Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत में धरने में बैठे भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने पहुंची वार्ड 2 जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जिला पंचायत के विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सदस्य
Abhishek Pandey
जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत में धरने में बैठे भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने पहुंची वार्ड 2 जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जिला पंचायत के विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सदस्य
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।1
- जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत में धरने में बैठे भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने पहुंची वार्ड 2 जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जिला पंचायत के विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सदस्य1
- रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर। रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर वार्ड क्रमांक-15 में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां विनीत मिश्रा (करीब 40 वर्ष) की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर एक अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। हालांकि, उसमें क्या लिखा है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, विनीत मिश्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल किसी पारिवारिक विवाद या आर्थिक परेशानी की पुष्टि नहीं हुई है। समान थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच जारी है। महत्वपूर्ण सूचना: यह खबर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मौत के कारणों और मामले से जुड़े तथ्यों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी. #Rewa #MPNews #BreakingNews #RewaPolice #SuicideCase #MPNewsUpdateFast #CrimeNews #MadhyaPradeshNews1
- फाइलों में बंद, फील्ड में चालू: बॉर्डरों पर परिवहन चेक पोस्ट की अवैध वसूली बरकरार 💥 *बड़ी खबर*💥 *फाइलों में बंद, फील्ड में चालू: बॉर्डरों पर परिवहन चेक पोस्ट की अवैध वसूली बरकरार* मध्यप्रदेश सरकार के आदेश कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। प्रदेश में परिवहन चेक पोस्ट आधिकारिक तौर पर बंद होने के बावजूद राजस्थान सीमा से सटे नयागांव बॉर्डर पर ट्रक चालकों से सरेआम अवैध वसूली जारी है। हाल ही में एक ट्रक ड्राइवर ने इस खुली वसूली का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। तमाम शिकायतों और पुख्ता सबूतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं और धड़ल्ले से अवैध वसूली का यह खेल चल रहा है।1
- _सतना जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के बाद नया विवाद, 15 दिन बाद भी पटवारी ने नहीं सौंपा चार्ज_ _सतना जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के बाद नया विवाद, 15 दिन बाद भी पटवारी ने नहीं सौंपा चार्ज_ _"रिश्वतखोर पटवारियों की विदाई पर खुशी, पर चार्ज न देने से ग्रामीणों में आक्रोश"_ _राइजिंग सतना_ _रामदत्त दाहिया_✍🏻 _रामपुर बघेलान, सतना_ जिला सतना के तहसील रामपुर बघेलान के ग्राम खरवाही एवं चोरहटा की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग प्रशासन ने मान ली थी। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे _हल्का चोरहटा के पटवारी श्री सत्येंद्र पांडेय_ एवं _हल्का खरवाही के पटवारी श्री अर्चित शर्मा_ का स्थानांतरण कर दिया गया था। उस समय पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर थी। लेकिन अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। *चार्ज न देने से बढ़ा विवाद* शिकायत के बाद हुए ट्रांसफर के बावजूद _हल्का चोरहटा के पटवारी सत्येंद्र पांडेय_ द्वारा आज तक नव नियुक्त पटवारी _श्री विकास विश्वकर्मा_ को चार्ज नहीं सौंपा गया है। आरोप है कि जानबूझकर कार्य में बाधा डाली जा रही है, जिससे आम जनता, गरीब, किसान और मजदूरों के राजस्व संबंधी काम अटके पड़े हैं। *ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी* चार्ज न मिलने से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ट्रांसफर के आदेश के बाद भी पुराने पटवारी द्वारा कुर्सी न छोड़ना सीधे-सीधे शासनादेश की अवहेलना है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 2-3 दिन के अंदर चार्ज नहीं सौंपा गया तो _पटवारी सत्येंद्र पांडेय के खिलाफ जन आंदोलन_ किया जाएगा और _पटवारी भवन के सामने धरना_ दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। *जनता ने पहले जताया था आभार* पहले इस त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्रवासियों ने _श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय, रामपुर बघेलान_ एवं _श्रीमान कलेक्टर महोदय, सतना_ का धन्यवाद किया था। अब लोगों की मांग है कि आदेश का तत्काल पालन करवाकर नए पटवारी को चार्ज दिलाया जाए, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी राजस्व व्यवस्था बहाल हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से ही आम जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा।1
- मनगवां विधानसभा वासियों के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली सौगात! *उप ** *स्वास्थ्य केंद्र से* *PHC** *में* *उन्नयन* सथनी, मनगवां में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में उन्नयन कर दिया गया है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों को बेहतर, आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम है। *इस अनुपम सौगात के* *लिए समस्त* *क्षेत्रवासियों की ओर से—* *माननीय मुख्यमंत्री डॉ.* मोहन यादव जी, *माननीय उप मुख्यमंत्री* राजेन्द्र शुक्ला जी, *और माननीय विधायक* नरेन्द्र प्रजापति जी का हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद! *मनगवां विधानसभा को* *मिली बड़ी सौगात!* 🏥✨ सथनी (मनगवां) में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में उन्नयन होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई। यह निर्णय हमारे क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम है। *विकास तिवारी* *मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी* (जनपद सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष - जनपद सदस्य संघ, पूर्व सरपंच) #Mangawan #Healthcare #Development #BJP #MadhyaPradesh #PublicHealth #PHC1
- जिला रीवा मध्य प्रदेश हुजूर 250 करोड़की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर रीवा शहर में दो मैरिज गार्डन को हटाया गया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 250 करोड़ रूपए मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया यह कार्यवाही नगर निगम क्षेत्र के धोविया टंकी के पास अनाथालय से लगी सरकारी जमीन पर की गई यह वर्षों से उत्सव मैरिज गार्डन एवं विंध्या मैरिज गार्डन अवैध रूप से संचालित था कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर राजस्व विभाग नगर पालिक निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया1