logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार

3 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार
    1
    गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा
गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏
    1
    रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया
रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏
    user_Laxman Lal
    Laxman Lal
    Salesperson भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
    3
    *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास 

भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार Bhadesar, Chittorgarh•
    14 hrs ago
  • गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्वों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब 10 क्विंटल गुलाल व 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर हुआ चिकारड़ा, इत्र की फुहारों ने दी गर्मी से राहत — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति चौक से दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे, अश्व दल और विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। खटीक बस्ती के गणपति जी सहित पिकअप में दो दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाएं भी जुलूस में शामिल रहीं। एक दर्जन से अधिक अश्वों ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। गुलाल-पुष्प वर्षा से रंगीन हुआ माहौल शोभायात्रा में मुंह से आग उगलने वाले खेल ने रोमांच बढ़ाया। तोप से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गईं। करीब 10 क्विंटल गुलाल और 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सड़कें और वातावरण रंगीन हो गया। बस स्टैंड पर महिला-पुरुषों और बच्चों ने बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पांच स्थानों पर मटकी फोड़ी गई, जिनमें दोनों बस स्टैंड प्रमुख रहे। इत्र की कृत्रिम बारिश भी आकर्षण का केंद्र रही। चारों ओर खुशबू फैल गई, वहीं पानी की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर गणपति जी को भावभीनी विदाई दी। भीड़ के बीच एंबुलेंस को दिया रास्ता हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद रहे। कार्यकर्ताओं ने शांति एवं यातायात व्यवस्था संभालते हुए निंबाहेड़ा और उदयपुर की ओर से आने वाली एंबुलेंस को भी भीड़ के बीच से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया। आपातकालीन सेवा को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस को तत्काल मार्ग दिलाना कार्यकर्ताओं की सजगता और अनुशासन का उल्लेखनीय परिचय रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडपिया एसएचओ रविंद्र सेन तथा चिकारड़ा चौकी प्रभारी कालूसिंह जाब्ते के साथ तैनात रहे। यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट रूट से निकाला गया। काबरा डैम पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे शाम 5 बजे शोभायात्रा काबरा डैम की ओर रवाना हुई। डैम में पानी नहीं होने के कारण कृत्रिम व्यवस्था की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद गणपति जी का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व शुक्रवार रात गरबा, भव्य आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं के विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कार तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर एवं निर्मल लखारा ने ग्रामीणों, कलाकारों, बच्चों, अधिकारियों, अतिथियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
    4
    गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्वों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

10 क्विंटल गुलाल व 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर हुआ चिकारड़ा, इत्र की फुहारों ने दी गर्मी से राहत
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा, अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति चौक से दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे, अश्व दल और विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। खटीक बस्ती के गणपति जी सहित पिकअप में दो दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाएं भी जुलूस में शामिल रहीं। एक दर्जन से अधिक अश्वों ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
गुलाल-पुष्प वर्षा से रंगीन हुआ माहौल
शोभायात्रा में मुंह से आग उगलने वाले खेल ने रोमांच बढ़ाया। तोप से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गईं। करीब 10 क्विंटल गुलाल और 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सड़कें और वातावरण रंगीन हो गया। बस स्टैंड पर महिला-पुरुषों और बच्चों ने बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पांच स्थानों पर मटकी फोड़ी गई, जिनमें दोनों बस स्टैंड प्रमुख रहे।
इत्र की कृत्रिम बारिश भी आकर्षण का केंद्र रही। चारों ओर खुशबू फैल गई, वहीं पानी की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर गणपति जी को भावभीनी विदाई दी।
भीड़ के बीच एंबुलेंस को दिया रास्ता
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद रहे। कार्यकर्ताओं ने शांति एवं यातायात व्यवस्था संभालते हुए निंबाहेड़ा और उदयपुर की ओर से आने वाली एंबुलेंस को भी भीड़ के बीच से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया। आपातकालीन सेवा को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस को तत्काल मार्ग दिलाना कार्यकर्ताओं की सजगता और अनुशासन का उल्लेखनीय परिचय रहा।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडपिया एसएचओ रविंद्र सेन तथा चिकारड़ा चौकी प्रभारी कालूसिंह जाब्ते के साथ तैनात रहे। यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट रूट से निकाला गया।
काबरा डैम पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
शाम 5 बजे शोभायात्रा काबरा डैम की ओर रवाना हुई। डैम में पानी नहीं होने के कारण कृत्रिम व्यवस्था की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद गणपति जी का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
इससे पूर्व शुक्रवार रात गरबा, भव्य आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं के विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कार तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर एवं निर्मल लखारा ने ग्रामीणों, कलाकारों, बच्चों, अधिकारियों, अतिथियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले का गणपति विसर्जन किया गया उसमें गांव वाले और पूरे खटीक मोहल्ले के यात्रीगण निषेचन करने गए थे
    3
    संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले का गणपति विसर्जन किया गया उसमें गांव वाले और पूरे खटीक मोहल्ले के यात्रीगण निषेचन करने गए थे
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल उपनगर पुर के बजरंगपुरा चौराहे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। व्यस्त समय में हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं, जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगपुरा चौराहा काफी व्यस्त मार्ग है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे एवं चौराहे के आसपास बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े होने से यातायात बाधित होता है। जाम के कारण कई बार वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा, एक व्यक्ति को गंवाना पड़ा पैर स्थानीय लोगों के अनुसार इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था की अनदेखी का खामियाजा पूर्व में एक व्यक्ति को गंभीर हादसे के रूप में भुगतना पड़ा है। हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। आज वह व्यक्ति अपाहिज जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होती और वाहनों की गति नियंत्रित रहती तो ऐसे हादसों का खतरा कम किया जा सकता था। ब्रेकर लगाने की भी उठी मांग लोगों ने बजरंगपुरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और चौराहे पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ब्रेकर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और पूर्व में हुए गंभीर हादसे के बाद यह मांग और भी महत्वपूर्ण हो गई है। स्थायी ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में बजरंगपुरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे व्यवस्था बेहतर रहती थी। बाद में पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था फिर से प्रभावित होने लगी। लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से बजरंगपुरा चौराहे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा चौराहे पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सके
    1
    बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान

स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा

पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल

बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान
स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा
पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल
उपनगर पुर के बजरंगपुरा चौराहे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। व्यस्त समय में हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं, जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगपुरा चौराहा काफी व्यस्त मार्ग है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे एवं चौराहे के आसपास बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े होने से यातायात बाधित होता है। जाम के कारण कई बार वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा, एक व्यक्ति को गंवाना पड़ा पैर
स्थानीय लोगों के अनुसार इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था की अनदेखी का खामियाजा पूर्व में एक व्यक्ति को गंभीर हादसे के रूप में भुगतना पड़ा है। हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। आज वह व्यक्ति अपाहिज जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होती और वाहनों की गति नियंत्रित रहती तो ऐसे हादसों का खतरा कम किया जा सकता था।
ब्रेकर लगाने की भी उठी मांग
लोगों ने बजरंगपुरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और चौराहे पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ब्रेकर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और पूर्व में हुए गंभीर हादसे के बाद यह मांग और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
स्थायी ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती
स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में बजरंगपुरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे व्यवस्था बेहतर रहती थी। बाद में पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था फिर से प्रभावित होने लगी।
लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से बजरंगपुरा चौराहे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा चौराहे पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सके
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* * छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया। कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।" ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
    1
    छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त,  वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*

* छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे।
सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया।
कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।"
ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • धनेतकलां में गाजे-बाजे के साथ निकला गणपति जी का भव्य जुलूस धनेतकलां गांव में ग्रामवासियों ने मिलकर निकाला गणपति जी का भव्य जुलूस, विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु
    1
    धनेतकलां में गाजे-बाजे के साथ निकला गणपति जी का भव्य जुलूस
धनेतकलां गांव में ग्रामवासियों ने मिलकर निकाला गणपति जी का भव्य  जुलूस, विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.