logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन, रेवदर में 71 स्थानों पर एक सुर में गूंजा 'वंदे मातरम', 16 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया सस्वर गायन महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने (1856-2026) के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को विद्या भारती द्वारा देशभर में भव्य आयोजन किए गए। रेवदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सुबह 11 बजे एक साथ वंदेमातरम् गाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विस्तारक कमलेश, उपाध्यक्ष पूनम सिंह सोलंकी और प्रधानाचार्य प्रवीण रावल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बताया गया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम का वह महामंत्र है जिसने लाखों युवाओं में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा जगाई थी। आज 150 साल बाद भी इस गीत के स्वर धमनियों में राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं। संकुल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण रावल ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्षेत्र के कुल 71 स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इन सभी स्थानों को मिलाकर कुल 16 हजार 833 विद्यार्थियों ने पूरे गर्व के साथ अपनी सहभागिता निभाई। रावल ने बताया कि इसमें विद्या भारती के 6 स्कूलों के 2 हजार 700 विद्यार्थियों और अन्य 65 स्कूलों के 14 हजार 133 विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगीत के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।

7 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
7 hrs ago

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन, रेवदर में 71 स्थानों पर एक सुर में गूंजा 'वंदे मातरम', 16 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया सस्वर गायन महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने (1856-2026) के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को विद्या भारती द्वारा देशभर में भव्य आयोजन किए गए। रेवदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सुबह 11 बजे एक साथ वंदेमातरम् गाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विस्तारक कमलेश, उपाध्यक्ष पूनम सिंह सोलंकी और प्रधानाचार्य प्रवीण रावल विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बताया गया कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वाधीनता संग्राम का वह महामंत्र है जिसने लाखों युवाओं में देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा जगाई थी। आज 150 साल बाद भी इस गीत के स्वर धमनियों में राष्ट्रप्रेम का संचार करते हैं। संकुल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण रावल ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत क्षेत्र के कुल 71 स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इन सभी स्थानों को मिलाकर कुल 16 हजार 833 विद्यार्थियों ने पूरे गर्व के साथ अपनी सहभागिता निभाई। रावल ने बताया कि इसमें विद्या भारती के 6 स्कूलों के 2 हजार 700 विद्यार्थियों और अन्य 65 स्कूलों के 14 हजार 133 विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगीत के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन ### परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन शिवगंज। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से परमार परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं श्री सत्यनारायण कथा पाठ का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम खेतेन्द्र कुमार परमार के निज निवास पर आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे से श्री सत्यनारायण कथा पाठ तथा सुबह 11:15 बजे से अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं उद्यापन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे माली समाज छात्रावास, न्यू गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका के सामने भोजन प्रसादी रखी गई है। आयोजन श्रीमती चम्पादेवी एवं श्री खेतेन्द्रजी परमार के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर श्रीमती पूजादेवी एवं श्री जिनेश परमार, कीर्तिक परमार, हिमांशु परमार, शिवांश परमार सहित समस्त परमार परिवार ने श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है। निवास स्थल: खेतेन्द्र कुमार नारायणलालजी परमार, गोकुलवाड़ी बगीचे वाली गली, शिवगंज, जिला सिरोही। परमार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
    3
    परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन
### 
परमार परिवार के निज निवास पर आज होगा अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन
शिवगंज। परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा से परमार परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी उद्यापन एवं श्री सत्यनारायण कथा पाठ का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम खेतेन्द्र कुमार परमार के निज निवास पर आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे से श्री सत्यनारायण कथा पाठ तथा सुबह 11:15 बजे से अनंत चतुर्दशी व्रत कथा एवं उद्यापन कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे माली समाज छात्रावास, न्यू गोकुलवाड़ी स्थित तेजश्री वाटिका के सामने भोजन प्रसादी रखी गई है।
आयोजन श्रीमती चम्पादेवी एवं श्री खेतेन्द्रजी परमार के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर श्रीमती पूजादेवी एवं श्री जिनेश परमार, कीर्तिक परमार, हिमांशु परमार, शिवांश परमार सहित समस्त परमार परिवार ने श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को सपरिवार आमंत्रित किया है।
निवास स्थल: खेतेन्द्र कुमार नारायणलालजी परमार, गोकुलवाड़ी बगीचे वाली गली, शिवगंज, जिला सिरोही।
परमार परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन* *जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
    3
    *पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन*
*जालोर।* पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल* के समर्थन में जालोर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
एसबीआई कचहरी, जालोर के समक्ष आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व *SBIOA जालोर के जोनल सचिव श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह* ने किया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार के बावजूद कर्मचारियों को अभी भी पारंपरिक छह दिवसीय कार्य व्यवस्था में कार्य करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को निरंतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने तक संगठनात्मक स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की
पाली/बाली -  बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए।
आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक
मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति कैसे पाएं? श्राद्ध पक्ष में क्या करें क्या न करें | Mewar Ri Hari Goonj जय श्री कृष्णा, जय सनातन धर्म 🙏 श्राद्ध पक्ष आने वाला है और इस पावन काल में पितरों को प्रसन्न करके पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इस वीडियो में जानिए - 👉 पितृ दोष और कालसर्प दोष क्या होता है? इसके लक्षण क्या हैं? 👉 श्राद्ध पक्ष में क्या करें और क्या भूलकर भी न करें? 👉 पितरों की आत्मा की शांति के लिए अचूक उपाय, मंत्र और दान की विधि 👉 कौआ, गाय और कुत्ते को भोग क्यों दिया जाता है? अगर आपके घर में लगातार कलह, धन हानि, संतान में बाधा या काम में रुकावट आ रही है तो हो सकता है पितृ दोष कारण हो। इस वीडियो को अंत तक देखिए। वीडियो पसंद आये तो LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करना न भूलें। मेवाड़ री हरी गूंज - धर्म की आवाज, मेवाड़ की पहचान 📍 हर महादेव, घर-घर हरि नाम!
    1
    पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति कैसे पाएं? श्राद्ध पक्ष में क्या करें क्या न करें | Mewar Ri Hari Goonj
जय श्री कृष्णा, जय सनातन धर्म 🙏
श्राद्ध पक्ष आने वाला है और इस पावन काल में पितरों को प्रसन्न करके पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इस वीडियो में जानिए -
👉 पितृ दोष और कालसर्प दोष क्या होता है? इसके लक्षण क्या हैं?
👉 श्राद्ध पक्ष में क्या करें और क्या भूलकर भी न करें?
👉 पितरों की आत्मा की शांति के लिए अचूक उपाय, मंत्र और दान की विधि
👉 कौआ, गाय और कुत्ते को भोग क्यों दिया जाता है?
अगर आपके घर में लगातार कलह, धन हानि, संतान में बाधा या काम में रुकावट आ रही है तो हो सकता है पितृ दोष कारण हो। इस वीडियो को अंत तक देखिए।
वीडियो पसंद आये तो LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करना न भूलें।
मेवाड़ री हरी गूंज - धर्म की आवाज, मेवाड़ की पहचान
📍 हर महादेव, घर-घर हरि नाम!
    user_Udaipur News Agency
    Udaipur News Agency
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ग्राम पंचायत ईमित्र प्लस पर सेवा संकल्प कार्यक्रम देखा सिवाना क्षेत्र के मोतीसरा ग्राम पंचायत स्थित ईमित्र प्लस मशीन पर लाइव कार्यक्रम सेवा संकल्प सभा ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने देखा।
    2
    ग्राम पंचायत ईमित्र प्लस पर सेवा संकल्प कार्यक्रम देखा
सिवाना क्षेत्र के मोतीसरा ग्राम पंचायत स्थित ईमित्र प्लस मशीन पर लाइव कार्यक्रम सेवा संकल्प सभा ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने देखा।
    user_DP NEWS MEDIA
    DP NEWS MEDIA
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ: अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ की कामना के साथ अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन ​अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को ससम्मान विदाई देने के लिए आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र गणपति की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जहाँ चारों ओर गूंजते जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह पावन बना दिया। ​एकता का अनूठा प्रतीक: एक साथ निकला भव्य जुलूस ​इस वर्ष का गणेश विसर्जनोत्सव और भी अधिक खास और भव्य रहा, क्योंकि विभिन्न स्थानों पर स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं के पावन जुलूस एक साथ मिलकर निकले। एकता और सौहार्द का यह अद्भुत नजारा देखते ही बनता था, जहाँ सभी भक्त मिलकर एक ही उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। मुख्य चौराहे से शुरू होकर यह विशाल शोभायात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से परिक्रमा करते हुए पारंपरिक उल्लास के साथ आगे बढ़ी। ​उड़े गुलाल, गूंजा संगीत और हुआ पारंपरिक गरबा ​शोभायात्रा के मार्ग में उत्सव का उल्लास अपने चरम पर था। आकाश में उड़ता सतरंगी गुलाल और ढोल-ताशों की गूंजती थाप पर थिरकते भक्तों के कदम इस आयोजन में चार चांद लगा रहे थे। रास्ते में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा खेलकर अपनी लोक-संस्कृति और अनूठी आस्था का भव्य परिचय दिया, जिससे हर एक गली और चौराहा भक्तिमय ऊर्जा से जगमगा उठा। ​महाआरती और महाप्रसाद का वितरण ​शोभायात्रा जब पारंपरिक पड़ाव लीलसौर तालाब पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत अलौकिक था। विसर्जन से पूर्व विधि-विधान और पूरी तल्लीनता के साथ भगवान गणेश की महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बप्पा की आराधना की। आरती के पश्चात सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। ​सराहनीय व्यवस्था और भावुक विदाई ​इस विराट धार्मिक आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने में व्यापारी मंडल के अध्यक्ष, आदरणीय श्री प्रकाश जी कलाल एवं उनकी समर्पित समिति के सदस्यों ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई और संपूर्ण व्यवस्था का कुशल संचालन किया। अंत में "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ" के जयकारों और नम आँखों के साथ भक्तों ने अपने आराध्य को भावभीनी विदाई दी।
    4
    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ: अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ की कामना के साथ अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन
​अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को ससम्मान विदाई देने के लिए आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र गणपति की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जहाँ चारों ओर गूंजते जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह पावन बना दिया।  
​एकता का अनूठा प्रतीक: एक साथ निकला भव्य जुलूस
​इस वर्ष का गणेश विसर्जनोत्सव और भी अधिक खास और भव्य रहा, क्योंकि विभिन्न स्थानों पर स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं के पावन जुलूस एक साथ मिलकर निकले। एकता और सौहार्द का यह अद्भुत नजारा देखते ही बनता था, जहाँ सभी भक्त मिलकर एक ही उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। मुख्य चौराहे से शुरू होकर यह विशाल शोभायात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से परिक्रमा करते हुए पारंपरिक उल्लास के साथ आगे बढ़ी।  
​उड़े गुलाल, गूंजा संगीत और हुआ पारंपरिक गरबा
​शोभायात्रा के मार्ग में उत्सव का उल्लास अपने चरम पर था। आकाश में उड़ता सतरंगी गुलाल और ढोल-ताशों की गूंजती थाप पर थिरकते भक्तों के कदम इस आयोजन में चार चांद लगा रहे थे। रास्ते में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा खेलकर अपनी लोक-संस्कृति और अनूठी आस्था का भव्य परिचय दिया, जिससे हर एक गली और चौराहा भक्तिमय ऊर्जा से जगमगा उठा।  
​महाआरती और महाप्रसाद का वितरण
​शोभायात्रा जब पारंपरिक पड़ाव लीलसौर तालाब पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत अलौकिक था। विसर्जन से पूर्व विधि-विधान और पूरी तल्लीनता के साथ भगवान गणेश की महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बप्पा की आराधना की। आरती के पश्चात सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।  
​सराहनीय व्यवस्था और भावुक विदाई
​इस विराट धार्मिक आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने में व्यापारी मंडल के अध्यक्ष, आदरणीय श्री प्रकाश जी कलाल एवं उनकी समर्पित समिति के सदस्यों ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई और संपूर्ण व्यवस्था का कुशल संचालन किया। अंत में "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ" के जयकारों और नम आँखों के साथ भक्तों ने अपने आराध्य को भावभीनी विदाई दी।
    user_जितेन्द्र कुमार
    जितेन्द्र कुमार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे
    4
    शिवगंज नगर पालिका में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया
शिवगंज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कुंदनमल अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष कंचन देवी सोलंकी एवं 35 पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सिरोही क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष विक्रम देवासी, नगर मंडल अध्यक्ष तारा राम कुमावत, नगर निकाय चुनाव प्रभारी नरपत सिंह राड़बर, नारायण सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे 
आपको बता दे की इस आयोजन में पत्रकारों तक की सूचना नहीं देने से कई पत्रकार नहीं पहुंच पाए 
वही 35 पार्षदों में 12 नंबर वार्ड की पार्षद नहीं पहुंचे इस आयोजन में 
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहे
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
    1
    भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात
वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.