गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब डीजे-ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, सैकड़ों ग्रामीणों ने लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला, उपखंड क्षेत्र में गणपति विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति जी की प्रतिमा को सजे-धजे वाहन में विराजित कर डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए सरोवर की ओर रवाना हुए। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का काफिला शामिल रहा। मार्ग में श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कार्यक्रम का समापन डूंगला के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को दस दिवसीय गणपति कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत रहे। विशेष अतिथि प्रशासक देवेंद्र सिंह तलावदा एवं डूंगला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष मेहता रहे। इस दौरान बड़ीसादड़ी विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट का मंदिर मंडल की ओर से स्वागत करते हुए साफा पहनाया गया। इसके बाद मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं, डूंगला एवं प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पैदल यात्रा करते हुए गणपति विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया गया। प्रसाद वितरण के साथ जताया आभार विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा सरोवर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के बाबूसिंह ने दस दिन तक चले गणपति महोत्सव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों तथा कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब डीजे-ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, सैकड़ों ग्रामीणों ने लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला, उपखंड क्षेत्र में गणपति विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति जी की प्रतिमा को सजे-धजे वाहन में विराजित कर डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए सरोवर की ओर रवाना हुए। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का काफिला शामिल रहा। मार्ग में श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे लगाते हुए चल
रहे थे। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कार्यक्रम का समापन डूंगला के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को दस दिवसीय गणपति कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत रहे। विशेष अतिथि प्रशासक देवेंद्र सिंह तलावदा एवं डूंगला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष मेहता रहे। इस दौरान बड़ीसादड़ी विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट का मंदिर मंडल की ओर से स्वागत करते हुए साफा पहनाया गया। इसके बाद मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं, डूंगला एवं प्रेमनगर क्षेत्र के
ग्रामीणों के साथ पैदल यात्रा करते हुए गणपति विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया गया। प्रसाद वितरण के साथ जताया आभार विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा सरोवर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के बाबूसिंह ने दस दिन तक चले गणपति महोत्सव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों तथा कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
- आज गणपति विसर्जन करने वाले जाते हुए अपनी सभ्यता के अनुसार हमारे गांव के विष्णु समाज के लोगों द्वारा गणपति विसर्जन करने के लिए जाते हुए अनुशासन परंपरा रीति रिवाज के अनुसार गणपति का हुआ विसर्जन बड़े-बूढ़े लोक लोक अनुशासन में मान सम्मान के अनुसार गणपति जी को विसर्जन करने जाते हुए लोग1
- गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार1
- पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति कैसे पाएं? श्राद्ध पक्ष में क्या करें क्या न करें | Mewar Ri Hari Goonj जय श्री कृष्णा, जय सनातन धर्म 🙏 श्राद्ध पक्ष आने वाला है और इस पावन काल में पितरों को प्रसन्न करके पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। इस वीडियो में जानिए - 👉 पितृ दोष और कालसर्प दोष क्या होता है? इसके लक्षण क्या हैं? 👉 श्राद्ध पक्ष में क्या करें और क्या भूलकर भी न करें? 👉 पितरों की आत्मा की शांति के लिए अचूक उपाय, मंत्र और दान की विधि 👉 कौआ, गाय और कुत्ते को भोग क्यों दिया जाता है? अगर आपके घर में लगातार कलह, धन हानि, संतान में बाधा या काम में रुकावट आ रही है तो हो सकता है पितृ दोष कारण हो। इस वीडियो को अंत तक देखिए। वीडियो पसंद आये तो LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करना न भूलें। मेवाड़ री हरी गूंज - धर्म की आवाज, मेवाड़ की पहचान 📍 हर महादेव, घर-घर हरि नाम!1
- तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा आसपुर में आदिनाथ दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को तपस्वियों का भव्य जुलूस निकाला गया । आसपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओ ने भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक, केशरपूजा पंचामृत अभिषेक, शान्तिधारा के साथ नित्य दिन की तरह आदीनाथ पूजा, दश लक्षणी पूजा सोलह कारण पूजा, पंचमेरू पूजा, नमीताथ पूजा की पुजा व विविध तरह की पुजाएं की गई। पूजा के बाद इन भगवान को अध्यं चढ़ाये गये । बाद शाम को दस लक्षणी उपवास के तपस्वियों निखिल पुत्र प्रकाश चंदावत,सीमा पत्नी कांतिलाल जैन एवं मनीष पुत्र मणिलाल चंदावत का मंदिर प्रांगण से बग्घियों में सवार कर वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा बैंड बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तपस्वी के घर पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के जयकारों से वातावरण को धर्ममई बना दिया । वहीं गरबो की धुन पर युवक युवतिया नाचते थिरकते गरबा डाँस कर रहे थे । रास्ते में तपस्वीयो का ग्रामीणों द्वारा बहुमान किया गया । शनिवार को तीनों तपस्वियों का पारणा करवाया जाएगा।इस अवसर पर इस अवसर पर मणिलाल जैन,नरेंद्र जैन,लक्ष्मीचंद जैन,केसरीमल रामा,सुशील जैन,महावीर जैन ,प्रकाश नागदा,अनिल जैन , कारूलाल जैन,रमेश जैन सहित जैन समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।1
- ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। आज कथा में रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग हुआ। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध, वासुदेव-देवकी को कारागृह से मुक्त कराने तथा महाराज उग्रसेन का राजतिलक करने की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूम उठे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। 🙏🚩 📍 स्थान — ग्राम बरोठा 🎙️ कथा वाचक — कमलेश जी शास्त्री, डोराना 📖 श्रीमद्भागवत कथा — छठा दिवस3
- धनेतकलां में गाजे-बाजे के साथ निकला गणपति जी का भव्य जुलूस धनेतकलां गांव में ग्रामवासियों ने मिलकर निकाला गणपति जी का भव्य जुलूस, विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु1
- आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए1
- गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की ली कुशलक्षेम, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण रेलमगरा। गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खटूकड़ा से बनेड़िया के बीच कालका माता रोड पर बोर का बावजी के पास गणपति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा उस समय हुआ जब तुर्कियाखेड़ा गांव के ग्रामीण सांसेरा स्थित जलदेवी माताजी तालाब में गणपति प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के लिए गांव की बहन-बेटियों को भी बुलाया गया था। ग्रामीण चार ट्रैक्टरों में गणपति प्रतिमाएं लेकर सांसेरा के पास स्थित जलदेवी माताजी तालाब पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालका माता रोड पर बोर का बावजी के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चार लोगों की मौके पर मौत थानाधिकारी प्रवीणसिंह ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी ललिताकंवर (21) पुत्री भंवरसिंह, हरीश (12) पुत्र राजकुमार लोहार, शंकरसिंह (60) पुत्र जोधसिंह तथा तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पाकंवर (45) पत्नी शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 13 लोग घायल, अस्पतालों में कराया उपचार हादसे में फतहनगर निवासी नारायणी (45) पत्नी भंवरलाल लोहार, तुर्कियाखेड़ा निवासी सरिता (40) पत्नी प्रकाशदास, आशाकंवर (19) पुत्री भंवरसिंह, सूरजकंवर (40) पत्नी पिंटूसिंह, सीमा (27) पुत्री कालू गाडरी, सीमा (38) पुत्री गोपीलाल, भागु (50) पत्नी भैरूलाल, अनिताकंवर, अर्जुनलाल, कृष्णाकंवर, प्रियंका, लीला और विशाल घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आरके चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर रेफर किया गया। कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल घायलों की स्थिति जानने के लिए जिला आरके चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां घायलों के उपचार की स्थिति तथा हादसे में मृतकों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार राजेंद्र मोहन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था और घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की जानकारी ली। घटनास्थल पहुंचकर हादसे की ली बारीकी से जानकारी अस्पतालों में घायलों एवं मृतकों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होकर सीधे हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखा और हादसे के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गांव में पसरा शोक गणपति विसर्जन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से तुर्कियाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस कार्यक्रम में ग्रामीण खुशी और उत्साह के साथ शामिल हुए थे, उसी दौरान हुए हादसे ने परिवारों और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।1
- सिंगापुर में नौकरी का जैसा देखकर लूट 15 लख रुपए डूंगरपुर निवासी विदेश में काम करवाने के बहाने से लूट 15 लाख रुपए आरोपी निवास सिंगापुर में मीडिया वारदात को अंजाम मर्डर निवासी बता रहे हैं पुलिस ने किया गिरफ्तार1