Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
Malva Darshan News
सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
More news from राजस्थान and nearby areas
- क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जल सेवा दल रामगंजमंडी मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। पिछले 7 दिनों से दल के सदस्य लगातार आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंडे पानी के साथ-साथ केरी का पना (अच), नींबू पानी, ककड़ी और शरबत का वितरण कर रहे हैं। तेज गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को इस सेवा से काफी राहत मिल रही है। सेवा कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतिदिन जारी है, जिससे लोगों में जल सेवा दल के प्रति आभार का भाव देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर भी जल सेवा दल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को ट्रेन रुकते ही निःशुल्क ठंडा पानी, नींबू की शिकंजी एवं अन्य शीतल पेय वितरित किए जा रहे हैं। स्वयंसेवक प्लेटफॉर्म के साथ-साथ डिब्बों तक पहुंचकर यात्रियों को सेवा प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में तुरंत राहत मिल रही है। जल सेवा दल के सदस्य न सिर्फ पानी पिलाने तक सीमित हैं, बल्कि कई स्थानों पर राहगीरों को हल्का नाश्ता भी उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे सेवा कार्य और अधिक प्रभावी बन गया है। दल के सदस्यों ने बताया कि आगे भी इस सेवा को निरंतर जारी रखा जाएगा और जरूरत के अनुसार इसे और विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।1
- सुल्तानपुर में सरताज टेलर व कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग1
- शाकिर खान चेचट कोटा कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार जब्त की है। कार्रवाई थाना चेचट पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर ने बताया कि 3 मई 2026 को चेचट थाना पुलिस मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अमझार नदी की पुलिया के पास दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के 8 लाइन रोड पर एक संदिग्ध क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाते हुए चेचट की ओर ले गया। करीब 500 मीटर आगे कार छोड़कर चालक व उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर फरार हो गए। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 15 कट्टों में पैक 3005 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। जांच में कार पर लगी दिल्ली नंबर की फर्जी नंबर प्लेट भी मिली। शराब को कार की पिछली सीट और डिग्गी में छिपाकर गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- झालावाड़ में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे, 24 से अधिक घायल, एक की मौत झालावाड़ जिले में सोमवार दोपहर नाहरडी और बोरबंद क्षेत्र में दो अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे हो गए। शादी समारोह में जा रहे लोगों से भरी दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिससे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसों के बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार और एडीएम अभिषेक चारण अस्पताल पहुंचे तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस विधायक ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है।1
- jhalawad Patrika news vitran mananiy bachaye bacche ki Jaan mrut hone ke bad bhi mananiy nahin chhoda bacche ko aisi khabar ke liye hamare Sath Bane Rahe1
- दुबलिया2
- कार्यक्रम की शुरुआत रावतभाटा के उपजिला अस्पताल से की गई। जहां भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे, जहां गायों को हरा चारा, फल, सब्जियां एवं दलिया खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया। इसके बाद क्रेशर बस्ती में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच फल, बिस्किट तथा जूते-चप्पलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना के साथ समाज के वंचित वर्ग की सहायता कर जन्मदिन को सार्थक बनाया। कार्यक्रम में रावतभाटा नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार वधवा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेंद्र सिंह हाड़ा, प्रहलाद जाट, मंजूलता जगम, पूर्व सरपंच कुशाल बारेशा, भुवनेश नागर, डॉक्टर तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, रामेश्वर लाल चौधरी, दिनेश सेन, मुकेश देरा, हरीश राठौड़, विष्णु राठौर, पप्पू पंडित, विजय गुप्ता, जितेंद्र जैन, राजू चौधरी, लीला चारण, गुलाब कंवर, आशा व्यास, रूपकला पारेता, मीनू पटेल, महेश शर्मा, राहुल राठौर, सिद्धार्थ वाधवा, कानाराम चारण, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह जगपुरा, कैलाश माहेश्वरी, विकास धाकड़, कपिल शर्मा, मिथिलेश सिंह, रामविलास लोधा, मुकेश त्रिपाठी, जगदीश छाबड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र 3 मई को इमारत से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्र का पढ़ाई के दबाव को लेकर दर्द झलका है। सुसाइड नोट में भावुक संदेश छात्र ने अपने आखिरी शब्दों में परिवार और दोस्तों के नाम एक भावुक संदेश छोड़ा है। सुसाइड नोट के अनुसारः परिवार से माफी: छात्र ने लिखा, "मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। ऐसी पढ़ाई नहीं कर पाया, जिससे नीट में सिलेक्ट हो सकूं। मम्मी-पापा सॉरी है।" दोस्तों का आभार: उसने अपने मित्रों को याद करते हुए लिखा, "दोस्तों, सहयोग करने के लिए धन्यवाद।" कोटा स्टोरीलाइनः बढ़ता दबाव और चिंता का विषय कोटा में छात्रों द्वारा उठाए जा रहे इस तरह के आत्मघाती कदम प्रशासन और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। परीक्षा के ऐन वक्त पहले हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगिता के बोझ और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मदद के लिए संपर्क करें: अगर आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों या विशेषज्ञों से बात करें। जीवन अनमोल है।1