पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति कैसे पाएं? श्राद्ध पक्ष में क्या करें क्या न करें | Mewar Ri Hari Goonj जय श्री कृष्णा, जय सनातन धर्म 🙏 श्राद्ध पक्ष आने वाला है और इस पावन काल में पितरों को प्रसन्न करके पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इस वीडियो में जानिए - 👉 पितृ दोष और कालसर्प दोष क्या होता है? इसके लक्षण क्या हैं? 👉 श्राद्ध पक्ष में क्या करें और क्या भूलकर भी न करें? 👉 पितरों की आत्मा की शांति के लिए अचूक उपाय, मंत्र और दान की विधि 👉 कौआ, गाय और कुत्ते को भोग क्यों दिया जाता है? अगर आपके घर में लगातार कलह, धन हानि, संतान में बाधा या काम में रुकावट आ रही है तो हो सकता है पितृ दोष कारण हो। इस वीडियो को अंत तक देखिए। वीडियो पसंद आये तो LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करना न भूलें। मेवाड़ री हरी गूंज - धर्म की आवाज, मेवाड़ की पहचान 📍 हर महादेव, घर-घर हरि नाम!
पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति कैसे पाएं? श्राद्ध पक्ष में क्या करें क्या न करें | Mewar Ri Hari Goonj जय श्री कृष्णा, जय सनातन धर्म 🙏 श्राद्ध पक्ष आने वाला है और इस पावन काल में पितरों को प्रसन्न करके पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इस वीडियो में जानिए - 👉 पितृ दोष और कालसर्प दोष क्या होता है? इसके लक्षण क्या हैं? 👉 श्राद्ध पक्ष में क्या करें और क्या भूलकर भी न करें? 👉 पितरों की आत्मा की शांति के लिए अचूक उपाय, मंत्र और दान की विधि 👉 कौआ, गाय और कुत्ते को भोग क्यों दिया जाता है? अगर आपके घर में लगातार कलह, धन हानि, संतान में बाधा या काम में रुकावट आ रही है तो हो सकता है पितृ दोष कारण हो। इस वीडियो को अंत तक देखिए। वीडियो पसंद आये तो LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करना न भूलें। मेवाड़ री हरी गूंज - धर्म की आवाज, मेवाड़ की पहचान 📍 हर महादेव, घर-घर हरि नाम!
- गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब डीजे-ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, सैकड़ों ग्रामीणों ने लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला, उपखंड क्षेत्र में गणपति विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति जी की प्रतिमा को सजे-धजे वाहन में विराजित कर डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए सरोवर की ओर रवाना हुए। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का काफिला शामिल रहा। मार्ग में श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कार्यक्रम का समापन डूंगला के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को दस दिवसीय गणपति कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत रहे। विशेष अतिथि प्रशासक देवेंद्र सिंह तलावदा एवं डूंगला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष मेहता रहे। इस दौरान बड़ीसादड़ी विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट का मंदिर मंडल की ओर से स्वागत करते हुए साफा पहनाया गया। इसके बाद मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं, डूंगला एवं प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पैदल यात्रा करते हुए गणपति विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया गया। प्रसाद वितरण के साथ जताया आभार विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा सरोवर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के बाबूसिंह ने दस दिन तक चले गणपति महोत्सव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों तथा कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।3
- गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुड़ा कल्याण सिंह। गांव में तीन दिन पूर्व एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाओं पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज करने तथा चोरी का माल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए और गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। मारवाड़ गोडवाड़ न्यूज़1
- वार्ड बदलने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जितेन्द्र सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की पाली/बाली - बाली तहसील के खिमेल गांव में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और असंतोष का माहौल है। ग्रामीणों ने पुनर्गठन की प्रक्रिया में कुछ परिवारों के वार्ड बदले जाने और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुनर्गठन के बाद गांव के वार्डों का समीकरण पहले की तुलना में काफी बदल गया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ परिवार, जो पहले एक वार्ड में शामिल थे, पुनर्गठन के बाद दूसरे वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण प्रक्रिया और उसके आधार को स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे कई मामलों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, वार्डों में आरक्षण को लेकर भी ग्रामीण अपनी आपत्तियां जता रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुनर्गठन के बाद कुछ वार्डों में आरक्षण की स्थिति उनकी अपेक्षा से अलग सामने आई है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीण नेता जितेन्द्र सिंह ने भी पुनर्गठन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वार्डों में बदलाव किस आधार पर किए गए, इसकी जानकारी ग्रामीणों के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। आज खेड़ा देवी मंदिर परिसर में बैठक मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज रात खेड़ा देवी माताजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक में वार्ड पुनर्गठन, परिवारों के वार्ड परिवर्तन और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीण अपनी आपत्तियों को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखने और आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। हालांकि, पुनर्गठन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित प्रशासनिक रिकॉर्ड और अधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ: अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ की कामना के साथ अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लीलसौर तालाब में हुआ गणेशजी का भावपूर्ण विसर्जन अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को ससम्मान विदाई देने के लिए आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र गणपति की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जहाँ चारों ओर गूंजते जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह पावन बना दिया। एकता का अनूठा प्रतीक: एक साथ निकला भव्य जुलूस इस वर्ष का गणेश विसर्जनोत्सव और भी अधिक खास और भव्य रहा, क्योंकि विभिन्न स्थानों पर स्थापित सभी गणेश प्रतिमाओं के पावन जुलूस एक साथ मिलकर निकले। एकता और सौहार्द का यह अद्भुत नजारा देखते ही बनता था, जहाँ सभी भक्त मिलकर एक ही उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। मुख्य चौराहे से शुरू होकर यह विशाल शोभायात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से परिक्रमा करते हुए पारंपरिक उल्लास के साथ आगे बढ़ी। उड़े गुलाल, गूंजा संगीत और हुआ पारंपरिक गरबा शोभायात्रा के मार्ग में उत्सव का उल्लास अपने चरम पर था। आकाश में उड़ता सतरंगी गुलाल और ढोल-ताशों की गूंजती थाप पर थिरकते भक्तों के कदम इस आयोजन में चार चांद लगा रहे थे। रास्ते में महिलाओं ने पारंपरिक गरबा खेलकर अपनी लोक-संस्कृति और अनूठी आस्था का भव्य परिचय दिया, जिससे हर एक गली और चौराहा भक्तिमय ऊर्जा से जगमगा उठा। महाआरती और महाप्रसाद का वितरण शोभायात्रा जब पारंपरिक पड़ाव लीलसौर तालाब पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत अलौकिक था। विसर्जन से पूर्व विधि-विधान और पूरी तल्लीनता के साथ भगवान गणेश की महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर बप्पा की आराधना की। आरती के पश्चात सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। सराहनीय व्यवस्था और भावुक विदाई इस विराट धार्मिक आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने में व्यापारी मंडल के अध्यक्ष, आदरणीय श्री प्रकाश जी कलाल एवं उनकी समर्पित समिति के सदस्यों ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई और संपूर्ण व्यवस्था का कुशल संचालन किया। अंत में "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ" के जयकारों और नम आँखों के साथ भक्तों ने अपने आराध्य को भावभीनी विदाई दी।4
- शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज के वार्ड नंबर 7 में नितेश गोयल ने जीतते ही वार्ड वासियों के लिए संभाल शिवगंज आज दिनांक 25 सितंबर 2026 शहर के छावनी मोहल्ले में वार्ड संख्या 7 के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शपथ ग्रहण के 1 दिन बाद ही मोहल्ले में कार्य व्यवस्था संभालने में लग गए बद्रजी वास में इलेक्ट्रिक पोल टूटे हुए थे उन्हें नए सिरे से लगाने के आदेश दिए वही सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जाया जा लिया4
- तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा आसपुर में आदिनाथ दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को तपस्वियों का भव्य जुलूस निकाला गया । आसपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओ ने भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक, केशरपूजा पंचामृत अभिषेक, शान्तिधारा के साथ नित्य दिन की तरह आदीनाथ पूजा, दश लक्षणी पूजा सोलह कारण पूजा, पंचमेरू पूजा, नमीताथ पूजा की पुजा व विविध तरह की पुजाएं की गई। पूजा के बाद इन भगवान को अध्यं चढ़ाये गये । बाद शाम को दस लक्षणी उपवास के तपस्वियों निखिल पुत्र प्रकाश चंदावत,सीमा पत्नी कांतिलाल जैन एवं मनीष पुत्र मणिलाल चंदावत का मंदिर प्रांगण से बग्घियों में सवार कर वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा बैंड बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तपस्वी के घर पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के जयकारों से वातावरण को धर्ममई बना दिया । वहीं गरबो की धुन पर युवक युवतिया नाचते थिरकते गरबा डाँस कर रहे थे । रास्ते में तपस्वीयो का ग्रामीणों द्वारा बहुमान किया गया । शनिवार को तीनों तपस्वियों का पारणा करवाया जाएगा।इस अवसर पर इस अवसर पर मणिलाल जैन,नरेंद्र जैन,लक्ष्मीचंद जैन,केसरीमल रामा,सुशील जैन,महावीर जैन ,प्रकाश नागदा,अनिल जैन , कारूलाल जैन,रमेश जैन सहित जैन समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।1
- आज अनंत चतुरदस व्रत सोमेश्वर महादेव मंदिर पुनाली में भक्तजन भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित इसी क्रम में आज गणेश विसर्जन की बोली और महा आरती की बोली नर्मदा शंकर जी गंगाराम जी दवे ने ली गजानन महाराज की कृपा बनी रहे गणपति बप्पा मोरिया2
- *गणपति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप* *एसाऊ गांव में हादसा, झाड़ोली निवासी युवक की तलाश तेज; पुलिस-प्रशासन मौके पर* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिण्डवाड़ा। पिण्डवाड़ा के निकटवर्ती एसाऊ गांव में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। विसर्जन के दौरान एक युवक के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डूबा युवक झाड़ोली गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिण्डवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, वहीं सिरोही से सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी में युवक की तलाश तेज कर दी है। मौके पर पिण्डवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, डीएसपी राहुल मीणा, थानाधिकारी चैल सिंह, कांस्टेबल कल्याण सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-जाप्ता मौजूद है। देर शाम तक युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणपति विसर्जन में शामिल लोग जुट गए। पुलिस प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।2
- डूंगरपुर में झाड़ियों में मिला सड़ा-गला महिला का शव, 19 वर्षीय निशा कटारा के रूप में हुई पहचान डूंगरपुर। वरदा थाना क्षेत्र के नाल फला गांव में नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में गुरुवार को मिले सड़े-गले अज्ञात महिला के शव की शुक्रवार को पहचान हो गई। पुलिस ने शव की पहचान वस्सी घाटा निवासी 19 वर्षीय निशा कटारा के रूप में की है। निशा सागवाड़ा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को नाल फला सरपंच ने नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में सड़ा-गला शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव काफी सड़-गल जाने के कारण तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को वस्सी घाटा निवासी बाबूलाल कटारा मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव के कपड़ों और पहने हुए जूतों के आधार पर उसकी पहचान अपनी बेटी निशा कटारा के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता की ओर से पूर्व में सागवाड़ा थाने में भी एक मामला दर्ज करवाया गया था। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के साथ डीएनए सैंपल भी लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।1