Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, 24 से अधिक घायल, एक की मौत झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर नाहरडी और बोरबंद क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसों के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और एडीएम अभिषेक चारण अस्पताल पहुंचे तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस विधायक ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
Hadoti samrat
झालावाड़ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, 24 से अधिक घायल, एक की मौत झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर नाहरडी और बोरबंद क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसों के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और एडीएम अभिषेक चारण अस्पताल पहुंचे तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस विधायक ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Hadoti samrat1
- झालावाड़ में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, दो दर्जन से अधिक घायल, एक की मौत; डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर एक साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए, जहां शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। वहीं उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायलों को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पहला हादसा नाहरडी के पास हुआ, जहां शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरा हादसा बोरबंद क्षेत्र में हुआ, जहां एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रॉलियों में चार दर्जन से अधिक लोग सवार थे। दोनों हादसों में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घायलों में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अजय सिंह राठौड़, अमित कुमार तथा अभिषेक चारण एसआरजी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।1
- दुबलिया2
- क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल सेवा दल रामगंजमंडी मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। पिछले 7 दिनों से दल के सदस्य लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पानी के साथ-साथ केरी का पना (अच), नींबू पानी, ककड़ी और शरबत का वितरण कर रहे हैं। तेज गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है। सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिदिन जारी है, जिससे लोगों में जल सेवा दल के प्रति आभार का भाव देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी जल सेवा दल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन रुकते ही निःशुल्क ठंडा पानी, नींबू की शिकंजी एवं अन्य शीतल पेय वितरित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म के साथ-साथ डिब्बों तक पहुंचकर यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में तुरंत राहत मिल रही है। जल सेवा दल के सदस्य न सिर्फ पानी पिलाने तक सीमित हैं, बल्कि कई स्थानों पर राहगीरों को हल्का नाश्ता भी उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे सेवा कार्य और अधिक प्रभावी बन गया है। दल के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इस सेवा को निरंतर जारी रखा जाएगा और जरूरत के अनुसार इसे और विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।1
- सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग1
- भाजपा ने मनाया जीत का जश्न असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी तीनों राज्यों में चुनाव परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छबड़ा पर जीत का जश्न मनाया, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुह मीठा कर, पटाखे चलाकर जीत का इजहार किया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकरिणी सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by इंसाफ अली पत्रकार छीपाबड़ौद1
- झालावाड़ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, 24 से अधिक घायल, एक की मौत झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर नाहरडी और बोरबंद क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसों के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और एडीएम अभिषेक चारण अस्पताल पहुंचे तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस विधायक ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।1