logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*“स्व-गणना से सशक्त जनगणना: एसपी अमित कुमार ने ऑनलाइन प्रपत्र भरकर किया प्रेरक प्रयास”* झालावाड़, 4 मई। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के तहत जिले में स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्वयं ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरकर स्व-गणना की। उन्होंने इस पहल के माध्यम से आमजन को डिजिटल माध्यम से जुड़कर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना अवश्य करें और राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने आगे कहा कि सटीक एवं अद्यतन जनगणना से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है और उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच पाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सही जानकारी प्रदान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करे। जिला पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलेवासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और स्व-गणना के माध्यम से जनगणना 2027 को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ——००——

2 hrs ago
user_Hadoti samrat
Hadoti samrat
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago

*“स्व-गणना से सशक्त जनगणना: एसपी अमित कुमार ने ऑनलाइन प्रपत्र भरकर किया प्रेरक प्रयास”* झालावाड़, 4 मई। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के तहत जिले में स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्वयं ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरकर स्व-गणना की। उन्होंने इस पहल के माध्यम से आमजन को डिजिटल माध्यम से जुड़कर जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना अवश्य करें और राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने आगे कहा कि सटीक एवं अद्यतन जनगणना से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है और उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच पाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सही जानकारी प्रदान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करे। जिला पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलेवासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और स्व-गणना के माध्यम से जनगणना 2027 को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ——००——

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Hadoti samrat
    1
    Post by Hadoti samrat
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • झालावाड़ में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, दो दर्जन से अधिक घायल, एक की मौत; डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर एक साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए, जहां शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। वहीं उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायलों को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पहला हादसा नाहरडी के पास हुआ, जहां शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरा हादसा बोरबंद क्षेत्र में हुआ, जहां एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रॉलियों में चार दर्जन से अधिक लोग सवार थे। दोनों हादसों में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घायलों में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अजय सिंह राठौड़, अमित कुमार तथा अभिषेक चारण एसआरजी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    1
    झालावाड़ में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, दो दर्जन से अधिक घायल, एक की मौत; डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल
झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर एक साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए, जहां शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं। हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। वहीं उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायलों को आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
पहला हादसा नाहरडी के पास हुआ, जहां शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तत्काल झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरा हादसा बोरबंद क्षेत्र में हुआ, जहां एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रॉलियों में चार दर्जन से अधिक लोग सवार थे।
दोनों हादसों में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घायलों में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अजय सिंह राठौड़, अमित कुमार तथा अभिषेक चारण एसआरजी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दुबलिया
    2
    दुबलिया
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल सेवा दल रामगंजमंडी मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। पिछले 7 दिनों से दल के सदस्य लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पानी के साथ-साथ केरी का पना (अच), नींबू पानी, ककड़ी और शरबत का वितरण कर रहे हैं। तेज गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है। सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिदिन जारी है, जिससे लोगों में जल सेवा दल के प्रति आभार का भाव देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी जल सेवा दल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन रुकते ही निःशुल्क ठंडा पानी, नींबू की शिकंजी एवं अन्य शीतल पेय वितरित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म के साथ-साथ डिब्बों तक पहुंचकर यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में तुरंत राहत मिल रही है। जल सेवा दल के सदस्य न सिर्फ पानी पिलाने तक सीमित हैं, बल्कि कई स्थानों पर राहगीरों को हल्का नाश्ता भी उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे सेवा कार्य और अधिक प्रभावी बन गया है। दल के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इस सेवा को निरंतर जारी रखा जाएगा और जरूरत के अनुसार इसे और विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
    1
    क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल सेवा दल रामगंजमंडी मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। पिछले 7 दिनों से दल के सदस्य लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पानी के साथ-साथ केरी का पना (अच), नींबू पानी, ककड़ी और शरबत का वितरण कर रहे हैं।
तेज गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है। सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिदिन जारी है, जिससे लोगों में जल सेवा दल के प्रति आभार का भाव देखने को मिल रहा है।
विशेष रूप से रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी जल सेवा दल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन रुकते ही निःशुल्क ठंडा पानी, नींबू की शिकंजी एवं अन्य शीतल पेय वितरित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म के साथ-साथ डिब्बों तक पहुंचकर यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में तुरंत राहत मिल रही है। जल सेवा दल के सदस्य न सिर्फ पानी पिलाने तक सीमित हैं, बल्कि कई स्थानों पर राहगीरों को हल्का नाश्ता भी उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे सेवा कार्य और अधिक प्रभावी बन गया है। दल के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इस सेवा को निरंतर जारी रखा जाएगा और जरूरत के अनुसार इसे और विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
    1
    सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
    user_Malva Darshan News
    Malva Darshan News
    Reporter Ramganj Mandi, Kota•
    14 hrs ago
  • भाजपा ने मनाया जीत का जश्न असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी तीनों राज्यों में चुनाव परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छबड़ा पर जीत का जश्न मनाया, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुह मीठा कर, पटाखे चलाकर जीत का इजहार किया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकरिणी सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भाजपा ने मनाया जीत का जश्न 
असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी तीनों राज्यों में चुनाव परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छबड़ा पर जीत का जश्न मनाया,  कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुह मीठा कर, पटाखे चलाकर जीत का इजहार किया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता, मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकरिणी सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by इंसाफ अली पत्रकार छीपाबड़ौद
    1
    Post by इंसाफ अली पत्रकार छीपाबड़ौद
    user_इंसाफ अली पत्रकार छीपाबड़ौद
    इंसाफ अली पत्रकार छीपाबड़ौद
    Local News Reporter छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • झालावाड़ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, 24 से अधिक घायल, एक की मौत झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर नाहरडी और बोरबंद क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसों के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और एडीएम अभिषेक चारण अस्पताल पहुंचे तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस विधायक ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    झालावाड़ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, 24 से अधिक घायल, एक की मौत
झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर नाहरडी और बोरबंद क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
हादसों के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और एडीएम अभिषेक चारण अस्पताल पहुंचे तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस विधायक ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.