Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे
अशोक कुमार माली
शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे
More news from राजस्थान and nearby areas
- *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।3
- बीवीएस क्लब की गजानन प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे हुआ भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजी पाली की धारा पाली। शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच बीवीएस क्लब (BVS Club) पाली द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का देर रात 12:15 बजे पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा ढोल-नगाड़ों, ताशों और डीजे की भक्तिमय धुनों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभिनी विदाई दी। "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया। देर रात 12:15 बजे बीवीएस क्लब के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में महाआरती कर प्रतिमा का जल प्रवाह किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और बड़ी संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। रिपोर्टर: दीपांशु चौहान (Deepanshu Chouhan)4
- आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली,। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल “आंगन मिलन सेवा” के तहत आज पाली जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनसहभागिता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के कुल 1,441 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 582 आंगनवाड़ी केंद्रों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि शेष सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं के प्रति सम्मान एवं विश्वास को बढ़ावा देना तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों, अभिभावकों, समुदाय के सदस्यों एवं बड़े-बुजुर्गों की सहभागिता रही। समुदाय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का अभिनंदन किया गया तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सेवाओं की सराहना की गई। आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संबंधित सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में उपस्थित समुदाय को जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं सेवाओं में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी केंद्रों की साज-सज्जा, रंगोली, पोषण संदेश, बच्चों एवं लाभार्थियों की सहभागिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय के लिए संवाद एवं जागरूकता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सेवाएं प्रदान करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और समुदाय के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेवासियों से आह्वान किया गया कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करें।3
- राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन, रेवदर में 71 स्थानों पर एक सुर में गूंजा 'वंदे मातरम', 16 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया सस्वर गायन महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने (1856-2026) के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को विद्या भारती द्वारा देशभर में भव्य आयोजन किए गए। रेवदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सुबह 11 बजे एक साथ वंदेमातरम् गाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विस्तारक कमलेश, उपाध्यक्ष पूनम सिंह सोलंकी और प्रधानाचार्य प्रवीण रावल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बताया गया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम का वह महामंत्र है जिसने लाखों युवाओं में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा जगाई थी। आज 150 साल बाद भी इस गीत के स्वर धमनियों में राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं। संकुल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण रावल ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्षेत्र के कुल 71 स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इन सभी स्थानों को मिलाकर कुल 16 हजार 833 विद्यार्थियों ने पूरे गर्व के साथ अपनी सहभागिता निभाई। रावल ने बताया कि इसमें विद्या भारती के 6 स्कूलों के 2 हजार 700 विद्यार्थियों और अन्य 65 स्कूलों के 14 हजार 133 विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगीत के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।1
- राहुल गांधी हमेशा से कह रहे हैं के वोट चोरी हो रही है मगर? 2014के बाद हर राज मैं वोट चोरी नाम काटने का मामला राहुल गांधी उठा रहे थे के सरकार चोरी की है लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी चोरों का साथ दे रही थी सुनवाई नहीं सिधा कह कर खारिज किया जा रहा है जितना गुनाह ज्ञानेश कुमार और इनके पहले रह चुके हैं सीईसी उनका भी था हमारे साथ ए जे सुप्रीम कोर्ट के CJI की भी है जिसने गुलामी का पत्ता बीजेपी का पहन लिया और जनता का विश्वास तोड़ा आज संविधान की धजियां उड़ाई गई जोशी संधू की सच्चाई के बाद बीजेपी ज्ञानेश को बचाएगी और जोशी और संधू के खिलाफ ई डी सी बी आई का हमला होगा ज्ञानेश से पूछना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना चाहिए दर्ज करो हां संभव नहीं होगा बिका हुआ CJI होगई के समय से अब तक के CJI सरकार की काठ पुतली है जनता का विश्वास खो चुके हैं टीएमसी के बारे में मुख्य बिड़ला को कोई आदेश नहीं, ममता की पार्टी उधव ठाकरे के बारे में नहीं, अब कोई जरूरी नहीं, देश में कोई सख्त फैसला नहीं1
- पाली में पहली बार 53 परिवारों ने किया सामूहिक अनंत उद्यापन, धर्ममय हुआ गीता मंदिर परिसर भगवान अनंत की भव्य झांकी रही आकर्षण का केंद्र, कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन; आज पंचमुखी बालाजी मंदिर में होगा सुंदरकांड पाली,ब्युरो मनीष राठौड़। श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति के युवा संगठन की ओर से पाली में पहली बार आयोजित सामूहिक अनंत उद्यापन शुक्रवार को श्री गीता मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। आयोजन में पाली, जोधपुर, माउंट आबू सहित विभिन्न स्थानों से आए 53 परिवारों के पति-पत्नी ने सामूहिक रूप से भगवान अनंत का उद्यापन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंचदेव पूजन से हुआ। पं. संजय अवस्थी, पं. विशाल जोशी, आचार्य शास्त्री कृष्णकांत मिश्रा सहित पंडितों की टीम ने वैदिक विधि-विधान से पूजन-अनुष्ठान कराया। इसके बाद अनंत सूत्रों का षोडशोपचार पूजन किया गया तथा आचार्य कृष्णकांत मिश्रा ने अनंत भगवान की कथा सुनाते हुए इसके धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। भव्य झांकी और कलश यात्रा बनी आकर्षण गीता मंदिर परिसर में केले के वृक्षों एवं पत्तों से भगवान अनंत की विशेष झांकी सजाई गई। भगवान विष्णु के मनमोहक स्वरूप और दुग्ध तलैया की सजावट ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। अनुष्ठान के बाद गीता मंदिर से गांधी मूर्ति, समाज भवन होते हुए शिववाड़ी तक कलश यात्रा निकाली गई। समाज भवन में उद्यापनकर्ताओं का स्वागत एवं दक्षिणा प्रदान की गई। इसके बाद महालक्ष्मी स्तुति, अर्पण, सामूहिक प्रसादी एवं न्याति भोज हुआ। सामूहिक आयोजन से कम हुआ खर्च समाज अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि एक परिवार के उद्यापन में करीब दो लाख रुपए तक खर्च आता है, जबकि सामूहिक आयोजन में करीब 15 हजार रुपए में धार्मिक संस्कार सम्पन्न हुए। उन्होंने कहा कि आयोजन से धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक सहभागिता और युवाओं की सनातन संस्कृति से जुड़ाव को बढ़ावा मिला। 108 स्वामी प्रेमानंद महाराज, परमाध्यक्ष गीता मंदिर ने आशीर्वचन देते हुए अनंत कथा को भगवान श्रीकृष्ण के वचन बताते हुए आयोजन को संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में पाली सहित बडौदा, सोजत, जयपुर, जोधपुर, कंटालिया, रोहट, जालोर, अजमेर और माउंट आबू से आए समाजबंधुओं ने सहभागिता की। *आज पंचमुखी बालाजी के समक्ष होगा सुंदरकांड पाठ* महालक्ष्मी महोत्सव की श्रृंखला में शनिवार को पंचमुखी बालाजी मंदिर के समक्ष सुंदरकांड का आयोजन होगा। हरीश दवे-अमिता परिवार की ओर से शाम 5 बजे पूजा-अर्चना के बाद आचार्य रघु मंडली के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। आयोजन में सिद्धार्थ दवे, संदीप दवे, अभिषेक व्यास, पुनीत त्रिवेदी, राकेश दवे, रविशंकर दवे, योगेंद्र औझा, मनोहर दवे सहित समाज की युवा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने सभी उद्यापनकर्ताओं, आचार्यों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।4
- शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे4
- रेवदर में गणपति महोत्सव का भव्य समापन: डीजे और ढोल की धुन पर नाचते-गाते 'रेवदर चा राजा' को दी गई विदाई अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर रेवदर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में गणपति महोत्सव का हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ समापन हुआ। कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकालकर गजानन को भावभीनी विदाई दी गई और जगह-जगह 'गणपति बाप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे गूंजते रहे। कस्बे के सरेसी माता मंदिर में स्थापित 'रेवदर चा राजा' के महोत्सव का समापन बेहद भव्य रहा। पूजा-अर्चना के बाद गजानन की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में डीजे की धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों की संख्या में युवा और युवतियां नाचते-झूमते नजर आए। सजी-धजी ऊंटगाड़ी शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। गुरूवार रात्रि में 'रेवदर चा राजा' के दरबार में भव्य महाआरती और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बेवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के सेलवाड़ा बांध पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान से आरती की गई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भारी उत्साह के साथ बांध में गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। रेवदर मुख्यालय के अलावा उपखंड के अन्य गांवों में भी इसी तरह धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली गईं और शांतिपूर्ण तरीके से गणपति विसर्जन संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति के जयकारों से गुंजायमान रहा।1
- बीजेपी और एसएस की मानसिकता दिखती है के नेहरूजी भारत के पहले पीएम भाजपा यानि हेमन्त विश्वास शर्मा जो खुद को सी एम कहते जाते हैं असम के ये मनसिकता दर्शन है भारत के पहले पी एम जवाहर लाल लाल नेहरू जी के खिलाफ के रात के अँधेरे में नेहरू जी की मूर्ति को जे सी बी से गिराया जाता है और भारत सरकार चुप बैठी निकम्मी बानी हुई है एक घोटालेबाज़ सी एम के सामने जिसने देश की आज़ादी के अंदर योग दान दिया हो बीजेपी और आर एस एस के जब सहयोगी गुलामी कर रहे थे अंग्रेज़ के एक पीएम सौतंत्रता सेनी का एपमान किया देश विद्रोह वाला काम कहीं बाबा साहब कहीं महात्मा गांधी अब नेहरू जी की प्रतिमा यानी बीजेपी आर एस एस उनका नाम मिटाना चाहती है दुनिया मैं कहीं जाओ झुकना गांधी के आगे और बोध का नाम के बिना कहीं हमें नहीं मिलेगी अंग्रेजों के गुलाम को आज भी उनकी गुलामी कर रहे हो संविधान कानून से ऊपर होते हैं बीजेपी के सीएम वक्त बदलने के बाद सोचो किया होगा1