वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पेयजल संकट से परेशान होकर बुजुर्ग ने मजबूरी में सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और समझाइश कर बुजुर्ग को शांत कराया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम खुलवाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।1