छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* * छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया। कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।" ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* * छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया। कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।" ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है
- बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल उपनगर पुर के बजरंगपुरा चौराहे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। व्यस्त समय में हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं, जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगपुरा चौराहा काफी व्यस्त मार्ग है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे एवं चौराहे के आसपास बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े होने से यातायात बाधित होता है। जाम के कारण कई बार वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा, एक व्यक्ति को गंवाना पड़ा पैर स्थानीय लोगों के अनुसार इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था की अनदेखी का खामियाजा पूर्व में एक व्यक्ति को गंभीर हादसे के रूप में भुगतना पड़ा है। हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। आज वह व्यक्ति अपाहिज जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होती और वाहनों की गति नियंत्रित रहती तो ऐसे हादसों का खतरा कम किया जा सकता था। ब्रेकर लगाने की भी उठी मांग लोगों ने बजरंगपुरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और चौराहे पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ब्रेकर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और पूर्व में हुए गंभीर हादसे के बाद यह मांग और भी महत्वपूर्ण हो गई है। स्थायी ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में बजरंगपुरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे व्यवस्था बेहतर रहती थी। बाद में पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था फिर से प्रभावित होने लगी। लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से बजरंगपुरा चौराहे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा चौराहे पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सके1
- छतरी खेड़ा में अनोखा नजारा - जान पर बन आई तो दो जानी दुश्मन बने दोस्त, वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* * छतरी खेड़ा मांडल तहसील के छतरी खेड़ा गांव में बुधवार रात एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।एक घर में पानी भरने के कारण सांप और मेंढक जिन्हें पारंपरिक रूप से एक-दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी जान बचाने के लिए एक ही कोने में शांति से बैठे मिले। दोनों में कोई लड़ाई नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों शांत बैठे हैं। राणावत ने सूझबूझ से दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में पास के जंगल में छोड़ दिया। कुलदीप सिंह राणावत ने बताया - "प्रकृति हमें सिखाती है कि संकट के समय दुश्मनी भूलकर साथ खड़ा होना ही असली धर्म है। आज के समय में जब राजनीति में गिरगिट की तरह रंग बदले जा रहे हैं, तब इन बेजुबान वन्यजीवों ने दोस्ती की मिसाल पेश की है।" ग्रामीणों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है1
- गंगापुर में दुकान में घुसकर 25 लोगों की कथित दबंगई! ₹5 हजार रिफंड को लेकर विवाद, दुकानदार को घेरकर मारपीट व धमकी देने के गंभीर आरोप गंगापुर में दुकान में घुसकर 25 लोगों की कथित दबंगई! ₹5 हजार रिफंड को लेकर विवाद, दुकानदार को घेरकर मारपीट व धमकी देने के गंभीर आरोप गंगापुर/भीलवाड़ा। गंगापुर थाना क्षेत्र में महता पेट्रोल पंप के सामने स्थित महावीर रफिजरेशन दुकान पर 23 सितंबर की शाम कथित रूप से करीब 25 लोगों के पहुंचने और दुकान में घुसकर मारपीट, जबरन ₹5 हजार लेने तथा जान से खत्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दुकान संचालक सम्पतलाल जाट पुत्र लक्ष्मण जी जाट, निवासी पिछोरिया खेड़ा, थाना गंगापुर ने 24 सितंबर को गंगापुर थाने में लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे लोग, दुकान में घुसने का आरोप रिपोर्ट के अनुसार 23 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:40 बजे दो महिंद्रा थार, एक फॉर्च्यूनर, एक टाटा ईवी और एक महिंद्रा टीयूवी कार में सवार होकर करीब 25 लोग दुकान के बाहर पहुंचे। परिवादी का आरोप है कि इसके बाद सभी लोग एक साथ दुकान के अंदर घुस आए और उसे चारों तरफ से घेर लिया। उस समय दुकान पर सम्पतलाल, उनकी पत्नी तथा कर्मचारी धर्मराज भील मौजूद थे। ₹5 हजार रिफंड को लेकर शुरू हुआ विवाद शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कैलाश जाट ने मशीन के ₹5 हजार वापस करने की मांग की। सम्पतलाल ने बताया कि मशीन उनकी नहीं है और उसे पहले ही रिपेयरिंग के लिए भेजा जा चुका है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने और कथित रूप से मारपीट शुरू होने का आरोप लगाया गया है। परिवादी का आरोप है कि दुकान में मौजूद लोगों ने सामान उठाकर उसके साथ मारपीट की और ₹5 हजार रुपये जबरन ले लिए। बीच-बचाव करने आई पत्नी और कर्मचारी धर्मराज भील के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। नामजद आरोपियों पर गंभीर आरोप शिकायत में निम्न व्यक्तियों के नाम दर्ज बताए गए हैं— रामकिशन जाट पुत्र माधुलाल जाट, कैलाश जाट पुत्र छीतरमल जाट, लक्ष्मीलाल पुत्र माधुलाल जाट, सोनू पुत्र शंकरलाल जाट, श्रवण जाट पुत्र डालू जी जाट, धर्मेन्द्र जाट पुत्र डालू जी जाट, हंसराज जाट पुत्र रामचन्द्र जी जाट, राजेन्द्र लुहार पुत्र नारायण जी लुहार — सभी निवासी भावलास, थाना बागोर। इसके अलावा जगदीश जाट पुत्र सोहनलाल जाट निवासी लेसवा, थाना बागोर; गोपाल जाट पुत्र मोहनलाल जाट, अशोक जाट पुत्र शंकर जी जाट और बद्री जाट पुत्र शंकर जी जाट — सभी निवासी बोरियापुरा, थाना बागोर; नारायण पुत्र जगदीश जी जाट निवासी किरतपुरा, थाना मांडल तथा गोपाल वैष्णव पुत्र रामप्रसाद वैष्णव निवासी मैलोनी खेड़ा, गंगापुर थाना गंगापुर के नाम भी शिकायत में बताए गए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि अन्य कुछ व्यक्तियों को वह शक्ल से पहचानता है तथा उनके दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की बात कही गई है। सिर में चोट और हाथ में फ्रैक्चर का आरोप परिवादी के अनुसार कथित मारपीट में उसके सिर में चोट आई तथा हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उसकी पत्नी और कर्मचारी धर्मराज भील के शरीर पर भी अंदरूनी चोटें आने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसके कारण वह उसी रात पुलिस को रिपोर्ट नहीं दे सका। “पुलिस में रिपोर्ट की तो अंजाम बुरा होगा” — शिकायत में आरोप रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। CCTV फुटेज से खुल सकता है घटनाक्रम दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। ऐसे में पुलिस द्वारा फुटेज की जांच किए जाने पर घटना के दौरान दुकान में मौजूद लोगों और कथित मारपीट के घटनाक्रम को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग सम्पतलाल जाट ने गंगापुर थाने में रिपोर्ट देकर नामजद व्यक्तियों सहित अन्य आरोपित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। नोट: यह खबर पुलिस को दी गई शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि और दोष तय होना पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया का विषय है।1
- जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पारोली व आगरिया छात्र-छात्रा टीमें विजेता लांबिया कलां में चार दिवसीय 70वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पारोली व आगरिया छात्र-छात्रा टीमें विजेता लांबिया कलां में चार दिवसीय 70वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रायला क्षेत्र के लांबिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबिया कलां (बनेड़ा) के खेल मैदान में खिलाड़ियों के जोश और उत्साह के बीच शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से 14 वर्ष छात्रा वर्ग की 20 टीमों तथा छात्र वर्ग की 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 350 छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा रायला मंडल अध्यक्ष एवं लांबिया कलां के पूर्व सरपंच परमेश्वर पारीक रहे, व अध्यक्षता एसीबीईओ योगेश माहेश्वरी ने की। विभागीय प्रतिनिधि एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार छापरवाल तथा तकनीकी सलाहकार बलवीर सिंह यादव मंचासीन रहे। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। आयोजक सचिव प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पारोली (कोटड़ी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडियन पब्लिक स्कूल शाहपुरा द्वितीय तथा एज स्टीवर्ड मॉरिस स्कूल भीलवाड़ा (सुवाणा) तृतीय स्थान पर रहा। वहीं 14 वर्ष छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया (कोटड़ी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सोडास (करेड़ा) द्वितीय तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ,डेलास (शाहपुरा) तृतीय स्थान पर रहा। विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं मूवमेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवेंद्र कुमार धाकड़, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पारोली को व छात्रा खिलाड़ी सपना जाट, राउमावि आगरिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार से निराश नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अगले वर्ष और बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं ग्रामीणों की ओर से तकनीकी सलाहकार बलवीर सिंह यादव तथा स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामनारायण गुलानिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसडीएमसी के सदस्य, भामाशाह, जनप्रतिनिधि, पीईईओ तथा स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के उपाचार्य महावीर सुथार ने किया।3
- श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल का आयोजन शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार नई बनी रूपपूरा ग्राम पंचायत में श्री वीर तेजाजी महाराज के जय के जयकारों के साथ तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचकर तेजाजी महाराज के खेल का आनंद ले रहे हैं। ग्राम में चारों ओर भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। 26 सितम्बर पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।1
- गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार1
- गणपति महोत्सव का हुआ आज समापन कस्बे में निकाली गई विशाल शोभायात्रा गणेश जी की मूर्तियों को किया विसर्जित आसींद/ आसींद कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव का आज समापन हुआ वही पंडालो में विराजित भगवान श्री गणेश जी की विशाल प्रतिमाओं के साथ गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई और सवाई भोज मंदिर परिसर में बने प्रेम सागर तालाब में पूजा अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया आसींद मंजूर 94138895963
- राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने रोल प्ले में जीता प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए किया स्थान पक्का भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने रोल प्ले में जीता प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए किया स्थान पक्का भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अभिनय और जीवंत प्रस्तुति के दम पर रोल प्ले स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि रोल प्ले की संपूर्ण तैयारी प्राध्यापक श्रीमती अर्चना जैन एवं उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में कराई गई। विद्यार्थियों के सधे हुए अभिनय और प्रभावशाली संदेश ने निर्णायकों व दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर टीम प्रभारी, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी डाइट शाहपुरा को सौंपी गई थी। प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय हेतु प्राध्यापक अनिल मोहनपुरिया, प्राध्यापक हरीश पंवार एवं सौरभ शर्मा को निर्णायक मंडल के रूप में नियुक्त किया गया था, जिन्होंने प्रस्तुतियों का गहन मूल्यांकन किया। इस गरिमामय अवसर पर उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज जोशी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ अध्यापिका अंतिमा मूंदड़ा, सहयोगी दिलीप सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ साथी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहवर्धक माहौल और पुरस्कार घोषणा के साथ हुआ।4