भीषण गर्मी में राहत का सहारा बना जल सेवा दल, 7 दिनों से लगातार सेवा जारी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल सेवा दल रामगंजमंडी मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। पिछले 7 दिनों से दल के सदस्य लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पानी के साथ-साथ केरी का पना (अच), नींबू पानी, ककड़ी और शरबत का वितरण कर रहे हैं। तेज गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है। सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिदिन जारी है, जिससे लोगों में जल सेवा दल के प्रति आभार का भाव देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी जल सेवा दल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन रुकते ही निःशुल्क ठंडा पानी, नींबू की शिकंजी एवं अन्य शीतल पेय वितरित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म के साथ-साथ डिब्बों तक पहुंचकर यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में तुरंत राहत मिल रही है। जल सेवा दल के सदस्य न सिर्फ पानी पिलाने तक सीमित हैं, बल्कि कई स्थानों पर राहगीरों को हल्का नाश्ता भी उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे सेवा कार्य और अधिक प्रभावी बन गया है। दल के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इस सेवा को निरंतर जारी रखा जाएगा और जरूरत के अनुसार इसे और विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

- Post by Hadoti samrat1
- कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी नीतियों, पार्टी अध्यक्ष के कुशल संगठन तथा गृहमंत्री अमित शाह की रणनीतिक कार्यप्रणाली का परिणाम है। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, आज की यह ऐतिहासिक जीत हमारे होंसलो को मजबूत करने वाली है। आगामी नगर पालिका और पंचायत चुनाव में भी इसी तरह भाजपा का झंडा लहराना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक जमीनी मजबूती के साथ जुट घर-घर संपर्क कर केंद्र की योजनाओं का प्रचार करें । जनता की सेवा ही हमारा मूल मंत्र है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा, पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार वधवा, किसान नेता कमलेंद्र सिंह हाड़ा, मंजुलता जंगम, पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा, कैलाश माहेश्वरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजू चौधरी, भुवनेश नागर, दिनेश सेन, विकास धाकड़, पदमा सोनी, डॉ तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, विनीता अग्रवाल, रूपकला पारेता, लाला देराश्री, हरीश राठौर, हर्ष जैन, दिलीप मीणा, विवेक तिवारी, मानक सेन, अविनाश मित्तल, रामेश्वर चौधरी बाल किशन गुलाटी कानाराम चारण, गजेंद्र सिंह, जय भारती, विक्रम गोरे, हेमंत शाक्यवाल हरिमोहन राठौर, राजेश सिंह बादल, राहुल नायक, विजय गुप्ता, , पंकज गुप्ता, मनोज मेहरा, राहुल राठौर, यशवंत राज सेन, राकेश बत्रा , लक्ष्मण सिंह मोहन लाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- Post by Ramprasad dhangar1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- कोटा में एसआई समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:साइबर ठग को छोड़ने की एवज में डेढ़ लाख मांगे, 75 हजार लेकर छोड़ा1
- ब्रेकिंग कोटा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेशवासियो को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी! मंत्री श्री दिलावर ने असम और पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है!1
- प्राचीन हनुमान मंदिर जो सड़क के किनारे और एयरपोर्ट के सामने स्थित है उसे प्रशासन हटाने पर आमादा है जिससे आमजन में क्रोध व्याप्त है।1
- Post by Hadoti samrat1
- कार्यक्रम की शुरुआत रावतभाटा के उपजिला अस्पताल से की गई। जहां भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे, जहां गायों को हरा चारा, फल, सब्जियां एवं दलिया खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया। इसके बाद क्रेशर बस्ती में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच फल, बिस्किट तथा जूते-चप्पलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के साथ समाज के वंचित वर्ग की सहायता कर जन्मदिन को सार्थक बनाया। कार्यक्रम में रावतभाटा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह हाड़ा, प्रहलाद जाट, मंजूलता जगम, पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा, भुवनेश नागर, डॉक्टर तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, रामेश्वर लाल चौधरी, दिनेश सेन, मुकेश देरा, हरीश राठौड़, विष्णु राठौर, पप्पू पंडित, विजय गुप्ता, जितेंद्र जैन, राजू चौधरी, लीला चारण, गुलाब कंवर, आशा व्यास, रूपकला पारेता, मीनू पटेल, महेश शर्मा, राहुल राठौर, सिद्धार्थ वाधवा, कानाराम चारण, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह जगपुरा, कैलाश माहेश्वरी, विकास धाकड़, कपिल शर्मा, मिथिलेश सिंह, रामविलास लोधा, मुकेश त्रिपाठी, जगदीश छाबड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1