Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
Local Tv News Channel
भटेवर में गणपति विसर्जन के दौरान उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन, पुलिस जाब्ता रहा तैनात वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में गणपति विसर्जन के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हुआ। भटेवर कस्बे में थंबवाड़ा के राजा, एमपी बॉर्डर पीपल चौक मोहल्ला, पुराना चौराया बस स्टैंड के पांडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का अनन्त चतुर्थदर्शी पर विधिविधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी तादाद मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया रेगर समाज द्वारा गरदाना मे अनंतचतुर्दशी का उद्यापन किया गया 🚩🙏1
- *बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा द्वारा 9 दिवसीय प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का सफल आयोजन* रिपोर्टर। प्रकाश सोलंकी पीपलवास भदेसर। बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल, बाणनाथपुरा के तत्वावधान में गाँव में 9 दिवसीय बाबा रामदेव प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना और उन्हें शिक्षा, संस्कार व विज्ञान से जोड़ना है। कार्यक्रम में आठवें दिवस में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विशेष रूप से *ISRO के चंद्रयान जैसे रॉकेट मॉडल, पर्यावरण संरक्षण मॉडल और हस्तकला* ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। छोटे बच्चों की इस रचनात्मकता को देखकर उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता *शंकरलाल मेघवाल बिलडी* विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोलंकी पीपलवास,देवी लाल सालवी दौलतपूरा कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सोहनलाल सालवी द्वारा की गई। सभी अतिथियों का मण्डल द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मण्डल के सक्रिय सदस्य अध्यक्ष सोहनलाल सालवी *नारुलाल सालवी , श्यामलाल सालवी,अंबालाल सालवी , बाबू लाल सालवी , बबलू सालवी , कमलेश सालवी , शिवलाल सालवी , हीरालाल सालवी, रामेश्वर लाल सालवी , भेरूलाल सालवी* सहित समस्त नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। नवयुवक मण्डल ने बताया कि यह आयोजन 15 सितंबर से चल रहा हैं अलग-अलग प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । समापन 26 सितंबर को होगा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्रामवासियों ने नवयुवक मण्डल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।3
- गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा गणपति विसर्जन को लेकर चित्तौड़गढ़ में उत्साह चरम पर, गोल प्याऊ चौराहे और दरगाह के बाहर से सामने आया भव्य नजारा—सड़क पर उमड़ी भारी भीड़, झांकियों और श्रद्धालुओं से पूरा क्षेत्र हुआ गुलजार1
- श्री कृष्ण धाम मुंगाना टांडा से गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए लोग श्री राधे कृष्णा मंदिर लबाना समाज मुंगाना की और से गणपति विसर्जन हुआ लोगों की गर्मी की वजह शाम 5:00 बजे शोभा यात्रा निकाली गई1
- यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गणेश उत्सव की धूम छोटी सादड़ी यादव मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज भव्य अन्नकूट का कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना नगर अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित उनके साथी गण मौजूद रहे भक्त जनों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया4
- धनेतकलां में गाजे-बाजे के साथ निकला गणपति जी का भव्य जुलूस धनेतकलां गांव में ग्रामवासियों ने मिलकर निकाला गणपति जी का भव्य जुलूस, विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और भजनों पर नाचते-गाते नजर आए श्रद्धालु1
- आज गणपति विसर्जन करने वाले जाते हुए अपनी सभ्यता के अनुसार हमारे गांव के विष्णु समाज के लोगों द्वारा गणपति विसर्जन करने के लिए जाते हुए अनुशासन परंपरा रीति रिवाज के अनुसार गणपति का हुआ विसर्जन बड़े-बूढ़े लोक लोक अनुशासन में मान सम्मान के अनुसार गणपति जी को विसर्जन करने जाते हुए लोग1
- तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा तपस्वियो का निकला वरघोड़ा ,जयकारों से गूंजा आसपुर समाजजनों ने की क्षमा याचना,कल होंगे पारणा आसपुर में आदिनाथ दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को तपस्वियों का भव्य जुलूस निकाला गया । आसपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओ ने भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक, केशरपूजा पंचामृत अभिषेक, शान्तिधारा के साथ नित्य दिन की तरह आदीनाथ पूजा, दश लक्षणी पूजा सोलह कारण पूजा, पंचमेरू पूजा, नमीताथ पूजा की पुजा व विविध तरह की पुजाएं की गई। पूजा के बाद इन भगवान को अध्यं चढ़ाये गये । बाद शाम को दस लक्षणी उपवास के तपस्वियों निखिल पुत्र प्रकाश चंदावत,सीमा पत्नी कांतिलाल जैन एवं मनीष पुत्र मणिलाल चंदावत का मंदिर प्रांगण से बग्घियों में सवार कर वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा बैंड बाजे के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तपस्वी के घर पहुंचा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के जयकारों से वातावरण को धर्ममई बना दिया । वहीं गरबो की धुन पर युवक युवतिया नाचते थिरकते गरबा डाँस कर रहे थे । रास्ते में तपस्वीयो का ग्रामीणों द्वारा बहुमान किया गया । शनिवार को तीनों तपस्वियों का पारणा करवाया जाएगा।इस अवसर पर इस अवसर पर मणिलाल जैन,नरेंद्र जैन,लक्ष्मीचंद जैन,केसरीमल रामा,सुशील जैन,महावीर जैन ,प्रकाश नागदा,अनिल जैन , कारूलाल जैन,रमेश जैन सहित जैन समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।1