logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल उपनगर पुर के बजरंगपुरा चौराहे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। व्यस्त समय में हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं, जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगपुरा चौराहा काफी व्यस्त मार्ग है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे एवं चौराहे के आसपास बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े होने से यातायात बाधित होता है। जाम के कारण कई बार वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा, एक व्यक्ति को गंवाना पड़ा पैर स्थानीय लोगों के अनुसार इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था की अनदेखी का खामियाजा पूर्व में एक व्यक्ति को गंभीर हादसे के रूप में भुगतना पड़ा है। हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। आज वह व्यक्ति अपाहिज जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होती और वाहनों की गति नियंत्रित रहती तो ऐसे हादसों का खतरा कम किया जा सकता था। ब्रेकर लगाने की भी उठी मांग लोगों ने बजरंगपुरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और चौराहे पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ब्रेकर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और पूर्व में हुए गंभीर हादसे के बाद यह मांग और भी महत्वपूर्ण हो गई है। स्थायी ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में बजरंगपुरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे व्यवस्था बेहतर रहती थी। बाद में पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था फिर से प्रभावित होने लगी। लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से बजरंगपुरा चौराहे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा चौराहे पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सके

9 hrs ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
9 hrs ago

बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल बजरंगपुरा चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, ऑटो चालकों की मनमानी से आमजन परेशान स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ ब्रेकर लगाने की उठी मांग, पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा पुर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल उपनगर पुर के बजरंगपुरा चौराहे पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था इन दिनों आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौराहे पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। व्यस्त समय में हालात और अधिक बिगड़ जाते हैं, जिससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंगपुरा चौराहा काफी व्यस्त मार्ग है और यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे एवं चौराहे के आसपास बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े होने से यातायात बाधित होता है। जाम के कारण कई बार वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में हो चुका है गंभीर हादसा, एक व्यक्ति को गंवाना पड़ा पैर स्थानीय लोगों के अनुसार इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था की अनदेखी का खामियाजा पूर्व में एक व्यक्ति को गंभीर हादसे के रूप में भुगतना पड़ा है। हादसा इतना गंभीर था कि घायल व्यक्ति का पैर काटना पड़ा। आज वह व्यक्ति अपाहिज जीवन जीने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर होती और वाहनों की गति नियंत्रित रहती तो ऐसे हादसों का खतरा कम किया जा सकता था। ब्रेकर लगाने की भी उठी मांग लोगों ने बजरंगपुरा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और चौराहे पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ब्रेकर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और पूर्व में हुए गंभीर हादसे के बाद यह मांग और भी महत्वपूर्ण हो गई है। स्थायी ट्रैफिक पुलिस की हो तैनाती स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में बजरंगपुरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिससे व्यवस्था बेहतर रहती थी। बाद में पुलिसकर्मियों को हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था फिर से प्रभावित होने लगी। लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से बजरंगपुरा चौराहे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात करने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा चौराहे पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते यदि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सके

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध 5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी की महज 5 वर्ष की नन्ही गुड़िया हार्वी शर्मा ‘राधे’ इन दिनों अपने नृत्य से गणपति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणपति महोत्सव के दौरान राधे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। अपनी मासूम अदाओं और शानदार नृत्य से वह श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। हार्वी (राधे) की नृत्य प्रस्तुतियों की रील सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। हरियाणवी से लेकर राजस्थानी गानों पर राधे का शानदार नृत्य देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। गणपति पंडालों में प्रस्तुति के दौरान क्षेत्रवासी नन्ही राधे का उत्साह बढ़ाते हुए खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। राधे की उम्र भले ही महज 5 वर्ष है, लेकिन नृत्य के प्रति उसका उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता है। वह अलग-अलग गीतों की धुन पर पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति देती है, जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी उसकी तारीफ करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि राधे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किशोरी सेन नृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं। गुरु के मार्गदर्शन में राधे राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से लगातार लोगों की वाहवाही बटोर रही हैं। राधे भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता लक्की शर्मा और माता प्रीति शर्मा हैं। वहीं दादा उदय शर्मा और दादी सुमन देवी भी राधे की प्रतिभा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। परिवार का कहना है कि राधे को बचपन से ही नृत्य का शौक है और वह अपनी प्रस्तुतियों को लेकर काफी उत्साहित रहती है।
    2
    5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध
5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध
भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी की महज 5 वर्ष की नन्ही गुड़िया हार्वी शर्मा ‘राधे’ इन दिनों अपने नृत्य से गणपति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणपति महोत्सव के दौरान राधे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। अपनी मासूम अदाओं और शानदार नृत्य से वह श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।
हार्वी (राधे) की नृत्य प्रस्तुतियों की रील सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। हरियाणवी से लेकर राजस्थानी गानों पर राधे का शानदार नृत्य देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।
गणपति पंडालों में प्रस्तुति के दौरान क्षेत्रवासी नन्ही राधे का उत्साह बढ़ाते हुए खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।
राधे की उम्र भले ही महज 5 वर्ष है, लेकिन नृत्य के प्रति उसका उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता है। वह अलग-अलग गीतों की धुन पर पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति देती है, जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी उसकी तारीफ करते नजर आते हैं।
खास बात यह है कि राधे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित  किशोरी सेन नृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं। गुरु के मार्गदर्शन में राधे राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से लगातार लोगों की वाहवाही बटोर रही हैं।
राधे भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता लक्की शर्मा और माता प्रीति शर्मा हैं। वहीं दादा उदय शर्मा और दादी सुमन देवी भी राधे की प्रतिभा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
परिवार का कहना है कि राधे को बचपन से ही नृत्य का शौक है और वह अपनी प्रस्तुतियों को लेकर काफी उत्साहित रहती है।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धनेतकलां में गाजे-बाजे के साथ निकला गणपति जी का भव्य जुलूस धनेतकलां गांव में ग्रामवासियों ने मिलकर निकाला गणपति जी का भव्य जुलूस, विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु
    1
    धनेतकलां में गाजे-बाजे के साथ निकला गणपति जी का भव्य जुलूस
धनेतकलां गांव में ग्रामवासियों ने मिलकर निकाला गणपति जी का भव्य  जुलूस, विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏
    1
    रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया
रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏
    user_Laxman Lal
    Laxman Lal
    Salesperson भादेसर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
    3
    *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन*

रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास 

भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार Bhadesar, Chittorgarh•
    14 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में गणपति विसर्जन की झांकियां तैयार, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब चित्तौड़गढ़ में गणपति विसर्जन को लेकर उत्साह चरम पर, विभिन्न छोटी-बड़ी झांकियां पहुंचीं—शाम को लाइसेंसधारी झांकियों के साथ निकलेगा भव्य जुलूस, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
    2
    चित्तौड़गढ़ में गणपति विसर्जन की झांकियां तैयार, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
चित्तौड़गढ़ में गणपति विसर्जन को लेकर उत्साह चरम पर, विभिन्न छोटी-बड़ी झांकियां पहुंचीं—शाम को लाइसेंसधारी झांकियों के साथ निकलेगा भव्य जुलूस, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • यात्रा का आनंद लेते हुए रमेश जी पुरबिया नंदू बाई यात्रा काआनंद लेते हुए संवाददाता नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    4
    यात्रा का आनंद लेते हुए रमेश जी पुरबिया नंदू बाई यात्रा काआनंद लेते हुए संवाददाता नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • केकड़ी सदर थाना पुलिस की ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई। केकड़ी। पुलिस थाना केकड़ी सदर ने ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भैंरूलाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी पप्पू सांसी द्वारा उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मामले में थाना केकड़ी सदर पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद केकड़ी सदर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर करीब 45 से 50 लाख रुपये के स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा बैंक के 10 खाली चेक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, ASP राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सीमा मीणा और कांस्टेबल रामजी लाल चौधरी भी शामिल रहे।
    2
    केकड़ी सदर थाना पुलिस की ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई।
केकड़ी। 
पुलिस थाना केकड़ी सदर ने ब्याज माफिया, अवैध साहूकारी एवं धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू सांसी पुत्र सावरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी खवास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भैंरूलाल बलाई ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी पप्पू सांसी द्वारा उधार दिए गए पैसों पर ब्याज पर ब्याज लगाकर कथित रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मामले में थाना केकड़ी सदर पर प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके बाद केकड़ी सदर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश देकर करीब 45 से 50 लाख रुपये के स्टाम्प पर की गई लिखापढ़ी तथा बैंक के 10 खाली चेक बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन, ASP राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल विजय सिंह, हेड कांस्टेबल सीमा मीणा और कांस्टेबल रामजी लाल चौधरी भी शामिल रहे।
    user_KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    KEKRI ALL UPDATE / केकड़ी
    Local News Reporter केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की ली कुशलक्षेम, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण रेलमगरा। गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खटूकड़ा से बनेड़िया के बीच कालका माता रोड पर बोर का बावजी के पास गणपति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा उस समय हुआ जब तुर्कियाखेड़ा गांव के ग्रामीण सांसेरा स्थित जलदेवी माताजी तालाब में गणपति प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के लिए गांव की बहन-बेटियों को भी बुलाया गया था। ग्रामीण चार ट्रैक्टरों में गणपति प्रतिमाएं लेकर सांसेरा के पास स्थित जलदेवी माताजी तालाब पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालका माता रोड पर बोर का बावजी के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चार लोगों की मौके पर मौत थानाधिकारी प्रवीणसिंह ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी ललिताकंवर (21) पुत्री भंवरसिंह, हरीश (12) पुत्र राजकुमार लोहार, शंकरसिंह (60) पुत्र जोधसिंह तथा तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पाकंवर (45) पत्नी शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 13 लोग घायल, अस्पतालों में कराया उपचार हादसे में फतहनगर निवासी नारायणी (45) पत्नी भंवरलाल लोहार, तुर्कियाखेड़ा निवासी सरिता (40) पत्नी प्रकाशदास, आशाकंवर (19) पुत्री भंवरसिंह, सूरजकंवर (40) पत्नी पिंटूसिंह, सीमा (27) पुत्री कालू गाडरी, सीमा (38) पुत्री गोपीलाल, भागु (50) पत्नी भैरूलाल, अनिताकंवर, अर्जुनलाल, कृष्णाकंवर, प्रियंका, लीला और विशाल घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आरके चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर रेफर किया गया। कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल घायलों की स्थिति जानने के लिए जिला आरके चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां घायलों के उपचार की स्थिति तथा हादसे में मृतकों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार राजेंद्र मोहन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था और घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की जानकारी ली। घटनास्थल पहुंचकर हादसे की ली बारीकी से जानकारी अस्पतालों में घायलों एवं मृतकों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होकर सीधे हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखा और हादसे के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गांव में पसरा शोक गणपति विसर्जन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से तुर्कियाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस कार्यक्रम में ग्रामीण खुशी और उत्साह के साथ शामिल हुए थे, उसी दौरान हुए हादसे ने परिवारों और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।
    1
    गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल
गणपति विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 13 घायल
जिला कलेक्टर व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की ली कुशलक्षेम, घटनास्थल का भी किया निरीक्षण
रेलमगरा। गणपति विसर्जन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब खटूकड़ा से बनेड़िया के बीच कालका माता रोड पर बोर का बावजी के पास गणपति विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसा उस समय हुआ जब तुर्कियाखेड़ा गांव के ग्रामीण सांसेरा स्थित जलदेवी माताजी तालाब में गणपति प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। गणपति विसर्जन कार्यक्रम के लिए गांव की बहन-बेटियों को भी बुलाया गया था। ग्रामीण चार ट्रैक्टरों में गणपति प्रतिमाएं लेकर सांसेरा के पास स्थित जलदेवी माताजी तालाब पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कालका माता रोड पर बोर का बावजी के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और ट्रॉली में फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
चार लोगों की मौके पर मौत
थानाधिकारी प्रवीणसिंह ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी ललिताकंवर (21) पुत्री भंवरसिंह, हरीश (12) पुत्र राजकुमार लोहार, शंकरसिंह (60) पुत्र जोधसिंह तथा तकड़ियों का गुड़ा, नाथद्वारा निवासी पुष्पाकंवर (45) पत्नी शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
13 लोग घायल, अस्पतालों में कराया उपचार
हादसे में फतहनगर निवासी नारायणी (45) पत्नी भंवरलाल लोहार, तुर्कियाखेड़ा निवासी सरिता (40) पत्नी प्रकाशदास, आशाकंवर (19) पुत्री भंवरसिंह, सूरजकंवर (40) पत्नी पिंटूसिंह, सीमा (27) पुत्री कालू गाडरी, सीमा (38) पुत्री गोपीलाल, भागु (50) पत्नी भैरूलाल, अनिताकंवर, अर्जुनलाल, कृष्णाकंवर, प्रियंका, लीला और विशाल घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए आरके चिकित्सालय ले जाया गया। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उदयपुर रेफर किया गया।
कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल घायलों की स्थिति जानने के लिए जिला आरके चिकित्सालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारी रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां घायलों के उपचार की स्थिति तथा हादसे में मृतकों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार राजेंद्र मोहन, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था और घायलों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की जानकारी ली।
घटनास्थल पहुंचकर हादसे की ली बारीकी से जानकारी
अस्पतालों में घायलों एवं मृतकों की जानकारी लेने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हंसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होकर सीधे हादसे वाले स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति को देखा और हादसे के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई।
गांव में पसरा शोक
गणपति विसर्जन के बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से तुर्कियाखेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस कार्यक्रम में ग्रामीण खुशी और उत्साह के साथ शामिल हुए थे, उसी दौरान हुए हादसे ने परिवारों और ग्रामीणों को गहरे सदमे में डाल दिया।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.