logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित "ग्राम शिक्षा शसक्तीकरण अभियान" के तहत कल दिनांक 04-02-2026 को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी (बाल प्रेरणा शिक्षिकाओं)का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अभियान के लिए 90 अभ्यार्थियों ने भाग लिया । संस्था के जिला मुख्य एवं ब्लॉक समन्वयक आशिफ खान ने बताया कि संस्था ने 6-10 वर्ष के बच्चों की शिक्षा तथा ड्रॉप आउट को कम करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अच्छी पहल की है यह संस्था 2015 स

18 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
18 hrs ago

गंगापुर सिटी श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित "ग्राम शिक्षा शसक्तीकरण अभियान" के तहत कल दिनांक 04-02-2026 को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी (बाल प्रेरणा शिक्षिकाओं)का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अभियान के लिए 90 अभ्यार्थियों ने भाग लिया । संस्था के जिला मुख्य एवं ब्लॉक समन्वयक आशिफ खान ने बताया कि संस्था ने 6-10 वर्ष के बच्चों की शिक्षा तथा ड्रॉप आउट को कम करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अच्छी पहल की है यह संस्था 2015 स

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में कल शाम बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के कड़े और जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आज भी सुबह सवेरे से लगातार धरना जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण करने पर बैठे रहे । इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि विधानसभा में ऐसी तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जहां ग्रामीणों की आठ मांगों पर सहमति बनी,जिनमे 10 दिन में हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार करने । मृतक के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि देने , क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रूप से गस्त ।एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना ।धरना देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस कार्यवाही करेगी ।पुलिस जाहीरा हत्याकांड का भी जल्द खुलासा करेगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और जस्टाना बाईपास से जाम भी हटा दिया।
    2
    सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में कल शाम बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के कड़े और जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आज भी सुबह सवेरे से लगातार धरना जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण करने पर बैठे रहे । इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि विधानसभा में ऐसी तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जहां ग्रामीणों की आठ मांगों पर सहमति बनी,जिनमे 10 दिन में हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार करने । मृतक के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि देने , क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रूप से गस्त ।एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना ।धरना देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस कार्यवाही करेगी ।पुलिस जाहीरा हत्याकांड का भी जल्द खुलासा करेगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और जस्टाना बाईपास से जाम भी हटा दिया।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    पत्रकार गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सवाई माधोपुर रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता* *विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व* *सवाई माधोपुर, 4 फरवरी।* रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। *9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें। *फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है। *सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
    1
    सवाई माधोपुर रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता*
*विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व*
*सवाई माधोपुर, 4 फरवरी।* रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
*9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें।
*फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है।
*सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
  • *स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा* *कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना* *कुष्ठ रोग की भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता वाहन द्वारा श्रव्य- दृश्य संदेशों को किया जाएगा प्रसारित-सीएमएचओ* करौली 5 फरवरी।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को स्वास्थ्य भवन परिसर से सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा, प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह मीणा, एओ एनएचएम रमेश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, जेएसए रूप सिंह धाकड़, कुष्ठ प्रभारी रघुनंदन माली सहित कार्यालय कर्मी मौजूद रहे। सीएमएचओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता वाहन द्वारा दृश्य -श्रव्य संदेशों के माध्यम कुष्ठ की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा और कुष्ठ रोग के लक्षण के प्रति जागरूक एवं बचाव और उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का समय पर निदान सरल है और इसका उपचार पूरी तरह संभव है। जिले में कुष्ठ रोग के सभी संभावित मामलों की शीघ्र पहचान कर उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए रोग उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करने पर कार्य किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.जयंतीलाल मीना ने बताया कि जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों पर पहुंचकर कुष्ठ के प्रति आमजन की धारणा बदलने का प्रयास करेगा और कुष्ठ रोगी के परिवार जनों को अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराकर भेदभाव मिटाने संबंधी जागरूकता पंपलेट और आडियो संदेश को प्रसारित किया जाएगा। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश महावर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जागरूकता वाहन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाई जाएगी। डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा ने बताया कि कुष्ठ जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण और उपचार के बारे में प्रदर्शित फ्लेक्स बैनर और ऑडियो संदेश के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास करेगा।
    2
    *स्पर्श कुष्ठ जागरुकता पखवाड़ा*
*कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना* 
*कुष्ठ रोग की भ्रांतियों को दूर करने  के लिए जागरूकता वाहन द्वारा श्रव्य- दृश्य संदेशों को किया जाएगा प्रसारित-सीएमएचओ*
करौली 5 फरवरी।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोग जागरूकता वाहन को स्वास्थ्य भवन परिसर से सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा द्वारा  हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा, प्रशासनिक अधिकारी शेर सिंह मीणा, एओ एनएचएम  रमेश चंद मीणा, डीपीओ आशुतोष पांडे, जेएसए रूप सिंह धाकड़, कुष्ठ प्रभारी रघुनंदन माली सहित कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।
सीएमएचओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता वाहन द्वारा दृश्य -श्रव्य संदेशों के माध्यम कुष्ठ की भ्रांतियों को दूर किया जाएगा और कुष्ठ रोग के लक्षण के प्रति जागरूक एवं बचाव और उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने  बताया  कि कुष्ठ रोग का समय पर निदान सरल है और इसका उपचार पूरी तरह संभव है। जिले में कुष्ठ रोग के सभी संभावित मामलों की शीघ्र पहचान कर उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए रोग उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करने पर कार्य किया जा रहा है। 
सीएमएचओ डॉ.जयंतीलाल  मीना ने बताया कि जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों पर पहुंचकर कुष्ठ के प्रति आमजन की धारणा बदलने का प्रयास करेगा और कुष्ठ रोगी के परिवार जनों को अपनाई जाने वाली सावधानियों से अवगत कराकर भेदभाव मिटाने संबंधी जागरूकता पंपलेट और आडियो संदेश को प्रसारित किया जाएगा।
नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश महावर ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जागरूकता वाहन द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाई जाएगी।
डीपीसी -आईईसी लखन सिंह लोधा ने बताया कि कुष्ठ जागरूकता वाहन कुष्ठ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण और उपचार के बारे में प्रदर्शित फ्लेक्स बैनर और ऑडियो संदेश के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास करेगा।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    25 min ago
  • महोदय, निवेदन है कि हमारे क्षेत्र सब्जी मंडी, चौहानों का परिवार, नारोली डांग, तहसील सपोटरा, जिला करौली, राजस्थान (भारत) में जल विभाग की पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों (लगभग 3-4 जगह) से लीक हो रही है, जिससे लगातार पानी बाहर निकल रहा है। जब पानी की सप्लाई बंद होती है, तब पाइपलाइन में बैक-सक्शन होने के कारण बाहर का गंदा पानी पाइप के अंदर खिंच जाता है, जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में शिकायत हमने पहले 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही या समाधान नहीं हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या का तत्काल निरीक्षण कर पाइपलाइन की मरम्मत/बदलाव करवाया जाए ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। धन्यवाद। नाम: Saddam khan मोबाइल नंबर: 8890726987 तारीख: 05/02/2026
    1
    महोदय,
निवेदन है कि हमारे क्षेत्र सब्जी मंडी, चौहानों का परिवार, नारोली डांग, तहसील सपोटरा, जिला करौली, राजस्थान (भारत) में जल विभाग की पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों (लगभग 3-4 जगह) से लीक हो रही है, जिससे लगातार पानी बाहर निकल रहा है।
जब पानी की सप्लाई बंद होती है, तब पाइपलाइन में बैक-सक्शन होने के कारण बाहर का गंदा पानी पाइप के अंदर खिंच जाता है, जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
इस संबंध में शिकायत हमने पहले 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही या समाधान नहीं हुआ है।
अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या का तत्काल निरीक्षण कर पाइपलाइन की मरम्मत/बदलाव करवाया जाए ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
धन्यवाद।
नाम: Saddam khan
मोबाइल नंबर: 8890726987
तारीख: 05/02/2026
    user_Saddam KHAN
    Saddam KHAN
    Sapotra, Karauli•
    2 hrs ago
  • कुएं में गिरी नीलगाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर... More #tek #Hindaun #Chinayata #NilgaiRescue #AnimalRescue #GraminSamaj #SamajikSeva #RescueNews #LocalNews #GaonKiKhabar #PositiveNews #HumanityFirst
    1
    कुएं में गिरी नीलगाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर... More
#tek #Hindaun #Chinayata #NilgaiRescue #AnimalRescue
#GraminSamaj #SamajikSeva #RescueNews #LocalNews
#GaonKiKhabar #PositiveNews #HumanityFirst
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • लालसोट : 1100 मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार, बालाजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुवार को 1100 मंगल कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा शहर के राव कुआं से विधिवत ध्वजवाहक एवं कलश पूजन के साथ रवाना हुई। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, बोली का बाजार एवं आजाद चौक होते हुए प्राण प्रतिष्ठा स्थल भोमिया जी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    5
    लालसोट : 1100 मंगल कलश यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
नगर स्थित श्री पहाड़ी वाले भोमिया जी महाराज मंदिर में शिव परिवार, बालाजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुवार को 1100 मंगल कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कलश यात्रा शहर के राव कुआं से विधिवत ध्वजवाहक एवं कलश पूजन के साथ रवाना हुई। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, बोली का बाजार एवं आजाद चौक होते हुए प्राण प्रतिष्ठा स्थल भोमिया जी महाराज मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। यात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    2 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    4
    लालसोट उपखंड में बस स्टैंड वार्ड नं. 30 स्थित  श्री पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज के आज शिव प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पपलाज माता रोड स्थित राहु कुआं मंदिर से आचार्य अजय शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद 1100 कलशौ की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में केसरिया रंग की साड़ी ओड़कर महिलाओं ने अपने सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली गई इस दौरान भक्त गणौ द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य सत्कार किया। इस कलश यात्रा में समाजसेवी सोनू बिनोरी, और निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी भी शामिल हुई। वहीं हजारों की संख्या में भक्तों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित "ग्राम शिक्षा शसक्तीकरण अभियान" के तहत कल दिनांक 04-02-2026 को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी (बाल प्रेरणा शिक्षिकाओं)का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अभियान के लिए 90 अभ्यार्थियों ने भाग लिया । संस्था के जिला मुख्य एवं ब्लॉक समन्वयक आशिफ खान ने बताया कि संस्था ने 6-10 वर्ष के बच्चों की शिक्षा तथा ड्रॉप आउट को कम करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अच्छी पहल की है यह संस्था 2015 स
    1
    गंगापुर सिटी श्री शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा प्रायोजित "ग्राम शिक्षा शसक्तीकरण अभियान" के तहत कल दिनांक 04-02-2026 को सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी ब्लॉक के शिक्षा सहयोगी (बाल प्रेरणा शिक्षिकाओं)का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अभियान के लिए 90 अभ्यार्थियों ने भाग लिया । संस्था के जिला मुख्य एवं ब्लॉक समन्वयक आशिफ खान ने बताया कि संस्था ने 6-10 वर्ष के बच्चों की शिक्षा तथा ड्रॉप आउट को कम करने एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अच्छी पहल की है यह संस्था 2015 स
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.