logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया

8 hrs ago
user_Pukhraj soni
Pukhraj soni
Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
8 hrs ago

बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया
    1
    बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया
बालोतरा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन किया गया
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ग्राम पंचायत ईमित्र प्लस पर सेवा संकल्प कार्यक्रम देखा सिवाना क्षेत्र के मोतीसरा ग्राम पंचायत स्थित ईमित्र प्लस मशीन पर लाइव कार्यक्रम सेवा संकल्प सभा ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने देखा।
    2
    ग्राम पंचायत ईमित्र प्लस पर सेवा संकल्प कार्यक्रम देखा
सिवाना क्षेत्र के मोतीसरा ग्राम पंचायत स्थित ईमित्र प्लस मशीन पर लाइव कार्यक्रम सेवा संकल्प सभा ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने देखा।
    user_DP NEWS MEDIA
    DP NEWS MEDIA
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    3
    जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बस रोकने पर क्यों मचा बवाल? चुनावी घमासान में गाड़ी पर हमला? बस रोकने पर क्यों मचा बवाल? चुनावी घमासान में गाड़ी पर हमला? जोधपुर में चुनावी घमासान! बस रोकने को लेकर विवाद, भाजयुमो नेता की गाड़ी में तोड़फोड़
    1
    बस रोकने पर क्यों मचा बवाल?
चुनावी घमासान में गाड़ी पर हमला?
बस रोकने पर क्यों मचा बवाल?
चुनावी घमासान में गाड़ी पर हमला?
जोधपुर में चुनावी घमासान! बस रोकने को लेकर विवाद, भाजयुमो नेता की गाड़ी में तोड़फोड़
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मेहता प्रसन्नचंद के सिर पर सजा महापौर का ताज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंडी में की आतिशबाजी जोधपुर। जोधपुर की शहरी सरकार पर आज से भाजपा का राज काबिज हो गया। शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में संघ पृष्ठभूमि के भाजपा उम्मीदवार प्रसन्नचंद मेहता ने कांग्रेस के हाईब्रिड प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 6 मतों के अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की। जीत के बाद मेहता ने कहा कि उन्हें 53 वोट मिले। महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 47 वोट पड़े। मेयर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 51 वोट का था। भाजपा के पास 45 और कांग्रेस के पास 44 पार्षद थे। वहीं, 10 निर्दलीय और एक आरएलपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 7 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन देते हुए पार्टी की सदस्यता ली थी। उनमे माली समाज के पार्षदों पर स्वजातीय उम्मीदवार राजेन्द्र सोलंकी को उनके समर्थन मे क्रॉस वोटिंग का भरोसा था, लेकिन वे भाजपा का दामन पकड़कर दगा देने के मूड मे नही दिखे । ऐसे में भाजपा के पास 52 का बहुमत आ गया था एक अतिरिक्त वोट क्रॉस वोटिंग के जरिये आया बताते हैं।। वहीं, चुनाव से पहले कांग्रेस का दावा था कि उनके पास भी निर्दलीय प्रत्याशियों का पूरा समर्थन प्राप्त है, लेकिन उनका यह दावा निराधार निकला।
    2
    मेहता प्रसन्नचंद के सिर पर सजा महापौर का ताज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंडी में की आतिशबाजी
जोधपुर। जोधपुर की शहरी सरकार पर
आज से भाजपा का राज काबिज हो गया। शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में संघ पृष्ठभूमि के भाजपा उम्मीदवार प्रसन्नचंद मेहता ने कांग्रेस के हाईब्रिड प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 6 मतों के अंतर से शिकस्त देकर जीत हासिल की। जीत के बाद मेहता ने कहा कि उन्हें 53 वोट मिले। महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 47 वोट पड़े।
मेयर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 51 वोट का था। भाजपा के पास 45 और कांग्रेस के पास 44 पार्षद थे। वहीं, 10 निर्दलीय और एक आरएलपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 7 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन देते हुए पार्टी की सदस्यता ली थी। उनमे माली समाज के पार्षदों पर स्वजातीय उम्मीदवार राजेन्द्र सोलंकी को उनके समर्थन मे क्रॉस वोटिंग का भरोसा था, लेकिन वे भाजपा का दामन पकड़कर दगा देने के मूड मे नही दिखे ।
ऐसे में भाजपा के पास 52 का बहुमत आ गया था एक अतिरिक्त वोट क्रॉस वोटिंग के जरिये आया बताते हैं।।
वहीं, चुनाव से पहले कांग्रेस का दावा था कि उनके पास भी निर्दलीय प्रत्याशियों का पूरा समर्थन प्राप्त है, लेकिन उनका यह दावा निराधार निकला।
    user_दिव्य संस्कार न्यूज़
    दिव्य संस्कार न्यूज़
    Photographer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजी पाली नगरी: 1000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन संपन्न ​रिपोर्टर: दिपांशु चौहान | पाली ​पाली। धर्मनगरी पाली में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण समापन हुआ। शहर के विभिन्न पांडालों, मोहल्लों और घर-घर में स्थापित 1000 से अधिक छोटी-बड़ी सिद्धिविनायक गणेश जी की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" और "एक दो तीन चार, गणपति जी की जय जयकार" के गगनभेदी जयकारों से पूरी पाली नगरी गुंजायमान हो उठी। ​झांकियों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब मुख्य विसर्जन शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु एवं युवा थिरकते नजर आए। अबीर-गुलाल की होली के बीच श्रद्धालुओं ने बाप्पा को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि की कामना के साथ अंतिम विदाई दी। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से गुजरती शोभायात्रा पर शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ​प्रशासनिक सतर्कता और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। बांडी नदी तट, शहर के प्रमुख तालाबों तथा विशेष रूप से तैयार किए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ​किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, गोताखोर टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रखी गईं। नगर परिषद की ओर से सभी विसर्जन स्थलों पर क्रेन, पर्याप्त रोशनी और सफाई के विशेष प्रबंध किए गए थे। ​प्रशासनिक मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से गणेश विसर्जन का यह भव्य और ऐतिहासिक आयोजन शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    गणपति बाप्पा मोरया के जयकारों से गूंजी पाली नगरी: 1000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन संपन्न
​रिपोर्टर: दिपांशु चौहान | पाली
​पाली। धर्मनगरी पाली में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का भव्य एवं उल्लासपूर्ण समापन हुआ। शहर के विभिन्न पांडालों, मोहल्लों और घर-घर में स्थापित 1000 से अधिक छोटी-बड़ी सिद्धिविनायक गणेश जी की प्रतिमाओं का गाजे-बाजे और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" और "एक दो तीन चार, गणपति जी की जय जयकार" के गगनभेदी जयकारों से पूरी पाली नगरी गुंजायमान हो उठी।
​झांकियों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
मुख्य विसर्जन शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु एवं युवा थिरकते नजर आए। अबीर-गुलाल की होली के बीच श्रद्धालुओं ने बाप्पा को रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि की कामना के साथ अंतिम विदाई दी। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से गुजरती शोभायात्रा पर शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
​प्रशासनिक सतर्कता और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। बांडी नदी तट, शहर के प्रमुख तालाबों तथा विशेष रूप से तैयार किए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
​किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, गोताखोर टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रखी गईं। नगर परिषद की ओर से सभी विसर्जन स्थलों पर क्रेन, पर्याप्त रोशनी और सफाई के विशेष प्रबंध किए गए थे।
​प्रशासनिक मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से गणेश विसर्जन का यह भव्य और ऐतिहासिक आयोजन शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बीवीएस क्लब की गजानन प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे हुआ भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजी पाली की धारा ​पाली। शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच बीवीएस क्लब (BVS Club) पाली द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। ​विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभिनी विदाई दी। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। ​देर रात 12:15 बजे बीवीएस क्लब के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महाआरती कर प्रतिमा का जल प्रवाह किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। ​रिपोर्टर: दीपांशु चौहान (Deepanshu Chouhan)
    4
    बीवीएस क्लब की गजानन प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे हुआ भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजी पाली की धारा
​पाली।
शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच बीवीएस क्लब (BVS Club) पाली द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ विसर्जन किया गया।  
​विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभिनी विदाई दी। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया।  
​देर रात 12:15 बजे बीवीएस क्लब के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महाआरती कर प्रतिमा का जल प्रवाह किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।  
​रिपोर्टर: दीपांशु चौहान (Deepanshu Chouhan)
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
    3
    *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन*
*जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.