*बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
*बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के
चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल
सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
- रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏1
- *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।3
- गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्वों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब 10 क्विंटल गुलाल व 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर हुआ चिकारड़ा, इत्र की फुहारों ने दी गर्मी से राहत — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति चौक से दोपहर 12:15 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में गणपति प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे, अश्व दल और विभिन्न कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। गणपति महोत्सव समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में प्रतिमा को रथ में विराजित किया गया। खटीक बस्ती के गणपति जी सहित पिकअप में दो दर्जन से अधिक गणपति प्रतिमाएं भी जुलूस में शामिल रहीं। एक दर्जन से अधिक अश्वों ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। गुलाल-पुष्प वर्षा से रंगीन हुआ माहौल शोभायात्रा में मुंह से आग उगलने वाले खेल ने रोमांच बढ़ाया। तोप से गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गईं। करीब 10 क्विंटल गुलाल और 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से सड़कें और वातावरण रंगीन हो गया। बस स्टैंड पर महिला-पुरुषों और बच्चों ने बैंड-बाजे व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। पांच स्थानों पर मटकी फोड़ी गई, जिनमें दोनों बस स्टैंड प्रमुख रहे। इत्र की कृत्रिम बारिश भी आकर्षण का केंद्र रही। चारों ओर खुशबू फैल गई, वहीं पानी की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर गणपति जी को भावभीनी विदाई दी। भीड़ के बीच एंबुलेंस को दिया रास्ता हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद गणपति महोत्सव समिति के कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद रहे। कार्यकर्ताओं ने शांति एवं यातायात व्यवस्था संभालते हुए निंबाहेड़ा और उदयपुर की ओर से आने वाली एंबुलेंस को भी भीड़ के बीच से सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया। आपातकालीन सेवा को प्राथमिकता देते हुए एंबुलेंस को तत्काल मार्ग दिलाना कार्यकर्ताओं की सजगता और अनुशासन का उल्लेखनीय परिचय रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडपिया एसएचओ रविंद्र सेन तथा चिकारड़ा चौकी प्रभारी कालूसिंह जाब्ते के साथ तैनात रहे। यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट रूट से निकाला गया। काबरा डैम पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे शाम 5 बजे शोभायात्रा काबरा डैम की ओर रवाना हुई। डैम में पानी नहीं होने के कारण कृत्रिम व्यवस्था की गई। पंडितों के मंत्रोच्चार व पूजा-अर्चना के बाद गणपति जी का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और भक्तों ने जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व शुक्रवार रात गरबा, भव्य आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताओं के विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कार तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर एवं निर्मल लखारा ने ग्रामीणों, कलाकारों, बच्चों, अधिकारियों, अतिथियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।4
- गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार1
- संगेसरा गांव के खटीक मोहल्ले का गणपति विसर्जन किया गया उसमें गांव वाले और पूरे खटीक मोहल्ले के यात्रीगण निषेचन करने गए थे3
- यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गणेश उत्सव की धूम छोटी सादड़ी यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज भव्य अन्नकूट का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना नगर अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित उनके साथी गण मौजूद रहे भक्त जनों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया4
- भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।1
- गणपति विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब डीजे-ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, सैकड़ों ग्रामीणों ने लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला, उपखंड क्षेत्र में गणपति विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति जी की प्रतिमा को सजे-धजे वाहन में विराजित कर डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए सरोवर की ओर रवाना हुए। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का काफिला शामिल रहा। मार्ग में श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कार्यक्रम का समापन डूंगला के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को दस दिवसीय गणपति कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत रहे। विशेष अतिथि प्रशासक देवेंद्र सिंह तलावदा एवं डूंगला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष मेहता रहे। इस दौरान बड़ीसादड़ी विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट का मंदिर मंडल की ओर से स्वागत करते हुए साफा पहनाया गया। इसके बाद मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं, डूंगला एवं प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पैदल यात्रा करते हुए गणपति विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया गया। प्रसाद वितरण के साथ जताया आभार विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा सरोवर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के बाबूसिंह ने दस दिन तक चले गणपति महोत्सव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों तथा कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।3