*पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
*पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी
संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा
है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
- जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे3
- ग्राम पंचायत ईमित्र प्लस पर सेवा संकल्प कार्यक्रम देखा सिवाना क्षेत्र के मोतीसरा ग्राम पंचायत स्थित ईमित्र प्लस मशीन पर लाइव कार्यक्रम सेवा संकल्प सभा ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने देखा।2
- शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया4
- बलाना स्कूल में जूडो प्रतियोगिता पाली जिला स्तरीय1
- गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने तथा चोरी का माल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मारवाड़ गोडवाड़ न्यूज़1
- वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।3
- *गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप* *एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है। मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।2