वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली,। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल “आंगन मिलन सेवा” के तहत आज पाली जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनसहभागिता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कुल 1,441 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 582 आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि शेष सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं के प्रति सम्मान एवं विश्वास को बढ़ावा देना तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों, अभिभावकों, समुदाय के सदस्यों एवं बड़े-बुजुर्गों की सहभागिता रही। समुदाय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभिनंदन किया गया तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सेवाओं की सराहना की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में उपस्थित समुदाय को जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं सेवाओं में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों की साज-सज्जा, रंगोली, पोषण संदेश, बच्चों एवं लाभार्थियों की सहभागिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय के लिए संवाद एवं जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सेवाएं प्रदान करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और समुदाय के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेवासियों से आह्वान किया गया कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें।3
- जालोद शुक्रवार को सत्यनारायण मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर कथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ पंडित जितेंद्र दवे ने कथा का वाचन किया इस दौरान भगवान अनंत की महा आरती आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे3
- राहुल गांधी हमेशा से कह रहे हैं के वोट चोरी हो रही है मगर? 2014के बाद हर राज मैं वोट चोरी नाम काटने का मामला राहुल गांधी उठा रहे थे के सरकार चोरी की है लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी चोरों का साथ दे रही थी सुनवाई नहीं सिधा कह कर खारिज किया जा रहा है जितना गुनाह ज्ञानेश कुमार और इनके पहले रह चुके हैं सीईसी उनका भी था हमारे साथ ए जे सुप्रीम कोर्ट के CJI की भी है जिसने गुलामी का पत्ता बीजेपी का पहन लिया और जनता का विश्वास तोड़ा आज संविधान की धजियां उड़ाई गई जोशी संधू की सच्चाई के बाद बीजेपी ज्ञानेश को बचाएगी और जोशी और संधू के खिलाफ ई डी सी बी आई का हमला होगा ज्ञानेश से पूछना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना चाहिए दर्ज करो हां संभव नहीं होगा बिका हुआ CJI होगई के समय से अब तक के CJI सरकार की काठ पुतली है जनता का विश्वास खो चुके हैं टीएमसी के बारे में मुख्य बिड़ला को कोई आदेश नहीं, ममता की पार्टी उधव ठाकरे के बारे में नहीं, अब कोई जरूरी नहीं, देश में कोई सख्त फैसला नहीं1
- यात्रा का आनंद लेते हुए रमेश जी पुरबिया नंदू बाई यात्रा काआनंद लेते हुए संवाददाता नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से4
- पाली में पहली बार 53 परिवारों ने किया सामूहिक अनंत उद्यापन, धर्ममय हुआ गीता मंदिर परिसर भगवान अनंत की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र, कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन; आज पंचमुखी बालाजी मंदिर में होगा सुंदरकांड पाली,ब्युरो मनीष राठौड़। श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति के युवा संगठन की ओर से पाली में पहली बार आयोजित सामूहिक अनंत उद्यापन शुक्रवार को श्री गीता मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। आयोजन में पाली, जोधपुर, माउंट आबू सहित विभिन्न स्थानों से आए 53 परिवारों के पति-पत्नी ने सामूहिक रूप से भगवान अनंत का उद्यापन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंचदेव पूजन से हुआ। पं. संजय अवस्थी, पं. विशाल जोशी, आचार्य शास्त्री कृष्णकांत मिश्रा सहित पंडितों की टीम ने वैदिक विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान कराया। इसके बाद अनंत सूत्रों का षोडशोपचार पूजन किया गया तथा आचार्य कृष्णकांत मिश्रा ने अनंत भगवान की कथा सुनाते हुए इसके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। भव्य झांकी और कलश यात्रा बनी आकर्षण गीता मंदिर परिसर में केले के वृक्षों एवं पत्तों से भगवान अनंत की विशेष झांकी सजाई गई। भगवान विष्णु के मनमोहक स्वरूप और दुग्ध तलैया की सजावट ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। अनुष्ठान के बाद गीता मंदिर से गांधी मूर्ति, समाज भवन होते हुए शिववाड़ी तक कलश यात्रा निकाली गई। समाज भवन में उद्यापनकर्ताओं का स्वागत एवं दक्षिणा प्रदान की गई। इसके बाद महालक्ष्मी स्तुति, अर्पण, सामूहिक प्रसादी एवं न्याति भोज हुआ। सामूहिक आयोजन से कम हुआ खर्च समाज अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि एक परिवार के उद्यापन में करीब दो लाख रुपए तक खर्च आता है, जबकि सामूहिक आयोजन में करीब 15 हजार रुपए में धार्मिक संस्कार सम्पन्न हुए। उन्होंने कहा कि आयोजन से धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक सहभागिता और युवाओं की सनातन संस्कृति से जुड़ाव को बढ़ावा मिला। 108 स्वामी प्रेमानंद महाराज, परमाध्यक्ष गीता मंदिर ने आशीर्वचन देते हुए अनंत कथा को भगवान श्रीकृष्ण के वचन बताते हुए आयोजन को संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में पाली सहित बडौदा, सोजत, जयपुर, जोधपुर, कंटालिया, रोहट, जालोर, अजमेर और माउंट आबू से आए समाजबंधुओं ने सहभागिता की। *आज पंचमुखी बालाजी के समक्ष होगा सुंदरकांड पाठ* महालक्ष्मी महोत्सव की श्रृंखला में शनिवार को पंचमुखी बालाजी मंदिर के समक्ष सुंदरकांड का आयोजन होगा। हरीश दवे-अमिता परिवार की ओर से शाम 5 बजे पूजा-अर्चना के बाद आचार्य रघु मंडली के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। आयोजन में सिद्धार्थ दवे, संदीप दवे, अभिषेक व्यास, पुनीत त्रिवेदी, राकेश दवे, रविशंकर दवे, योगेंद्र औझा, मनोहर दवे सहित समाज की युवा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने सभी उद्यापनकर्ताओं, आचार्यों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे4
- बीजेपी और एसएस की मानसिकता दिखती है के नेहरूजी भारत के पहले पीएम भाजपा यानि हेमन्त विश्वास शर्मा जो खुद को सी एम कहते जाते हैं असम के ये मनसिकता दर्शन है भारत के पहले पी एम जवाहर लाल लाल नेहरू जी के खिलाफ के रात के अँधेरे में नेहरू जी की मूर्ति को जे सी बी से गिराया जाता है और भारत सरकार चुप बैठी निकम्मी बानी हुई है एक घोटालेबाज़ सी एम के सामने जिसने देश की आज़ादी के अंदर योग दान दिया हो बीजेपी और आर एस एस के जब सहयोगी गुलामी कर रहे थे अंग्रेज़ के एक पीएम सौतंत्रता सेनी का एपमान किया देश विद्रोह वाला काम कहीं बाबा साहब कहीं महात्मा गांधी अब नेहरू जी की प्रतिमा यानी बीजेपी आर एस एस उनका नाम मिटाना चाहती है दुनिया मैं कहीं जाओ झुकना गांधी के आगे और बोध का नाम के बिना कहीं हमें नहीं मिलेगी अंग्रेजों के गुलाम को आज भी उनकी गुलामी कर रहे हो संविधान कानून से ऊपर होते हैं बीजेपी के सीएम वक्त बदलने के बाद सोचो किया होगा1
- खरोकड़ा के संग्राम सिंह ने बॉक्सिंग में लहराया परचम, जीता सिल्वर मेडल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 81-91 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़ खरोकड़ा गाँव के युवा बॉक्सर संग्राम सिंह राजपुरोहित पुत्र हुकम सिंह ने 27वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला, ब्लॉक बाली में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में संग्राम सिंह ने 19 वर्ष छात्र वर्ग के 81-91 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में उनका सामना फालना के नोबल्स स्कूल के खिलाड़ी अविनाश कुमार से हुआ। कड़े मुकाबले के बाद संग्राम सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। संग्राम सिंह वर्तमान में कक्षा 11वीं के छात्र हैं और पार्श्वनाथ विद्यालय वरकाणा में अध्ययनरत हैं। वे खेलों में विशेष रुचि रखते हैं और बॉक्सिंग में अपना भविष्य बनाने का लक्ष्य रखते हैं। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संग्राम सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया।1